logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आठ साल की छात्रा को तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया कांठ। चौबीस घंटे के भीतर ही तेंदुए ने कांठ क्षेत्र के ही एक और दूसरे गांव मिश्रीपुर में घर के अंदर घुसकर चारपाई पर लेटी चौथी क्लास में पढ़ रही आठ साल की छात्रा को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तेंदुआ उसे खींचकर ले जा रहा था कि भाई के शोर मचाने पर परिजन लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों में भाग गया। हमले में गंभीर घायल हुई छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

2 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

आठ साल की छात्रा को तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया कांठ। चौबीस घंटे के भीतर ही तेंदुए ने कांठ क्षेत्र के ही एक और दूसरे गांव मिश्रीपुर में घर के अंदर घुसकर चारपाई पर लेटी चौथी क्लास में पढ़ रही आठ साल की छात्रा को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तेंदुआ उसे खींचकर ले जा रहा था कि भाई के शोर मचाने पर परिजन लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों में भाग गया। हमले में गंभीर घायल हुई छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अमरोहा में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने पदभार संभालने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू होकर अपनी प्राथमिकताओं को साफ किया। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी लखन सिंह यादव ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अमरोहा के नए एसपी लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। हिस्ट्रीशीटर, वांछित अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।एसपी ने कहा कि थानों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जाएगा और आम जनता की शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी और जवाबदेह होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बाइट: लखन सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अमरोहा।
    1
    अमरोहा में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने पदभार संभालने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू होकर अपनी प्राथमिकताओं को साफ किया। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी लखन सिंह यादव ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अमरोहा के नए एसपी लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। हिस्ट्रीशीटर, वांछित अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।एसपी ने कहा कि थानों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जाएगा और आम जनता की शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी और जवाबदेह होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बाइट: लखन सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अमरोहा।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पस्मार्ट मीटर के कारण जनता की बिजली काटी जनता परेशान लाइन में लगी,,
    1
    पस्मार्ट मीटर के कारण जनता की बिजली काटी जनता परेशान लाइन में लगी,,
    user_तेजवीर सिंह अलुना
    तेजवीर सिंह अलुना
    Journalist अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिलासपुर में धार्मिक स्थलों के पास प्रस्तावित देशी शराब की दुकान को लेकर लोगों ने कड़ा विरोध जताया। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर शराब की दुकान को स्थानांतरित कराने की मांग की। बुधवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां के नेतृत्व में लोग तहसील भवन पहुंचे।जहां पर उन्होंने उपजिलाधिकारी अरुण कुमार से मुलाकात कर डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापक में कहा कि प्रस्तावित दुकान धार्मिक स्थल जैसे दो कब्रिस्तान,मजार और घनी आबादी के पास है।ऐसी जगह पर शराब की दुकान खुलना न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करेगा,बल्कि क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल व सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करेगा। जिसे तत्काल स्थानांतरित कराने की मांग की।इस मौके पर जफर सुखनैन खां,मुराद हसन खां, जैद खां,रिजवान अहमद, कप्तान खां आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद अनस खां ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कहा कि प्रस्तावित देशी शराब की दुकान की दूरी धार्मिक स्थलों से पचास मीटर तक नहीं है।ऐसे में लोग कब्रिस्तान तथा मजार जैसे आस्था के स्थल में बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं।क्योंकि यह लोगों की धार्मिक भावनाओं और श्रद्धा से जुड़े होते हैं। उन्होंने अधिकारियों से शराब की दुकान को जल्द हटाए वाएं की मांग की। इसके अलावा उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़वाएं जाने, एसबीआई शाखा के बराबर में तथा पोस्ट आफिस के सामने वक्फ बोर्ड की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की हैं।इस मौके पर मोहम्मद याकूब खां,माहिर खां,शुऐब सलमानी,संजीव, दिनेश, फैजान खां,रोहित,आशु खां आदि उपस्थित रहे।
    4
    बिलासपुर में धार्मिक स्थलों के पास प्रस्तावित देशी शराब की दुकान को लेकर लोगों ने कड़ा विरोध जताया। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर शराब की दुकान को स्थानांतरित कराने की मांग की। 
बुधवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां के नेतृत्व में लोग तहसील भवन पहुंचे।जहां पर उन्होंने उपजिलाधिकारी अरुण कुमार से मुलाकात कर डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापक में कहा कि प्रस्तावित दुकान धार्मिक स्थल जैसे दो कब्रिस्तान,मजार और घनी आबादी के पास है।ऐसी जगह पर शराब की दुकान खुलना न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करेगा,बल्कि क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल व सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करेगा। जिसे तत्काल स्थानांतरित कराने की मांग की।इस मौके पर जफर सुखनैन खां,मुराद हसन खां, जैद खां,रिजवान अहमद, कप्तान खां आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद अनस खां ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कहा कि प्रस्तावित देशी शराब की दुकान की दूरी धार्मिक स्थलों से पचास मीटर तक नहीं है।ऐसे में लोग कब्रिस्तान तथा मजार जैसे आस्था के स्थल में बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं।क्योंकि यह लोगों की धार्मिक भावनाओं और श्रद्धा से जुड़े होते हैं। उन्होंने अधिकारियों से शराब की दुकान को जल्द हटाए वाएं की मांग की। इसके अलावा उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़वाएं जाने, एसबीआई शाखा के बराबर में तथा पोस्ट आफिस के सामने वक्फ बोर्ड की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की हैं।इस मौके पर मोहम्मद याकूब खां,माहिर खां,शुऐब सलमानी,संजीव, दिनेश, फैजान खां,रोहित,आशु खां आदि उपस्थित रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ठाकुरद्वारा : ब्लॉक ठाकुरद्वारा में आज दिनांक 1 अप्रैल को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल (आज बुधवार ) से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाना है। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा उमाकांत मुदगल ने किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुरजन नगर वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ठाकुरद्वारा योगेंद्र सिंह, ब्लॉक कोर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, रिंकू सिंह तथा ब्लॉक के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा एवं घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि माह भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी और आवश्यक दवाइयां भी वितरित करेंगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने सभी को अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
    1
    ठाकुरद्वारा : ब्लॉक ठाकुरद्वारा में आज दिनांक 1 अप्रैल को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल (आज बुधवार ) से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाना है।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा  उमाकांत मुदगल ने किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुरजन नगर  वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ठाकुरद्वारा योगेंद्र सिंह, ब्लॉक कोर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, रिंकू सिंह तथा ब्लॉक के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा एवं घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि माह भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी और आवश्यक दवाइयां भी वितरित करेंगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने सभी को अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
    user_Satish tkd
    Satish tkd
    ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • किराएदार बनकर आए अज्ञात व्यक्ति ने वृद्ध दंपति को नशा सुंघाकर घर का सामान समेट कर हुआ फरार, अपने आप को सरकारी कर्मचारी बता कर दंपति को गुमराह कर घर में आया था अज्ञात व्यक्ति, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में दंपति को कराया अस्पताल में भर्ती, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, थाना बबराला क्षेत्र के नगर बबराला का मामला।
    2
    किराएदार बनकर आए अज्ञात व्यक्ति ने वृद्ध दंपति को नशा सुंघाकर घर का सामान समेट कर हुआ फरार, अपने आप को सरकारी कर्मचारी बता कर दंपति को गुमराह कर घर में आया था अज्ञात व्यक्ति, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में दंपति को कराया अस्पताल में भर्ती, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, थाना बबराला क्षेत्र के नगर बबराला का मामला।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुरादाबाद ➡पॉश इलाके में पकड़ा गया सेक्स रैकेट ➡बुद्धि विहार के आलीशान घर में छापा ➡पुलिस ने 2 युवतियों, 5 युवकों को पकड़ा ➡काफी समय से संचालित था सेक्स रैकेट ➡दिल्ली, उत्तराखंड से बुलाई जाती थी लड़कियां ➡मौके से तीन कारें भी पुलिस ने बरामद कीं ➡मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का मामला #Moradabad |
    1
    मुरादाबाद 
➡पॉश इलाके में पकड़ा गया सेक्स रैकेट
➡बुद्धि विहार के आलीशान घर में छापा
➡पुलिस ने 2 युवतियों, 5 युवकों को पकड़ा
➡काफी समय से संचालित था सेक्स रैकेट
➡दिल्ली, उत्तराखंड से बुलाई जाती थी लड़कियां
➡मौके से तीन कारें भी पुलिस ने बरामद कीं
➡मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का मामला
#Moradabad |
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • हनुमान चालीसा पाठ पर FIR, मुरादाबाद में बवाल रिपोर्ट//तनवीर राणा मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान चालीसा का पाठ करना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे इलाके में माहौल गर्म हो गया है। दरअसल मामला मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय परिसर का है, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त की नाराजगी उस समय सामने आई, जब उनकी ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई। एक नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर केस हंगामा और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा पीली कोठी कैम्प कार्यालय का मामला पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और विरोध के संकेत भी मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
    1
    हनुमान चालीसा पाठ पर FIR, मुरादाबाद में बवाल
रिपोर्ट//तनवीर राणा
मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान चालीसा का पाठ करना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे इलाके में माहौल गर्म हो गया है।
दरअसल मामला मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय परिसर का है, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त की नाराजगी उस समय सामने आई, जब उनकी ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई।
एक नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर केस
हंगामा और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा
पीली कोठी कैम्प कार्यालय का मामला
पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और विरोध के संकेत भी मिल रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • Post by Salman arfi
    1
    Post by Salman arfi
    user_Salman arfi
    Salman arfi
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.