logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हनुमान चालीसा पाठ पर FIR, मुरादाबाद में बवाल रिपोर्ट//तनवीर राणा मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान चालीसा का पाठ करना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे इलाके में माहौल गर्म हो गया है। दरअसल मामला मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय परिसर का है, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त की नाराजगी उस समय सामने आई, जब उनकी ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई। एक नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर केस हंगामा और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा पीली कोठी कैम्प कार्यालय का मामला पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और विरोध के संकेत भी मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

2 hrs ago
user_TN NEWS CHANNEL
TN NEWS CHANNEL
धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

हनुमान चालीसा पाठ पर FIR, मुरादाबाद में बवाल रिपोर्ट//तनवीर राणा मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान चालीसा का पाठ करना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे इलाके में माहौल गर्म हो गया है। दरअसल मामला मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय परिसर का है, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त की नाराजगी उस समय सामने आई, जब उनकी ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई। एक नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर केस हंगामा और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा पीली कोठी कैम्प कार्यालय का मामला पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और विरोध के संकेत भी मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    1
    Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हनुमान चालीसा पाठ पर FIR, मुरादाबाद में बवाल रिपोर्ट//तनवीर राणा मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान चालीसा का पाठ करना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे इलाके में माहौल गर्म हो गया है। दरअसल मामला मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय परिसर का है, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त की नाराजगी उस समय सामने आई, जब उनकी ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई। एक नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर केस हंगामा और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा पीली कोठी कैम्प कार्यालय का मामला पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और विरोध के संकेत भी मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
    1
    हनुमान चालीसा पाठ पर FIR, मुरादाबाद में बवाल
रिपोर्ट//तनवीर राणा
मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान चालीसा का पाठ करना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे इलाके में माहौल गर्म हो गया है।
दरअसल मामला मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय परिसर का है, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त की नाराजगी उस समय सामने आई, जब उनकी ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई।
एक नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर केस
हंगामा और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा
पीली कोठी कैम्प कार्यालय का मामला
पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और विरोध के संकेत भी मिल रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Salman arfi
    1
    Post by Salman arfi
    user_Salman arfi
    Salman arfi
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना नहटौर क्षेत्र में भाभी देवर विवाद की सूचना मिशन शक्ति टीम ने त्वरित व संवेदनशील काउंसलिंग कर दोनों पक्षों में संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण समाधान कराया। पीड़िता ने टीम की सराहना कर पुलिस का आभार जताया।
    1
    थाना नहटौर क्षेत्र में भाभी देवर विवाद की सूचना मिशन शक्ति टीम ने त्वरित व संवेदनशील काउंसलिंग कर दोनों पक्षों में संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण समाधान कराया। पीड़िता ने टीम की सराहना कर पुलिस का आभार जताया।
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    Chartered Accountant बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ठाकुरद्वारा : ब्लॉक ठाकुरद्वारा में आज दिनांक 1 अप्रैल को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल (आज बुधवार ) से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाना है। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा उमाकांत मुदगल ने किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुरजन नगर वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ठाकुरद्वारा योगेंद्र सिंह, ब्लॉक कोर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, रिंकू सिंह तथा ब्लॉक के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा एवं घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि माह भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी और आवश्यक दवाइयां भी वितरित करेंगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने सभी को अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
    1
    ठाकुरद्वारा : ब्लॉक ठाकुरद्वारा में आज दिनांक 1 अप्रैल को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल (आज बुधवार ) से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाना है।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा  उमाकांत मुदगल ने किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुरजन नगर  वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ठाकुरद्वारा योगेंद्र सिंह, ब्लॉक कोर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, रिंकू सिंह तथा ब्लॉक के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा एवं घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि माह भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी और आवश्यक दवाइयां भी वितरित करेंगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने सभी को अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
    user_Satish tkd
    Satish tkd
    ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में पति-पत्नी विवाद की सूचना पर मिशन शक्ति टीम ने त्वरित व संवेदनशील काउंसलिंग कर दोनों पक्षों में संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण समाधान कराया। पीड़िता ने टीम की सराहना कर पुलिस का आभार जताया।
    1
    थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में पति-पत्नी विवाद की सूचना पर मिशन शक्ति टीम ने त्वरित व संवेदनशील काउंसलिंग कर दोनों पक्षों में संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण समाधान कराया। पीड़िता ने टीम की सराहना कर पुलिस का आभार जताया।
    user_Rajat Raj
    Rajat Raj
    Photographer बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बसी किरतपुर - इंद्रापुरम, गाजियाबाद में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय सगाई समारोह ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों को एक मंच पर एकत्रित कर दिया। यह शुभ अवसर हाजी इसरार राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस की बेटी एवं चौधरी शोएब प्रदेश अध्यक्ष युवा इंडियन बैकवर्ड कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय मंत्री युवा राष्ट्रीय लोकदल की बहन की सगाई गाजियाबाद के बड़े उद्योगपति हाजी साबिर के बेटे सलमान खान से हुई, जिसे पूरे हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्य आयोजन के साथ संपन्न किया गया। समारोह का आयोजन अत्यंत आकर्षक साज-सज्जा, रोशनी और सांस्कृतिक वातावरण के बीच किया गया, जहां हर ओर खुशियों का माहौल देखने को मिला। परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। मेहमानों का स्वागत पूरे आदर और आत्मीयता के साथ किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। इस खास मौके पर कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्दन चौहान (बिजनौर सांसद), त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन राष्ट्रीय लोकदल,वीरपाल मलिक राजनीतिक सलाहकार केंद्रीय उद्यमिता कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी,मदन भैया (खतौली विधायक), पंकज मलिक विधायक गाजियाबाद, शिवम नागर प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन, कुंवर बासित अली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,राहुल चौधरी प्रो कबड्डी स्टार,जय सिंह नगर सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल,विनय ठाकुर सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल, जितेंद्र सिंह एडिशनल सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल,काजी तारिक अली प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोकदल,अब्दुल मन्नान चेयरमेन किरतपुर, इसते प्रधान डासना, वसीम राजा प्रधान पति, हाजी आरफीन मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस,इरफान खान, बब्बू मलिक,सलीम चौधरी,शानू खान,मेयर गाजियाबाद, नदीम खान,कालीचरण पहलवान,मोहम्मद परवेज,मोहम्मद फईम,मोहम्मद आसिफ,समीर चौधरी,मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद अरमान,मोहम्मद हमजा,रिजाजुद्दीन सलमानी,आबिद खान,आमिर गुज्जर,मुकुल कश्यप, आबिद प्रधान,एवं हजारों की संख्यां में नेतागण पदाधिकारी गण एवं रिश्तेदार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवयुगल को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पारिवारिक और सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने इस अवसर को सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने नवयुगल के जीवन में सफलता, प्रेम और विश्वास की निरंतर वृद्धि की कामना की। समारोह के दौरान पारंपरिक रस्मों का पालन करते हुए सगाई की रस्म पूरी की गई, जिसमें दोनों परिवारों के बीच आपसी प्रेम और सम्मान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और सौहार्दपूर्ण माहौल ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हाजी इसरार एवं चौधरी शोएब तथा समीर चौधरी ने संयुक्त रूप से इस अवसर पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और स्नेह ही उनके परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि इतने सम्मानित लोगों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर खुशी जाहिर की और इस खास पल को साझा किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और अपनत्व की झलक साफ तौर पर दिखाई दी। हर कोई नवयुगल के जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत पर उन्हें बधाई देता नजर आया। अंत में, पूरे समारोह का समापन शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ हुआ। सभी ने एक स्वर में नवयुगल के उज्ज्वल भविष्य, सुखमय दांपत्य जीवन और निरंतर प्रगति की कामना की।
    1
    बसी किरतपुर - इंद्रापुरम, गाजियाबाद में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय सगाई समारोह ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों को एक मंच पर एकत्रित कर दिया। यह शुभ अवसर हाजी इसरार राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस की बेटी एवं चौधरी शोएब प्रदेश अध्यक्ष युवा इंडियन बैकवर्ड कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय मंत्री युवा राष्ट्रीय लोकदल की बहन की सगाई गाजियाबाद के बड़े उद्योगपति हाजी साबिर के बेटे सलमान खान से हुई, जिसे पूरे हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्य आयोजन के साथ संपन्न किया गया।
समारोह का आयोजन अत्यंत आकर्षक साज-सज्जा, रोशनी और सांस्कृतिक वातावरण के बीच किया गया, जहां हर ओर खुशियों का माहौल देखने को मिला। परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। मेहमानों का स्वागत पूरे आदर और आत्मीयता के साथ किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
इस खास मौके पर कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्दन चौहान (बिजनौर सांसद), त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन राष्ट्रीय लोकदल,वीरपाल मलिक राजनीतिक सलाहकार केंद्रीय उद्यमिता कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी,मदन भैया (खतौली विधायक),
पंकज मलिक विधायक गाजियाबाद,  शिवम नागर प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन, कुंवर बासित अली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,राहुल चौधरी प्रो कबड्डी स्टार,जय सिंह नगर सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल,विनय ठाकुर सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल, जितेंद्र सिंह एडिशनल सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल,काजी तारिक अली प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोकदल,अब्दुल मन्नान चेयरमेन किरतपुर, इसते प्रधान डासना, वसीम राजा प्रधान पति, हाजी आरफीन मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस,इरफान खान, बब्बू मलिक,सलीम चौधरी,शानू खान,मेयर गाजियाबाद, नदीम खान,कालीचरण पहलवान,मोहम्मद परवेज,मोहम्मद फईम,मोहम्मद आसिफ,समीर चौधरी,मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद अरमान,मोहम्मद हमजा,रिजाजुद्दीन सलमानी,आबिद खान,आमिर गुज्जर,मुकुल कश्यप, आबिद प्रधान,एवं हजारों की संख्यां में नेतागण पदाधिकारी गण एवं रिश्तेदार मौजूद रहे। 
सभी अतिथियों ने नवयुगल को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पारिवारिक और सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने इस अवसर को सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने नवयुगल के जीवन में सफलता, प्रेम और विश्वास की निरंतर वृद्धि की कामना की।
समारोह के दौरान पारंपरिक रस्मों का पालन करते हुए सगाई की रस्म पूरी की गई, जिसमें दोनों परिवारों के बीच आपसी प्रेम और सम्मान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और सौहार्दपूर्ण माहौल ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हाजी इसरार एवं चौधरी शोएब तथा समीर चौधरी ने संयुक्त रूप से इस अवसर पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और स्नेह ही उनके परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि इतने सम्मानित लोगों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर खुशी जाहिर की और इस खास पल को साझा किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और अपनत्व की झलक साफ तौर पर दिखाई दी। हर कोई नवयुगल के जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत पर उन्हें बधाई देता नजर आया।
अंत में, पूरे समारोह का समापन शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ हुआ। सभी ने एक स्वर में नवयुगल के उज्ज्वल भविष्य, सुखमय दांपत्य जीवन और निरंतर प्रगति की कामना की।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद की फैक्ट्री पर पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद भारतेंद्र। आरोपी तालिब और खालिद ने कार्यवाही से परेशान होकर जान देने की कोशिश की। आरोपी तालिब और खालिद ने एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाकर आत्महत्या की चेतावनी दी। पुलिस से कार्बाइन छीनकर तालिब बंधुओं ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया। पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र की गाड़ी के आगे लेटकर तालिब बंधु ने दी जान देने की कोशिश। एक तरफा कार्यवाही से त्रस्त होकर खालिद गुस्से ने पूर्व सांसद को गालियां दी। मामला बिगड़ता देख तालिब बंधु को पुलिस ने पकड़ा तब जाकर पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र किसी तरह गाड़ी लेकर फैक्ट्री से निकले। थाना कोतवाली शहर के चांदपुर चुंगी का मामला।
    1
    कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद की फैक्ट्री पर पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद भारतेंद्र। आरोपी तालिब और खालिद ने कार्यवाही से परेशान होकर जान देने की कोशिश की। आरोपी तालिब और खालिद ने एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाकर आत्महत्या की चेतावनी दी। पुलिस से कार्बाइन छीनकर तालिब बंधुओं ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया। पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र की गाड़ी के आगे लेटकर तालिब बंधु ने दी जान देने की कोशिश। एक तरफा कार्यवाही से त्रस्त होकर खालिद गुस्से ने पूर्व सांसद को गालियां दी। मामला बिगड़ता देख तालिब बंधु को पुलिस ने पकड़ा तब जाकर पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र किसी तरह गाड़ी लेकर फैक्ट्री से निकले। थाना कोतवाली शहर के चांदपुर चुंगी का मामला।
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.