Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी गिरफ्तार बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर थाना पुलिस ने शराब बिक्री होने की गुप्त सूचना पर आज बुधवार को थाना क्षेत्र के गोरगंवा गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि शराब बिक्री होने की गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गोरगामा गांव की माईको देवी को उसके घर में रखे 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर महिला पुलिस की अभिरक्षा में सभी कागजी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट-पंकज कुमार ठाकुर
Pankaj Kumar Thakur
15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी गिरफ्तार बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर थाना पुलिस ने शराब बिक्री होने की गुप्त सूचना पर आज बुधवार को थाना क्षेत्र के गोरगंवा गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि शराब बिक्री होने की गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गोरगामा गांव की माईको देवी को उसके घर में रखे 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर महिला पुलिस की अभिरक्षा में सभी कागजी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट-पंकज कुमार ठाकुर
More news from बिहार and nearby areas
- पांच दिन बाद कुएं में मिला दसरथ गोस्वामी का शव, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप बांका: सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव निवासी दसरथ गोस्वामी, पिता छोटन गोस्वामी, के लापता होने के पांच दिन बाद गांव के समीप स्थित एक कुएं से शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दसरथ गोस्वामी पिछले पांच दिनों से लापता थे। परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बाद गांव के पास एक कुएं में उनका शव मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, इस मामले में परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि दसरथ के लापता होने के बाद प्रशासन की ओर से मामले में अपेक्षित छानबीन नहीं की गई। उनका कहना है कि अगर समय रहते गंभीरता से जांच और तलाश की जाती, तो शायद घटना का पता पहले चल सकता था। फिलहाल शव मिलने के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और मामले की जांच किए जाने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। टकलू न्यूज की अपील: मामले की निष्पक्ष जांच हो और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी प्रशासन गंभीरता से जांच करे।1
- बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने किया। बैठक में नए सिरे से पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर पार्टी पदाधिकारी का चयन किया गया। इसके साथ साथ पार्टी के कई प्रकोष्ठों का भी चयन किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा - हम सभी लोगों को एक जुटता के साथ प्रखंड स्तर पर मजबूती के साथ जन सुराज को आगे बढ़ाते रहे । जिसमें प्रखंड संरक्षक जीवन मिश्रा को बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी मनोज राउत उर्फ मोनू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वही प्रखंड संरक्षक सियाराम पंडित,संगठन महामंत्री संजय सिंह,संगठन मुख्य प्रवक्ता मुख्तार, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला महिला संस्थापक सदस्य रीता झा,महिला प्रखंड अध्यक्ष अनुराधा जी,किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह,कर्पूरी मंच के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ठाकुर, अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष शंभू दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जलादउद्दीन , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार, विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष परमानंद यादव,को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जिला सचिव श्यामसुंदर दास,जिला प्रवक्ता रणधीर पांडेय,ओबीसी जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव, जिला सचिव विनोद कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साह,बुलबुल यादव, सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए जनसुराज के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- Nepal me bad se trahi trahi9
- कजरा में भीषण सड़क हादसा, 21 साल के युवक की मौत; 3 गंभीर घायल l🚨 अमरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कजरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 21 वर्षीय युवक गुलशन कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार अपने पिता के साथ बाइक से अमरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 🏥 स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है। 💔 हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 📍 स्थान: कजरा गांव, अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- कजरा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; 3 गंभीर घायल1
- डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल1
- बड़ीबाग में प्रशासनिक बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों का परिचालन, हादसे का खतरा; वीडियो वायरल जमुई। खैरा प्रखंड के बड़ीबाग चौक के समीप प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरियर को हटाकर बालू लदे भारी वाहनों के परिचालन का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों को रास्ता दिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिद्धेश्वर बालू घाट से आने वाले बालू लदे ट्रकों को संवेदक के मुंशी द्वारा कथित तौर पर बैरियर हटाकर इस मार्ग से पार कराया जा रहा है। यदि यह आरोप सही है तो इससे प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए निर्धारित व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बड़ीबाग चौक के समीप स्थित पुलिया की स्थिति पहले से ही जर्जर है। ऐसे में लगातार बालू लदे भारी वाहनों के गुजरने से पुलिया पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुलिया की खराब स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है और उसी रास्ते से आवागमन का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कथित तौर पर बालू लदे ट्रकों को इस मार्ग से गुजारे जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन ने बैरियर लगाया है तो उसे हटाकर ट्रकों को पार कराना गंभीर मामला है। जर्जर पुलिया पर भारी वाहनों का परिचालन किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। खासकर व्यस्त चौक के समीप इस तरह के वाहनों के आवागमन से राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, बैरियर हटाकर भारी वाहनों को पार कराने के आरोपों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही बालू लदे भारी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित कराया जाए। लोगों का कहना है कि पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए यदि समय रहते भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।1
- चाँदन-धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,भाईचारे और कौमी एकता का दिया पैगाम चाँदन (बाँका)आज बुधवार दोपहर को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के शुभ अवसर पर चाँदन में अकीदत और उत्साह के साथ विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पूरा गाँव जश्न के माहौल में डूबा रहा और आपसी सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल पेश की गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर साहब द्वारा दिए गए इंसानियत, शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान देश में अमन-चैन और मजबूत हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं। चांदन मुस्लिम टोला से शुरू होकर निकला जुलुस पुरे चाँदन बाजार की परिक्रमा किया.सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोग अपनी गाड़ियां रोककर इस नयनाभिराम दृश्य को देखते नजर आए।त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस गश्ती दल को लगातार इलाके में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1