चाँदन-धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,भाईचारे और कौमी एकता का दिया पैगाम चाँदन (बाँका)आज बुधवार दोपहर को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के शुभ अवसर पर चाँदन में अकीदत और उत्साह के साथ विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पूरा गाँव जश्न के माहौल में डूबा रहा और आपसी सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल पेश की गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर साहब द्वारा दिए गए इंसानियत, शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान देश में अमन-चैन और मजबूत हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं। चांदन मुस्लिम टोला से शुरू होकर निकला जुलुस पुरे चाँदन बाजार की परिक्रमा किया.सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोग अपनी गाड़ियां रोककर इस नयनाभिराम दृश्य को देखते नजर आए।त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस गश्ती दल को लगातार इलाके में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
चाँदन-धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,भाईचारे और कौमी एकता का दिया पैगाम चाँदन (बाँका)आज बुधवार दोपहर को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के शुभ अवसर पर चाँदन में अकीदत और उत्साह के साथ विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पूरा गाँव जश्न के माहौल में डूबा रहा और आपसी सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल पेश की गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर साहब द्वारा दिए गए इंसानियत, शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान देश में अमन-चैन और मजबूत हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं। चांदन मुस्लिम टोला से शुरू होकर निकला जुलुस पुरे चाँदन बाजार की परिक्रमा किया.सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोग अपनी गाड़ियां रोककर इस नयनाभिराम दृश्य को देखते नजर आए।त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस गश्ती दल को लगातार इलाके में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
- बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने किया। बैठक में नए सिरे से पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर पार्टी पदाधिकारी का चयन किया गया। इसके साथ साथ पार्टी के कई प्रकोष्ठों का भी चयन किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा - हम सभी लोगों को एक जुटता के साथ प्रखंड स्तर पर मजबूती के साथ जन सुराज को आगे बढ़ाते रहे । जिसमें प्रखंड संरक्षक जीवन मिश्रा को बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी मनोज राउत उर्फ मोनू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वही प्रखंड संरक्षक सियाराम पंडित,संगठन महामंत्री संजय सिंह,संगठन मुख्य प्रवक्ता मुख्तार, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला महिला संस्थापक सदस्य रीता झा,महिला प्रखंड अध्यक्ष अनुराधा जी,किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह,कर्पूरी मंच के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ठाकुर, अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष शंभू दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जलादउद्दीन , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार, विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष परमानंद यादव,को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जिला सचिव श्यामसुंदर दास,जिला प्रवक्ता रणधीर पांडेय,ओबीसी जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव, जिला सचिव विनोद कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साह,बुलबुल यादव, सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए जनसुराज के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- राजद 6 साल का बच्चा को पटना SP से नहीं मिलने दे रहा पटना पुलिस और सम्राट चौधरी का पुलिस प्रशासन 6 साल के बच्चों से ढर गई जब जब मोदी ढरते है पुलिस को आगे करते हैं1
- जुलूस में गूंजा अमन-चैन का संदेश, बाराहाट में ईद मिलादुन्नबी पर दिखा भाईचारा 📍 बाराहाट, बांका बाराहाट प्रखंड के डफरपुर गांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाया गया। 🤝 सोनडीहा दक्षिणी पंचायत के मुखिया निजाम दुर्रानी के नेतृत्व में डफरपुर गांव से भेड़ामोड़ चौक तक जुलूस निकाला गया। 🕌 जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान अमन-चैन, भाईचारे, आपसी सद्भाव और खुशहाली का संदेश दिया गया। मुखिया निजाम दुर्रानी ने सभी पंचायतवासियों को ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की। 🌸 📸 देखिए जुलूस की तस्वीरें और पूरी खबर... Banka Today News Digital संवाददाता बिकाश शर्मा1
- आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत ( 12 सितंबर ) को लेकर विषय पर श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित ..1
- बिहार दिनभर: 10 बड़ी खबरें | 8 जिलों में बाढ़ का खतरा, SUV से पुलिस को कुचलने की कोशिश, पत्नी का मर्डर बिहार दिनभर में देखिए बिहार की 10 बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें। आज के बुलेटिन में बाढ़ के बढ़ते खतरे, अपराध और पुलिस से जुड़ी बड़ी घटनाओं समेत प्रदेश की अन्य अहम खबरें शामिल हैं। 🌊 1️⃣ बिहार के 8 जिलों में बाढ़ का खतरा गंगा के बढ़ते जलस्तर और नदी के उफान से बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है। कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। 🚔 2️⃣ SUV से पुलिस को कुचलने की कोशिश एक मामले में SUV सवार द्वारा पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 🔴 3️⃣ पत्नी की हत्या से सनसनी बिहार में पत्नी की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 4️⃣ बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। 5️⃣ कई इलाकों में जलभराव की स्थिति नदी किनारे और निचले इलाकों में पानी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। 6️⃣ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है। 7️⃣ बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी खबरें प्रदेश के विभिन्न जिलों से दिनभर कई महत्वपूर्ण और स्थानीय खबरें सामने आईं। 8️⃣ बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन अलर्ट संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत और बचाव की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। 9️⃣ अपराध की अन्य बड़ी खबरें बिहार के अलग-अलग हिस्सों से अपराध और पुलिस कार्रवाई से जुड़े कई अपडेट सामने आए। 🔟 दिनभर की बाकी बड़ी खबरें राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम और बिहार की अन्य महत्वपूर्ण खबरों का पूरा अपडेट इस वीडियो में मिलेगा। 📌 वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय Comment में बताएं। 🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने जीता ‘Miss Reina Hispanoamericana India 2026’, अब बोलीविया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने मॉडलिंग की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। नक्सल प्रभावित जमुई जिले के हरनाहा निवासी उमाकांत सिंह और विभा देवी की बेटी लक्ष्मी ने Miss Reina Hispanoamericana India 2026 का खिताब अपने नाम किया है। बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए लक्ष्मी ने देश के अलग-अलग राज्यों से आई प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर यह सफलता हासिल की। प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईकेए एरिना में आयोजित किया गया था। इस खिताब के साथ लक्ष्मी को अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। वह वर्ष 2027 में बोलीविया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लेंगी। 🏆 लक्ष्मी का अब तक का सफर लक्ष्मी का मॉडलिंग सफर चुनौतियों से भरा रहा है। करियर की शुरुआत में उन्हें सामाजिक सोच और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा। • 2021: पटना में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में Best Smile Award • फरवरी 2022: Miss Bettiah का खिताब • 2022: Miss Teen India Supermodel • 2025: Miss Face of India का खिताब • 2025: Miss South Asia Universe में Second Runner-Up • 2026: Miss Reina Hispanoamericana India 2026 का खिताब खिताब जीतने के बाद लक्ष्मी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की संस्कृति, आत्मविश्वास, खूबसूरती और मजबूती को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। लक्ष्मी की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे जमुई जिले में खुशी का माहौल है। अब सभी की नजरें वर्ष 2027 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर हैं, जहां जमुई की यह बेटी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 🇮🇳 जमुई की बेटी, भारत की पहचान—लक्ष्मी भार्गव को ढेरों शुभकामनाएं! 🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- तारापुर आर एस कॉलेज में विद्यार्थी सहायता शिविर में नहीं मिला एक भी आवेदन रामस्वास्थ्य महाविद्यालय, तारापुर में विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन देने के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं, करियर और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहायता शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि शिविर में किसी भी छात्र का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं, करियर मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा समाज निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने कानून व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और अनुशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सही दिशा देने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। संचालन एवं संयोजन नोडल पदाधिकारी प्रो. राखी कुमारी ने किया। मौके पर डॉ. सविता कुमारी, डॉ. पूर्णिमा गुप्ता, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. बसंत कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. श्रुति कुमारी, डॉ. मुकेश कुमार सहित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- चाँदन-धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,भाईचारे और कौमी एकता का दिया पैगाम चाँदन (बाँका)आज बुधवार दोपहर को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के शुभ अवसर पर चाँदन में अकीदत और उत्साह के साथ विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पूरा गाँव जश्न के माहौल में डूबा रहा और आपसी सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल पेश की गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर साहब द्वारा दिए गए इंसानियत, शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान देश में अमन-चैन और मजबूत हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं। चांदन मुस्लिम टोला से शुरू होकर निकला जुलुस पुरे चाँदन बाजार की परिक्रमा किया.सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोग अपनी गाड़ियां रोककर इस नयनाभिराम दृश्य को देखते नजर आए।त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस गश्ती दल को लगातार इलाके में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1