Shuru
Apke Nagar Ki App…
Lakhan Singh
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Lakhan Singh1
- ग्राम समनापुर में दुकान खुलवाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने काउंटर केस किया दर्ज बनखेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम समनापुर में दुकान खुलवाने की बात को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों ही पक्ष गुरुवार दोपहर 12:00 के लगभग बनखेड़ी पुलिस थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पहले पक्ष के फरियादी हरि सिंह पिता हल्के अहिरवार उम्र 45 साल की शिकायत पर सुरेंद्र पिता साहब सिंह पटेल 24 साल और सुमित पिता साहब सिंह पटेल 22 साल के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराई तो वहीं दूसरी पक्ष के सुरेंद्र पिता साहब सिंह पटेल की शिकायत पर आरोपी हरि सिंह पिता हल्के अहिरवार के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- बनखेड़ी के गोविंद नगर कृषि विज्ञान केंद्र में आगामी 10 तारीख को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है इस मेले में प्रगतिशील किसानों के अनुभवों को साझा किया जाएगा इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्र एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन , उन्नत कृषि तकनीकी का प्रदर्शन , सरकारी योजनाओं की जानकारी, फसल पशुपालन एवं उद्यानिकी पर विशेष मार्गदर्शन किसानों को दिया जाएगा ।1
- MP: रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के जैथारी चौकी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाड़ा देवरी के जंगल में सोहन आदिवासी (45) का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वे बुधवार शाम घर से निकले थे। गुरुवार सुबह शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।1
- रायसेन के साँची मार्ग स्थित पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को 'पुलिस होली मिलन समारोह' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस उत्सव में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित न्यायपालिका के सदस्यों ने शिरकत की।1
- Post by Naved khan1
- सोहागपुर में पुलिस विभाग ने जमकर मनाई होली सोहागपुर पुलिस थाना स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारियों एवं चौकी सेमरी हरचंद एवं शोभापुर के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस विभाग में परंपरागत रूप से होली का मिलन समारोह होली के दूसरे दिन मनाया जाता है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी आपसी सौहार्द के साथ त्योहार की खुशियां साझा करते हैं। इस अवसर पर एसडीओपी संजू चौहान भी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और सभी पुलिसकर्मियों को होली की बधाई दी। समारोह में उपस्थित सभी ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार का आनंद लिया।1
- बनखेड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन निर्माण एवं ब्रिक्रय को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गुरुवार 12 बजे अंडरब्रिज के पास 26 वर्षीय अभिषेक पिता मुन्ना लाल ठाकुर को देशी प्लेन मदिरा शराब की 24 क्वार्टर के साथ पकड़ा है वही हल्कू पिता तारा सपेरा के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई है थाना निरीक्षक विजय सनस के अनुसार आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।1
- Post by Vineet maheshwari1