Shuru
Apke Nagar Ki App…
Lakhan Singh
More news from Narmadapuram and nearby areas
- नर्मदापुरम। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने तथा घायलों को त्वरित और संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 162 के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा कैशलेस उपचार पायलट योजना दिनांक 13 फरवरी से प्रारंभ की गई है। दुर्घटना के बाद का “गोल्डन आवर” जीवन रक्षक होता है। इस महत्वपूर्ण समय में बिना किसी आर्थिक बाधा के तत्काल उपचार सुनिश्चित करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। 🔹 योजना के लाभार्थी भारत में किसी भी श्रेणी की सड़क पर मोटर वाहन के उपयोग से हुई दुर्घटना के वे सभी पीड़ित, जिन्हें आघात (Trauma) या बहु-आघात (Multi-Trauma) उपचार की आवश्यकता है, इस योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार के पात्र हैं। 🔹 योजना के प्रमुख लाभ अधिकतम 07 दिन तक अस्पताल में भर्ती उपचार या अधिकतम ₹1,50,000 (जो भी कम हो) तक का कैशलेस उपचार 🔹 आवेदन प्रक्रिया इस योजना के लिए कोई पृथक आवेदन आवश्यक नहीं है। जैसे ही घायल व्यक्ति को सूचीबद्ध अस्पताल में लाया जाता है, उसका उपचार तुरंत प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध सभी अस्पतालों — जिनमें आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबद्ध अस्पताल भी शामिल हैं — के लिए पात्र पीड़ितों को उपचार प्रदान करना अनिवार्य है। 🔹 जिले में सूचीबद्ध अस्पताल 🏥 शासकीय अस्पताल जिला चिकित्सालय, नर्मदापुरम श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय, इटारसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – सिवनी मालवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – पंचमढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – बनखेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – सुखतवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – डोलरिया 🏥 निजी अस्पताल ग्लोबल हॉस्पिटल, नर्मदापुरम अनंत हॉस्पिटल, नर्मदापुरम मीना फ्रैक्चर हॉस्पिटल, नर्मदापुरम अपना नर्मदा अस्पताल, नर्मदापुरम न्यू पांडे नर्सिंग होम, नर्मदापुरम संजीवनी नर्सिंग होम, नर्मदापुरम दुबे अस्पताल, इटारसी दयाल अस्पताल, इटारसी भोपाल केयर हॉस्पिटल, सिवनी मालवा (सूचीबद्ध अस्पतालों की संख्या निरंतर बढ़ाई जा रही है।) 🚑 “राहवीर” बनें – जीवन बचाएँ नर्मदापुरम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल सहायता करें। घायल को नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल तक पहुँचाकर आप एक “राहवीर” बन सकते हैं।1
- सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा कैशलेस उपचार, जिले के 22 अस्पताल चिन्हित प्रधानमंत्री राहत योजना 13 फरवरी से लागू, अधिक से अधिक लोगों से लाभ लेने की अपील नर्मदापुरम। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार की सुविधा शुरू की गई है। यह योजना 13 फरवरी से लागू हो चुकी है, जिसके तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना किसी अग्रिम भुगतान के उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत नर्मदापुरम जिले में 22 अस्पतालों को चिन्हित किया गया है, जहां सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का कैशलेस उपचार किया जाएगा। इससे गंभीर रूप से घायल लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उनके परिजनों पर तत्काल आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ने इस संबंध में संदेश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में अक्सर समय पर इलाज नहीं मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है। इस योजना के माध्यम से घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को तुरंत चिन्हित अस्पताल में पहुंचाकर इस कैशलेस सुविधा का लाभ दिलाएं।उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना की जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर इसका लाभ उठाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाई जा सके और उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।1
- Post by Lakhan Singh1
- बनखेड़ी में किराना दुकान पर उधार का सामान लेने को लेकर दुकानदार के परिवार से हुई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज बनखेड़ी में शराब दुकान के सामने एक किराना दुकान पर उधार का सामान लेने को विवाद हो गया। मामले को लेकर फरियादी विनीत पिता मदनलाल पूर्वी द्वारा गुरुवार शाम 5:00 बजे के लगभग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी प्रमोद पिता मुन्नालाल स्वीपर, अहम पिता प्रमोद, राहुल पिता चिरौंजीलाल एवं प्रमोद के जीजा ने मिलकर उसके बाद उसके परिवार के मदनलाल छोटू वर्षा और तिलक के साथ एक राय होकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- सुल्तानपुर दो पक्षों में हुआ विवाद किर समाज और रसिक समाज के लोगों में हुआ विवाद कोलड्रिंक खरीद कर पैसे लेट देने पर दो पक्षों में विवाद जमकर चले लाठी डंडे ईट पत्थर से पथराव तीन चार लोग घायल एक गंभीर घायल नगर सुल्तानपुर में बढ़ते अपराध अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है सुल्तानपुर में एक माह में लगातार हत्या लूटपाट मारपीट गुंडा गर्दी चोरी जैसी घटना देखने को मिल रही हैं और सुल्तानपुर पुलिस इन पर नियंत्रण करने में असफल दिखाई दे रही हैं। आज फिर एक मामला सामने आया है ग्राम पंचायत बागासपुर घाट पिपलिया में आज दो पक्षों में विवाद हो गया रसिक समाज का युवक कीर समाज की दुकान पर कोलड्रिंक लेने गया था पैसे देने में दुकान दार और ग्राहक में कहा सुनी हो गई बात गाली गलोज तक सीमित नहीं रही गाली गलौज सुन दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई लड़ाई ने विकराल रूप ले लिया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव लाठी डंडों ईट से हमला शुरू कर दिया दर्जनों लोग आपस में भीड़ गए जिसमें चार लोग घायल हुए एक पक्ष रसिक समाज के युवक के सर ओर मुंह में गंभीर चोट आई और भीड़ ने घर में आग लगा दी सूचना पर थाना सुल्तानपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को रफा दफा किया और घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल उपचार के लिए भेजा कुछ लोगों पर एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी1
- Post by PS24NEWS1
- Post by Vineet maheshwari1
- होली पर्व पर ग्राम पलासडोह में सजा खंडेरा बाबा का पारंपरिक मेला श्रद्धालुओं ने दर्शन कर की पूजा-अर्चना, पूरे गांव में रहा उत्सव का माहौल नर्मदापुरम। होली पर्व के अवसर पर नर्मदापुरम जिले के ग्राम पलासडोह में खंडेरा बाबा का पारंपरिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में हर साल बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल होकर बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने खंडेरा बाबा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामवासी राजेश चौहान ने बताया कि खंडेरा बाबा का यह मेला गांव की पुरानी परंपरा है, जिसे ग्रामवासी मिलजुलकर हर वर्ष धूमधाम से मनाते हैं। होली के दिन आयोजित होने वाले इस मेले का ग्रामीणों को पूरे साल इंतजार रहता है। मेले के आयोजन में गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर देवेंद्र पालीवाल, संजू पटेल, राहुल दीवान, उमेश बोहरे, बल्ली साहू, भागीरथ चौहान, रामदास गंगोलिया, महेश कुशवाहा, सज्जन भलावी, गोपाल साहू, रोहित मेहरा, विक्रम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2