होली पर्व पर ग्राम पलासडोह में सजा खंडेरा बाबा का पारंपरिक मेला होली पर्व पर ग्राम पलासडोह में सजा खंडेरा बाबा का पारंपरिक मेला श्रद्धालुओं ने दर्शन कर की पूजा-अर्चना, पूरे गांव में रहा उत्सव का माहौल नर्मदापुरम। होली पर्व के अवसर पर नर्मदापुरम जिले के ग्राम पलासडोह में खंडेरा बाबा का पारंपरिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में हर साल बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल होकर बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने खंडेरा बाबा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामवासी राजेश चौहान ने बताया कि खंडेरा बाबा का यह मेला गांव की पुरानी परंपरा है, जिसे ग्रामवासी मिलजुलकर हर वर्ष धूमधाम से मनाते हैं। होली के दिन आयोजित होने वाले इस मेले का ग्रामीणों को पूरे साल इंतजार रहता है। मेले के आयोजन में गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर देवेंद्र पालीवाल, संजू पटेल, राहुल दीवान, उमेश बोहरे, बल्ली साहू, भागीरथ चौहान, रामदास गंगोलिया, महेश कुशवाहा, सज्जन भलावी, गोपाल साहू, रोहित मेहरा, विक्रम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
होली पर्व पर ग्राम पलासडोह में सजा खंडेरा बाबा का पारंपरिक मेला होली पर्व पर ग्राम पलासडोह में सजा खंडेरा बाबा का पारंपरिक मेला श्रद्धालुओं ने दर्शन कर की पूजा-अर्चना, पूरे गांव में रहा उत्सव का माहौल नर्मदापुरम। होली पर्व के अवसर पर नर्मदापुरम जिले के ग्राम पलासडोह में खंडेरा बाबा का पारंपरिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में हर साल बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल होकर बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने खंडेरा बाबा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले
में आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामवासी राजेश चौहान ने बताया कि खंडेरा बाबा का यह मेला गांव की पुरानी परंपरा है, जिसे ग्रामवासी मिलजुलकर हर वर्ष धूमधाम से मनाते हैं। होली के दिन आयोजित होने वाले इस मेले का ग्रामीणों को पूरे साल इंतजार रहता है। मेले के आयोजन में गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर देवेंद्र पालीवाल, संजू पटेल, राहुल दीवान, उमेश बोहरे, बल्ली साहू, भागीरथ चौहान, रामदास गंगोलिया, महेश कुशवाहा, सज्जन भलावी, गोपाल साहू, रोहित मेहरा, विक्रम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- Post by Lakhan Singh1
- ग्राम समनापुर में दुकान खुलवाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने काउंटर केस किया दर्ज बनखेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम समनापुर में दुकान खुलवाने की बात को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों ही पक्ष गुरुवार दोपहर 12:00 के लगभग बनखेड़ी पुलिस थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पहले पक्ष के फरियादी हरि सिंह पिता हल्के अहिरवार उम्र 45 साल की शिकायत पर सुरेंद्र पिता साहब सिंह पटेल 24 साल और सुमित पिता साहब सिंह पटेल 22 साल के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराई तो वहीं दूसरी पक्ष के सुरेंद्र पिता साहब सिंह पटेल की शिकायत पर आरोपी हरि सिंह पिता हल्के अहिरवार के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- बनखेड़ी के गोविंद नगर कृषि विज्ञान केंद्र में आगामी 10 तारीख को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है इस मेले में प्रगतिशील किसानों के अनुभवों को साझा किया जाएगा इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्र एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन , उन्नत कृषि तकनीकी का प्रदर्शन , सरकारी योजनाओं की जानकारी, फसल पशुपालन एवं उद्यानिकी पर विशेष मार्गदर्शन किसानों को दिया जाएगा ।1
- MP: रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के जैथारी चौकी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाड़ा देवरी के जंगल में सोहन आदिवासी (45) का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वे बुधवार शाम घर से निकले थे। गुरुवार सुबह शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।1
- रायसेन के साँची मार्ग स्थित पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को 'पुलिस होली मिलन समारोह' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस उत्सव में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित न्यायपालिका के सदस्यों ने शिरकत की।1
- भोपाल केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिवस है आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे परिवार के साथ स्मार्ट सिटी पहुंचकर वहां पर पौधारोपण किया उसके बाद उनके निवास मामा के घर पर बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी केन्दीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा आज मेरा जन्मदिन है इसे लेकर उन्होंने कहा कि जन्मदिन का मतलब जीवन का एक साल और काम हो गया अब यह देखना है कि बचे हुए समय में हम कैसे लोगों का भला कर सकते हैं सभी से प्रेम करना चाहिए और प्रेम के प्रकृटीकरण का सबसे अच्छा तरीका है कि लोगों का भला करो इसलिए मैंने पहले ही अपने विभाग में शक्ति से किसी भी तरीके के हार फूल मालाओं की परंपरा को बंद कर दिया है और हमने सोचा है की सेवा के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र में काम करेंगे आज मैंने अपने दिव्यांग भाई बहनों को जो कि पहले से ही जीवन में कष्ट में रहते हैं उन्हें एक बैटरी वाली ट्राईसाईकिल भेंट की है जिससे उनके जीवन में कुछ काम आसान हो जाए और वह चाहे तो अपना कुछ स्वरोजगार भी कर सकते हैं इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि हम हमारे संसदीय क्षेत्र में एक चलित वहां के द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को आसानी से उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे उसमें डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहेगा और शासन की मदद से उसमें दवाओं की भी व्यवस्था रहेगी जिससे लोगों को आसानी से इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके अलावा हमने यह तय किया है कि हमारे संसदीय क्षेत्र में एक निशुल्क और उच्च स्तरीय कोचिंग का संचालन किया जाएगा जो बच्चे पैसों के अभाव में अच्छी कोचिंग में नहीं पढ़ पाते हैं उन्हें अच्छी कोचिंग उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी हमने चाय किया है कि आप धीरे-धीरे अधिक से अधिक लोगों की सेवा करके हम लगातार लोगों के जीवन को आसान बनाने का प्रयास करेंगे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे जन्मदिन को आप लोग बोर्डिंग पोस्टर लगाने की जगह एक वृक्ष लगाकर उसकी फोटो अपलोड कर दे मेरे लिए सबसे बड़ी भेंट यही होगी युद्ध के दौरान विदेश में फंसे हुए लोगों को लेकर कहां की सरकार लगातार उनके संपर्क में है और उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाने की तैयारी की जा रही। है बाइट--शिवराज सिंह चौहान केन्दीय कृषि मंत्री2
- सोहागपुर में पुलिस विभाग ने जमकर मनाई होली सोहागपुर पुलिस थाना स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारियों एवं चौकी सेमरी हरचंद एवं शोभापुर के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस विभाग में परंपरागत रूप से होली का मिलन समारोह होली के दूसरे दिन मनाया जाता है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी आपसी सौहार्द के साथ त्योहार की खुशियां साझा करते हैं। इस अवसर पर एसडीओपी संजू चौहान भी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और सभी पुलिसकर्मियों को होली की बधाई दी। समारोह में उपस्थित सभी ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार का आनंद लिया।1
- बनखेड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन निर्माण एवं ब्रिक्रय को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गुरुवार 12 बजे अंडरब्रिज के पास 26 वर्षीय अभिषेक पिता मुन्ना लाल ठाकुर को देशी प्लेन मदिरा शराब की 24 क्वार्टर के साथ पकड़ा है वही हल्कू पिता तारा सपेरा के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई है थाना निरीक्षक विजय सनस के अनुसार आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।1
- Post by Vineet maheshwari1