logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा कैशलेस उपचार, जिले के 22 अस्पताल चिन्हित सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा कैशलेस उपचार, जिले के 22 अस्पताल चिन्हित प्रधानमंत्री राहत योजना 13 फरवरी से लागू, अधिक से अधिक लोगों से लाभ लेने की अपील नर्मदापुरम। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार की सुविधा शुरू की गई है। यह योजना 13 फरवरी से लागू हो चुकी है, जिसके तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना किसी अग्रिम भुगतान के उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत नर्मदापुरम जिले में 22 अस्पतालों को चिन्हित किया गया है, जहां सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का कैशलेस उपचार किया जाएगा। इससे गंभीर रूप से घायल लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उनके परिजनों पर तत्काल आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ने इस संबंध में संदेश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में अक्सर समय पर इलाज नहीं मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है। इस योजना के माध्यम से घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को तुरंत चिन्हित अस्पताल में पहुंचाकर इस कैशलेस सुविधा का लाभ दिलाएं।उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना की जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर इसका लाभ उठाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाई जा सके और उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

4 hrs ago
user_APN News Chainal Hbd
APN News Chainal Hbd
होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • Post by Lakhan Singh
    1
    Post by Lakhan Singh
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer Narmadapuram, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • ग्राम समनापुर में दुकान खुलवाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने काउंटर केस किया दर्ज बनखेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम समनापुर में दुकान खुलवाने की बात को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों ही पक्ष गुरुवार दोपहर 12:00 के लगभग बनखेड़ी पुलिस थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पहले पक्ष के फरियादी हरि सिंह पिता हल्के अहिरवार उम्र 45 साल की शिकायत पर सुरेंद्र पिता साहब सिंह पटेल 24 साल और सुमित पिता साहब सिंह पटेल 22 साल के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराई तो वहीं दूसरी पक्ष के सुरेंद्र पिता साहब सिंह पटेल की शिकायत पर आरोपी हरि सिंह पिता हल्के अहिरवार के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    ग्राम समनापुर में दुकान खुलवाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने काउंटर केस किया दर्ज
बनखेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम समनापुर में दुकान खुलवाने की बात को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों ही पक्ष गुरुवार दोपहर 12:00 के लगभग बनखेड़ी पुलिस थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पहले पक्ष के फरियादी हरि सिंह पिता हल्के अहिरवार उम्र 45 साल की शिकायत पर सुरेंद्र पिता साहब सिंह पटेल 24 साल और सुमित पिता साहब सिंह पटेल 22 साल के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराई तो वहीं दूसरी पक्ष के सुरेंद्र पिता साहब सिंह पटेल की शिकायत पर आरोपी हरि सिंह पिता हल्के अहिरवार के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बनखेड़ी के गोविंद नगर कृषि विज्ञान केंद्र में आगामी 10 तारीख को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है इस मेले में प्रगतिशील किसानों के अनुभवों को साझा किया जाएगा इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्र एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन , उन्नत कृषि तकनीकी का प्रदर्शन , सरकारी योजनाओं की जानकारी, फसल पशुपालन एवं उद्यानिकी पर विशेष मार्गदर्शन किसानों को दिया जाएगा ।
    1
    बनखेड़ी के गोविंद नगर कृषि विज्ञान केंद्र में आगामी 10 तारीख को सुबह 10 बजे से  जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है इस मेले में प्रगतिशील किसानों के अनुभवों को साझा किया जाएगा इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्र एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन , उन्नत कृषि तकनीकी का प्रदर्शन , सरकारी योजनाओं की जानकारी, फसल पशुपालन एवं उद्यानिकी पर विशेष मार्गदर्शन किसानों को दिया जाएगा ।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • MP: रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के जैथारी चौकी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाड़ा देवरी के जंगल में सोहन आदिवासी (45) का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वे बुधवार शाम घर से निकले थे। गुरुवार सुबह शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
    1
    MP: रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के जैथारी चौकी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाड़ा देवरी के जंगल में सोहन आदिवासी (45) का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वे बुधवार शाम घर से निकले थे। गुरुवार सुबह शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायसेन के साँची मार्ग स्थित पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को 'पुलिस होली मिलन समारोह' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस उत्सव में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित न्यायपालिका के सदस्यों ने शिरकत की।
    1
    रायसेन के साँची मार्ग स्थित पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को 'पुलिस होली मिलन समारोह' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस उत्सव में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित न्यायपालिका के सदस्यों ने शिरकत की।
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सोहागपुर में पुलिस विभाग ने जमकर मनाई होली सोहागपुर पुलिस थाना स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारियों एवं चौकी सेमरी हरचंद एवं शोभापुर के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस विभाग में परंपरागत रूप से होली का मिलन समारोह होली के दूसरे दिन मनाया जाता है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी आपसी सौहार्द के साथ त्योहार की खुशियां साझा करते हैं। इस अवसर पर एसडीओपी संजू चौहान भी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और सभी पुलिसकर्मियों को होली की बधाई दी। समारोह में उपस्थित सभी ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार का आनंद लिया।
    1
    सोहागपुर में पुलिस विभाग ने जमकर मनाई होली
सोहागपुर पुलिस थाना स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारियों एवं चौकी सेमरी हरचंद  एवं शोभापुर के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस विभाग में परंपरागत रूप से होली का मिलन समारोह होली के दूसरे दिन मनाया जाता है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी आपसी सौहार्द के साथ त्योहार की खुशियां साझा करते हैं। इस अवसर पर एसडीओपी संजू चौहान भी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और सभी पुलिसकर्मियों को होली की बधाई दी। समारोह में उपस्थित सभी ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार का आनंद लिया।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बनखेड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन निर्माण एवं ब्रिक्रय को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गुरुवार 12 बजे अंडरब्रिज के पास 26 वर्षीय अभिषेक पिता मुन्ना लाल ठाकुर को देशी प्लेन मदिरा शराब की 24 क्वार्टर के साथ पकड़ा है वही हल्कू पिता तारा सपेरा के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई है थाना निरीक्षक विजय सनस के अनुसार आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
    1
    बनखेड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन निर्माण एवं ब्रिक्रय को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गुरुवार 12 बजे अंडरब्रिज के पास 26 वर्षीय अभिषेक पिता मुन्ना लाल ठाकुर  को देशी प्लेन मदिरा शराब की 24 क्वार्टर के साथ पकड़ा है वही हल्कू पिता तारा सपेरा के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई है थाना निरीक्षक विजय सनस के अनुसार आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Vineet maheshwari
    1
    Post by Vineet maheshwari
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.