जयपुर में एरिया डोमिनेशन: 51 गिरफ्तार, पुलिस ने बनाई टीम जयपुर में एरिया डोमिनेशन: 51 गिरफ्तार जयपुर : शहर में अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से जयपुर पूर्व पुलिस ने शनिवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस थाना कानोता की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 51 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जे.डी.ए. फ्लैट्स में बिना सूचना के रह रहे 47 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं अन्य मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से अवैध हथियार (देशी कट्टा व कारतूस), गांजा, अवैध देशी शराब तथा सट्टेबाजी से जुड़ा सामान बरामद हुआ। सट्टेबाजी के मामले में इशाक नामक आरोपी भी पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा के निर्देश पर की गई। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल, सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार के पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसके लिए थाना स्तर पर आधा दर्जन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने सुबह तड़के चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जयपुर में एरिया डोमिनेशन: 51 गिरफ्तार, पुलिस ने बनाई टीम जयपुर में एरिया डोमिनेशन: 51 गिरफ्तार जयपुर : शहर में अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से जयपुर पूर्व पुलिस ने शनिवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस थाना कानोता की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 51 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जे.डी.ए. फ्लैट्स में बिना सूचना के रह रहे 47 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं अन्य मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से अवैध हथियार (देशी कट्टा व कारतूस), गांजा, अवैध देशी शराब तथा सट्टेबाजी से जुड़ा सामान बरामद हुआ। सट्टेबाजी के मामले में इशाक नामक आरोपी भी पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा के निर्देश पर की गई। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल, सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार के पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसके लिए थाना स्तर पर आधा दर्जन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने सुबह तड़के चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- जयपुर/बीजिंग। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन इस बार चीन में भी खास अंदाज़ में मनाया गया। वहां मौजूद भारतीय समुदाय और कांग्रेस समर्थकों ने केक काटकर और शुभकामनाएं देकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम के दौरान गहलोत के लंबे राजनीतिक अनुभव, उनके कार्यकाल में किए गए जनहितकारी फैसलों और राजस्थान में उनकी लोकप्रियता को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर भारतीय प्रवासियों ने कहा कि अशोक गहलोत जैसे अनुभवी नेता देश और प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण हैं, और उनके नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी गहलोत के समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा।1
- अलर्ट रहें, काउंटिंग सेंटर न छोड़ें', मतगणना को लेकर ममता की TMC कार्यकर्ताओं को सलाह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मतगणना से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें, बाहर का खाना न खाएं और मतगणना केंद्र किसी भी हालत में न छोड़ें. ममता ने नतीजों की अपलोडिंग पर नजर रखने और ईवीएम में गड़बड़ी दिखने पर तुरंत शिकायत करने को कहा. जरूरत पड़ने पर दोबारा मतदान की मांग करने की भी बात कही. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मतगणना से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें, बाहर का खाना न खाएं और मतगणना केंद्र किसी भी हालत में न छोड़ें. ममता ने नतीजों की अपलोडिंग पर नजर रखने और ईवीएम में गड़बड़ी दिखने पर तुरंत शिकायत करने को कहा. जरूरत पड़ने पर दोबारा मतदान की मांग करने की भी बात कही. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी को लेकर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने पुरुलिया जिला कार्यालय में वर्चुअल तरीके से आयोजित एक विशेष वर्कशॉप में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतगणना एजेंटों को सख्त निर्देश दिए. ममता बनर्जी ने साफ कहा कि मतगणना के दौरान पूरी तरह सतर्क रहना है और किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा नहीं करना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि यह झूठ फैलाया जा सकता है कि तृणमूल कांग्रेस पीछे चल रही है, लेकिन ऐसी बातों को न मानें और न ही आगे बढ़ाएं. उन्होंने मतगणना केंद्रों में लंबे समय तक मौजूद रहने वाले कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं. उन्होंने हल्का और साधारण भोजन करने की बात कही. उन्होंने सादे खाने का भी जिक्र किया, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके. ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि सभी मतगणना एजेंट और कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के अगले निर्देश तक मतगणना केंद्रों के अंदर ही बने रहें. किसी भी हालत में बीच में केंद्र छोड़कर बाहर न जाएं.1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कानोता में हुआ भव्य स्वागत इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर , भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा व पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैया लाल मीणा व उर्मी करोल, हरिमोहन शर्मा अन्य काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे इस दौरान 51 किलो की माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया ओर नरेंद्र मोदी व सी एम भजन लाल शर्मा के नारे लगाए और सभी लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया4
- चौमूं। राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का रविवार को चौमूं बाईपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हाड़ौता टांकरडा बाईपास के लिए 72 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने पर आभार जताया गया। आर चंद्रा रिसॉर्ट के सामने आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने फूलों का गुच्छा भेंट कर उप-मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया, वहीं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उन्हें राजस्थानी चुंदड़ी ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा लगातार चौमूं क्षेत्र की जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। चौमूं-दूदू मेगा हाईवे प्रोजेक्ट पिछले कई वर्षों से अधूरा पड़ा था। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने इस विषय में निरंतर संपर्क कर क्षेत्र के विकास हेतु इसे शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया था। परियोजना की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने 72 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं, जिसके तहत 4 किलोमीटर सड़क और एक रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण होगा। इससे क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी और जनता को बड़ी राहत मिलेगी।1
- अभी-अभी मेहंदीपुर बालाजी जगन मेडिया डेडान में के पास हुई बारिश के साथ खतरनाक ओलावृष्टि1
- जयपुर में एरिया डोमिनेशन: 51 गिरफ्तार जयपुर : शहर में अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से जयपुर पूर्व पुलिस ने शनिवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस थाना कानोता की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 51 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जे.डी.ए. फ्लैट्स में बिना सूचना के रह रहे 47 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं अन्य मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से अवैध हथियार (देशी कट्टा व कारतूस), गांजा, अवैध देशी शराब तथा सट्टेबाजी से जुड़ा सामान बरामद हुआ। सट्टेबाजी के मामले में इशाक नामक आरोपी भी पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा के निर्देश पर की गई। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल, सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार के पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसके लिए थाना स्तर पर आधा दर्जन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने सुबह तड़के चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- पश्चिम बंगाल के फलता में भी री-पोलिंग के आदेश... 21 मई को दोबारा डाले जाएंगे वोट चुनाव आयोग ने बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भी दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है. गड़बड़ी की शिकायतों के बाद यहां के सभी 285 बूथों पर फिर से वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भी दोबारा वोटिंग (Re-polling) के आदेश दिए हैं. यह फैसला चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद लिया गया है. इससे पहले शनिवार को ही दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान संपन्न हुआ. इनमें मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथ शामिल थे. अब चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि इसी तरह की स्थिति को देखते हुए फलता में भी दोबारा मतदान कराया जाएगा. आयोग का कहना है कि वोटिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए यह जरूरी कदम उठाया गया है. इस फैसले के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.दरअसल, यह फैसला उस वक्त आया जब दक्षिण 24 परगना जिले के इस इलाके में भारी बवाल मच गया. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी पंचायत प्रधान इसराफिल ने उन्हें नतीजे आने के बाद हिंसा और आगजनी की धमकी दी थी. इस बात से गुस्साए हाशिमनगर गांव के सैकड़ों लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, सड़कों पर उतर आए. बीजेपी के झंडे लेकर ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया और सुरक्षा के साथ-साथ दोबारा चुनाव कराने की मांग की. बढ़ते तनाव को देखते हुए वहां सीआरपीएफ (CRPF) की भारी तैनाती करनी पड़ी.1
- Post by Yogesh Kumar Gupta2