logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा/ इटावा: फसल बीमा क्लेम को लेकर आंदोलन करेगी किसान सभा बैठक में 5 अप्रैल से गांव-गांव अभियान चलाने का निर्णय कोटा/ इटावा। कोटा जिले के इटावा में अखिल भारतीय किसान सभा ने बैठक का आयोजन कर किसानों की फसलों के बीमा क्लेम व मुआवजा भुगतान को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। बैठक में क्षेत्र के किसानों की लंबित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी पीपल्दा की बैठक किसान मजदूर भवन में तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसान सभा के जिला अध्यक्ष दुलीचंद बोरदा एवं माकपा तहसील सचिव कामरेड मुकुट बिहारी जंगम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में किसान, मजदूर एवं आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पूर्व में आंदोलन के दबाव में फसल बीमा क्लेम और मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसानों के खातों में राशि जमा नहीं की गई है। तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी ने बताया कि वर्ष 2024-25 के फसल खराबा मुआवजा एवं सरकारी आदान अनुदान राशि अभी तक क्षेत्र के किसानों को नहीं मिली है, वहीं फसल बीमा क्लेम भी करीब पांच वर्षों से लंबित है। किसान सभा ने सरकार व बीमा कंपनियों से मांग की है कि किसानों को शीघ्र बीमा क्लेम व मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए। साथ ही मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अप्रैल से किसान सभा की टीमें गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर किसानों से संपर्क कर आंदोलन को मजबूत करेंगी। बैठक में ये रहे मौजूद किसान सभा जोन संयोजक भवानी शंकर कुशवाह ने बताया कि बैठक में बाबूलाल बलवानी, कमल बागड़ी, भवानी शंकर कुशवाह, भोजराज नागर, चेतन प्रकाश मीणा, प्रेम पेंटर, हंसराज महावर, रामचरण मीणा, धनपाल गुर्जर सहित कई पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago
afb84c76-e715-4749-85a2-753809fe463a

कोटा/ इटावा: फसल बीमा क्लेम को लेकर आंदोलन करेगी किसान सभा बैठक में 5 अप्रैल से गांव-गांव अभियान चलाने का निर्णय कोटा/ इटावा। कोटा जिले के इटावा में अखिल भारतीय किसान सभा ने बैठक का आयोजन कर किसानों की फसलों के बीमा क्लेम व मुआवजा भुगतान को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। बैठक में क्षेत्र के किसानों की लंबित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी पीपल्दा की बैठक किसान मजदूर भवन में तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसान सभा के जिला अध्यक्ष दुलीचंद बोरदा एवं माकपा तहसील सचिव कामरेड मुकुट बिहारी जंगम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में किसान, मजदूर एवं आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पूर्व में आंदोलन के दबाव में फसल बीमा क्लेम और मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसानों के खातों में राशि जमा नहीं की गई है। तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी ने बताया कि वर्ष 2024-25 के फसल खराबा मुआवजा एवं सरकारी आदान अनुदान राशि अभी तक क्षेत्र के किसानों को नहीं मिली है, वहीं फसल बीमा क्लेम भी करीब पांच वर्षों से लंबित है। किसान सभा ने सरकार व बीमा कंपनियों से मांग की है कि किसानों को शीघ्र बीमा क्लेम व मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए। साथ ही मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अप्रैल से किसान सभा की टीमें गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर किसानों से संपर्क कर आंदोलन को मजबूत करेंगी। बैठक में ये रहे मौजूद किसान सभा जोन संयोजक भवानी शंकर कुशवाह ने बताया कि बैठक में बाबूलाल बलवानी, कमल बागड़ी, भवानी शंकर कुशवाह, भोजराज नागर, चेतन प्रकाश मीणा, प्रेम पेंटर, हंसराज महावर, रामचरण मीणा, धनपाल गुर्जर सहित कई पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महिला प्रोफेसर बोलीं-PhD स्टूडेंट पीछा करता है:फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है, पूर्व पार्षद बेल बजाकर डराता है
    1
    महिला प्रोफेसर बोलीं-PhD स्टूडेंट पीछा करता है:फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है, पूर्व पार्षद बेल बजाकर डराता है
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 min ago
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रदेश प्रभारी हैं पूजा मीणा कोटा। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन की प्रदेश प्रभारी पूजा मीणा के जन्मदिन के पर सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ठंडे शरबत का वितरण व पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखने के साथ-साथ पौधारोपण भी शामिल रहा। संगठन के तत्वावधान में रंगपुर रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी के मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिन तक चलने वाले इस आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूजा मीणा प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन, पहलवान मीणा कोषाध्यक्ष, भगवती प्रसाद मीणा प्रदेश प्रभारी, समीर, दिव्यांश मीणा, विपिन सुमन कोरो इंडिया संस्था, युधिष्ठिर चांदसी, राजेश खंगार मंदिर पुजारी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पर्यावरण संरक्षण की पहल जन्मदिन समारोह को सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखने और पौधारोपण का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया। आयोजकों ने बताया कि यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और पक्षी संरक्षण की दिशा में एक छोटी लेकिन सार्थक पहल है। संगठन की प्रतिबद्धता राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन मानव अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों को भी बढ़ावा देता रहता है। पूजा मीणा के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की सेवा भावना को और मजबूत करता है।
    4
    राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रदेश प्रभारी हैं पूजा मीणा
कोटा।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन की प्रदेश प्रभारी पूजा मीणा के जन्मदिन के पर सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ठंडे शरबत का वितरण व पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखने के साथ-साथ पौधारोपण भी शामिल रहा।
संगठन के तत्वावधान में रंगपुर रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी के मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिन तक चलने वाले इस आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूजा मीणा प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन, पहलवान मीणा कोषाध्यक्ष, भगवती प्रसाद मीणा प्रदेश प्रभारी, समीर, दिव्यांश मीणा, विपिन सुमन कोरो इंडिया संस्था, युधिष्ठिर चांदसी, राजेश खंगार मंदिर पुजारी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
पर्यावरण संरक्षण की पहल
जन्मदिन समारोह को सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखने और पौधारोपण का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया। आयोजकों ने बताया कि यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और पक्षी संरक्षण की दिशा में एक छोटी लेकिन सार्थक पहल है।
संगठन की प्रतिबद्धता
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन मानव अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों को भी बढ़ावा देता रहता है। पूजा मीणा के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की सेवा भावना को और मजबूत करता है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Ramkesh Nareda
    1
    Post by Ramkesh Nareda
    user_Ramkesh Nareda
    Ramkesh Nareda
    Education Department Ladpura, Kota•
    1 hr ago
  • ​बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट (24-27 मार्च) में डूंगरपुर की नेहा चौबीसा ने अंतरराष्ट्रीय संसद के स्पीकर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर वागड़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। 'यंग माइंड्स, सस्टेनेबल फ्यूचर, ग्लोबल इंपैक्ट' विषय पर आधारित इस सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ नेहा के प्रभावी संचालन और नेतृत्व कौशल के लिए उन्हें 'यूथ डेलीगेट' सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नेहा ने अपनी इस सफलता को वैश्विक स्तर पर संसदीय प्रक्रियाओं और विभिन्न संस्कृतियों को समझने का एक अनमोल अवसर बताया है।
    1
    ​बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट (24-27 मार्च) में डूंगरपुर की नेहा चौबीसा ने अंतरराष्ट्रीय संसद के स्पीकर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर वागड़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। 'यंग माइंड्स, सस्टेनेबल फ्यूचर, ग्लोबल इंपैक्ट' विषय पर आधारित इस सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ नेहा के प्रभावी संचालन और नेतृत्व कौशल के लिए उन्हें 'यूथ डेलीगेट' सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नेहा ने अपनी इस सफलता को वैश्विक स्तर पर संसदीय प्रक्रियाओं और विभिन्न संस्कृतियों को समझने का एक अनमोल अवसर बताया है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Mayur times news
    1
    Post by Mayur times news
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कोटा | राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। काले बादलों की आवाजाही के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर करीब एक घंटे तक चला, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
    1
    कोटा | राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। काले बादलों की आवाजाही के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर करीब एक घंटे तक चला, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कोटा में अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 508 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त 🚨 स्क्रिप्ट: कोटा शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अफीम के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक के बैग में रखी एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच करने पर वह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर अफीम 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पोलू पुत्र रामू गुर्जर, निवासी अमरकुआं ढाणी, थाना रानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से अफीम की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 🚔
    1
    कोटा में अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 508 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त 🚨
स्क्रिप्ट:
कोटा शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अफीम के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक के बैग में रखी एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच करने पर वह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर अफीम 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी पोलू पुत्र रामू गुर्जर, निवासी अमरकुआं ढाणी, थाना रानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से अफीम की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 🚔
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.