Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा में झमाझम बारिश: तपती गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर दिखा जलभराव का नजारा कोटा | राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। काले बादलों की आवाजाही के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर करीब एक घंटे तक चला, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
Jitendra Kumar
कोटा में झमाझम बारिश: तपती गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर दिखा जलभराव का नजारा कोटा | राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। काले बादलों की आवाजाही के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर करीब एक घंटे तक चला, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा । समाज सेवा और मानवता के क्षेत्र में अग्रणी आदिशक्ति सेवा प्रकल्प (ट्रस्ट) द्वारा देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राम भरोसी देवी महावर एवं बंसीलाल महावर ने स्वयं देहदान का संकल्प पत्र भरकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। मरणोपरांत भी सेवा का जज्बा कार्यक्रम की मुख्य कड़ी में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर बंशी लाल महावर और उनकी पत्नी भरोसी देवी ने संयुक्त रूप से देहदान का संकल्प लिया। उनके इस निर्णय की सराहना करते हुए वक्ताओं ने इसे 'महादान' की संज्ञा दी। इसके साथ ही नर्सिंग ऑफिसर प्रिया जगेनिया ने भी इस पुनीत कार्य के लिए अपनी सहमति दी। शिक्षा और शोध में मिलेगी मदद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने देहदान के वैज्ञानिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि: चिकित्सा शिक्षा: दान की गई देह से मेडिकल छात्रों (MBBS) को व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। शोध कार्य: गंभीर बीमारियों के इलाज की खोज और चिकित्सा शोध में यह अत्यंत सहायक है। जीवन रक्षा: शोध के माध्यम से भविष्य में अनगिनत लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। इसी क्रम में कृष्णा शाख्यवाल (MBBS विद्यार्थी) की सहायता करने की भी घोषणा की गई, ताकि चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। इनका रहा विशेष योगदान इस आयोजन को सफल बनाने और जन-जन तक मानवता का संदेश पहुँचाने में जितेंद्र जेथल, राम गोपाल महावर एवं मिश्रीलाल महावर का विशेष योगदान रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं और सदस्यों ने ट्रस्ट की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और भविष्य में समाज हित के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का विश्वास दिलाया। "देहदान केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अंतिम और सर्वोच्च सेवा है। हमारी एक पहल चिकित्सा जगत में नई क्रांति ला सकती है।" — आदिशक्ति सेवा प्रकल्प ट्रस्ट1
- झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के सालम का बास गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। 75 वर्षीय रतन सिंह फोगाट अपने खेत में लावणी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें उपजिला अस्पताल चिड़ावा लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रतन सिंह, शेर सिंह फोगाट के पिता थे, जो गाडखेड़ा चौकी इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। शेर सिंह का भी कुछ माह पूर्व लकड़ी तस्करी गिरोह का पीछा करते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो चुका है। लगातार दूसरी दुखद घटना से परिवार गहरे सदमे में है।1
- इन्द्रपुरिया के उपस्वास्थ्य केंद्र के खस्ता हाल, ग्रामीणो ने जिला कलेक्टर को भेजी शिकायत।1
- रावतभाटा नगरपालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थमलाव में क्रेशर के पास वनक्षेत्र में दोपहर 12 बजे अचानक आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगरपालिका के अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने होजरी होज एवं बीटिंग मेथड का उपयोग करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। तेज हवा और बढ़ती गर्मी के कारण आग सूखी पत्तियों व सत्यानाशी की झाड़ियों में तेजी से फैलने लगी। जिससे स्थिति कुछ समय के लिए गंभीर हो गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 2 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना और वन क्षेत्र को होने वाले भारी नुकसान को टाल दिया गया। इस दोरान आग पर काबू पाने वाले अग्निशमन विभाग के नजीर खान, चुन्नी सिंह, विक्रम मेघवाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।1
- बारां शहर के चार मूर्ति चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भीख मांगने के दौरान एक बड़ी वारदात सामने आई।एक गांव से आए व्यक्ति ने ₹10 दिए, लेकिन कुछ लोगों ने उसकी जेब पर नजर डालकर ₹9000 उड़ा लिए विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पैसे वापस दिलवाए गुस्साए लोगों ने आरोपियों की जमकर धुनाई कर दीसबसे बड़ा सवालइतने व्यस्त चौराहे पर घटना के समय सिर्फ एक होमगार्ड जवान ही मौजूद था स्थानीय लोगों का आरोप— कई दिनों से भीख के नाम पर छीनाझपटी और मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं अब देखना होगा पुलिस-प्रशासन कब लेता है सख्त एक्शन?1
- रामगंजमंडी में चेचट के सोहनपुरा में अंडरपास के समीप स्थित शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात ने सरिये की मदद से मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उखाड़ने का प्रयास किया, जिससे शिवलिंग अपने मूल स्थान से हट गया।1
- कोटा में डेढ़ घंटे से जारी बारिश फिलहाल थमी, चने के आकार के ओले गिरने की भी खबर, बिजलियां गिरने से नुकसान का आकलन बाकी...1
- ब्यावर जिले के,बर से ब्यावर आते समय तेज रफ्तार से जा रही एक कार खाई में जा गिरी घायलों को देखकर पाली डिपो की बस में परिचालक निर्भयश्री शर्मा ने साहस का परिचय देते हुए बस रुकवाकर घायलों को कार से निकाला और समय व एम्बुलेंस के अभाव को देखते हुए कार में सवार चारों घायलों को अपनी बस में बिठाकर अमृतकौर हॉस्पिटल लेकर आए व एम्बुलेंस को चलती बस में कॉल लगाकर सामने बुलाया। और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।1
- देईखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिमिया मुक्त भारत आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ1