Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोहनपुरा में शिव मंदिर में तोड़फोड़, अज्ञात ने शिवलिंग उखाड़ने का किया प्रयास, पुलिस जांच में जुटी रामगंजमंडी में चेचट के सोहनपुरा में अंडरपास के समीप स्थित शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात ने सरिये की मदद से मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उखाड़ने का प्रयास किया, जिससे शिवलिंग अपने मूल स्थान से हट गया।
Aajam Choudhary
सोहनपुरा में शिव मंदिर में तोड़फोड़, अज्ञात ने शिवलिंग उखाड़ने का किया प्रयास, पुलिस जांच में जुटी रामगंजमंडी में चेचट के सोहनपुरा में अंडरपास के समीप स्थित शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात ने सरिये की मदद से मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उखाड़ने का प्रयास किया, जिससे शिवलिंग अपने मूल स्थान से हट गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रामगंजमंडी में चेचट के सोहनपुरा में अंडरपास के समीप स्थित शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात ने सरिये की मदद से मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उखाड़ने का प्रयास किया, जिससे शिवलिंग अपने मूल स्थान से हट गया।1
- रामगंजमंडी। क्षेत्र के मोड़क इलाके में रविवार रात करीब 8:30 बजे रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक अज्ञात व्यक्ति तेज रफ्तार डॉ. अंबेडकर नगर–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की गति तेज होने के कारण शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व थाना कर्मियों की सहायता से शव के अंगों को एकत्रित किया गया। शव की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे प्लास्टिक बैग में रखकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। जीआरपी पुलिस के द्वारा मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है ।1
- ** अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती का झालावाड़ पधारने पर वार्ड 31 के पूर्व पार्षद इनाम जफर के नेतृत्व मे वार्ड वासियों ने स्वागत किया , इस मोके पर स्थानीय लोगो ने माला पहनाकर उनका इस्तक़बाल किया उनके साथ , जंग बहादुर पठान, विकार खान, इरशाद हुसैन, बूथ अध्यक्ष राहुल सुमन, निरंजन प्रजापति, नकुल प्रजापति, कन्हैया कश्यप, अहमद बेग, अरमान खान, अबरार मंसूरी, सहित वार्ड वासी मौजूद रहे,1
- एंकर इंट्रो-झालावाड़ जिले में भी जैन धर्म के अनुयाई गत पांच दिनों से इस महोत्सव को सेलिब्रेट कर रहे हैं इसी के तहत शहर में आज एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें जैन धर्म की महिलाओं ने अमेरिका व इराक के बीच जारी युद्ध में दोनों देशों को संयम बरतने की अपील की है महिलाओं का कहना है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने जियो और जीने का सिद्धांत दिया था विश्व में जारी इराक व अमेरिका इजरायल युद्ध से कहीं ना कहीं विश्व में अशांति का माहौल है व तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुनाई दे रही है ऐसे में इस महासंग्राम से कहीं ना कहीं पूरे विश्व की शांति पर संकट मंडरा रहा है उन्होंने दोनों देशों से संयम बरतने ने की अपील की है शोभा यात्रा में शामिल रश्मि ने बताया कि गत 5 दिनों से जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव मना रहे हैं जिसमें मंदिर में बधाई गीत गाए गए हैं व भगवान का अभिषेक किया गया है आज शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया है महावीर स्वामी के द्वारा अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया गया था ऐसे में अमेरिका व ईरान जैसे देशों को शांति बनाए रखनी चाहिए वही निलेश जैन का कहना कि वह भारत की ओर से ईरान व अमेरिका को संदेश देना चाहती हैं कि दोनों देश अपने मुद्दों को शांति से सुलझाएं उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा वही जरूरतमंदों को भोजन वितरण, गरीबों को वस्त्र दान करने का कार्यक्रम है इस दौरान समाज के लोगो को पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के प्रति भी जागरूक किया जाएगा गौरतलब है कि महावीर जयंती जैन समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे हर वर्ष प्रदेश भर में हर्षोल्लास मनाया जाता है इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और प्रवचनों का आयोजन किया जाता है। सुबह से ही श्रद्धालु जैन मंदिरों में पहुंचकर भगवान महावीर का जलाभिषेक करते नजर आए वही इस मोंके पर शहर के जैन मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया बाद में शहर के प्रमुख चौराहों से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों तथा पुरुष की भागीदारी रही , शोभा यात्रा में महावीर की झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक संदेशों के साथ समाज के लोग शामिल हुए शोभायात्रा के दौरान महावीर स्वामी द्वारा दिए गए संदेश अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया धार्मिक सभाओं में वक्ताओं ने भगवान महावीर के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला जिसमें महावीर स्वामी द्वारा अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों के माध्यम से मानव जीवन को सरल और शुद्ध बनाने का मार्ग दिखाया गया।3
- रायपुर क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज और तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है, जो फसलें कुछ दिन पहले काट कर सुखा रखी फसलेऔर तैयार कर रखी फसले खलियान में भीग जाने से फसलों को हुए नुकसान ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बे मौसम बरसात के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।3
- Post by दशरथसीह राजपूत ठि बनी⚔️🇮🇳⚔️4
- रावतभाटा नगरपालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थमलाव में क्रेशर के पास वनक्षेत्र में दोपहर 12 बजे अचानक आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगरपालिका के अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने होजरी होज एवं बीटिंग मेथड का उपयोग करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। तेज हवा और बढ़ती गर्मी के कारण आग सूखी पत्तियों व सत्यानाशी की झाड़ियों में तेजी से फैलने लगी। जिससे स्थिति कुछ समय के लिए गंभीर हो गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 2 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना और वन क्षेत्र को होने वाले भारी नुकसान को टाल दिया गया। इस दोरान आग पर काबू पाने वाले अग्निशमन विभाग के नजीर खान, चुन्नी सिंह, विक्रम मेघवाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।1
- रामगंजमंडी क्षेत्र के अमरपुरा चौराहे पर स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर प्रभारी हरिओम मेघवाल के निर्देश पर रामगंजमंडी दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1