जहानाबाद : “यादव जी की लव स्टोरी” पर संग्राम,रिलीज को लेकर यादव समाज का अल्टीमेटम। जहानाबाद में फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म की रिलीज की खबर के बीच यादव समाज के लोगों ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिनेमा हॉल संचालकों को साफ अल्टीमेटम दे दिया है कि यदि फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बैनर तले आयोजित बैठक और आक्रोश मार्च में समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि फिल्म में यादव समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग करते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की है। साथ ही सिनेमा हॉल मालिकों से आग्रह किया गया है कि वे सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए फिल्म का प्रदर्शन न करें। इस पूरे मामले को लेकर शहर में हलचल बनी हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

- जहानाबाद में भारतीय किसान मजदूर विकास संगठन ( बिहार ) की ओर से कारगिल चौक के समीप विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन आजादी के इतने वर्षों बाद भी किसानों के लिए सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा यूरिया का मूल्य निर्धारित किया गया है, लेकिन किसानों को इस दर पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। मजबूरन किसानों को ऊंचे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है और आमदनी घट रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण कई किसान खेती छोड़ने को विवश हैं। नहरों की सफाई और मरम्मत नहीं होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं, दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में अंचलाधिकारी से लेकर उच्च अधिकारियों तक पैसे लेने का आरोप भी लगाया गया। किसानों का कहना है कि जमीन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रसीद की ऑनलाइन व्यवस्था तो कर दी गई है, लेकिन परिमार्जन का कार्य लंबित पड़ा है, जिससे किसानों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं और अफसरशाही हावी है। धरना के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। किसानों ने सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और राजस्व संबंधित कार्यों में पारदर्शिता लाने की मांग की।1
- Pinjora main Samaj Ko khana khilane ke liye manaya ja raha hai1
- पटना जिला के पालीगंज कस्तूरबा गांधी छात्रावास से गायब छात्रा को पुलिस ने यूपी के लखनऊ से छात्र के साथ बरामद किया1
- सिविल सर्जन द्वारा किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आज सिविल सर्जन डॉक्टर हरिश्चंद्र चौधरी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दरमियान यहां एक्स रे की सुविधा बंद रहने की जानकारी मिलने पर इसके कारणो की जानकारी प्राप्त की तथा प्रभारी डॉक्टर चंद्रशेखर प्रकाश से इस समस्या को शीघ्र ही दूर करने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों द्वारा यहां अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली करने की भी मांग की गई ।साथ ही यहां जांच के मुकम्मल सुविधा भी उपलब्ध कराने की मांग की गई। लोगों ने बताया कि चुके सदर अस्पताल से यहां की दूरी काफी है इसके कारण यहां अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों को बताया कि शिघ्र ही यहां जांच की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ।तथा प्रभारी चिकित्सक से अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने अस्पताल के संचालन के लिए और दिशा निर्देश भी दिया।1
- pura ganda hai gali sbi bank ke peche sadawa wale road me1
- Post by Amit Kumar1
- इस बार होली और ईद में कपङा का खरीदारी करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर क्योंकि अब मिलेगा अपना करपी में हीं मुन्ना बैंड रेडिमेड एंड साङी सेंटर के पास मनचाहा कपड़ा का कलेक्शन #Festival #festivevibes #holi #eidcollection1
- जहानाबाद जिले के आदमपुर गांव में घर के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जाता है कि संपत्ति के हिस्से को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल, जहानाबाद में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।1