बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार और भारी मात्रा में उपकरणों के साथ महिला समेत 4 गिरफ्तार पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार, कारतूस, निर्माण उपकरण और ₹62,000 नकद बरामद करते हुए एक महिला सहित चार धंधेबाजों को रंगे हाथ दबोच लिया। एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, सूचना मिली थी कि कृष्णा मिस्त्री के घर के पीछे स्थित करकटनुमा दुकान में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से कौशल कुमार, रेखा देवी, गौरव कुमार पांडेय तथा सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी: 5 अर्द्धनिर्मित कट्टे, 3 बैरल, 6 ट्रिगर व 2 मैगजीन 10 जिंदा व कई मिसफायर कारतूस 3 बेंच मशीन, ड्रिल मशीन, 2 कटर, 23 हेक्सा ब्लेड, छेनी, हथौड़े व अन्य उपकरण ₹62,000 नकद पुलिस ने बाढ़ थाना कांड संख्या 618/26 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

- 136 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, कुरकुरे के नीचे छुपा कर ले जा रहे थे पिकअप वैन के अंदर, दो लोग गिरफ्तार, वाहन भी जप्त 136 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, कुरकुरे के नीचे छुपा कर ले जा रहे थे पिकअप वैन के अंदर, दो लोग गिरफ्तार, वाहन भी जप्त बाढ़ मधनिषेध विभाग के पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की लखीसराय छोड़ से एक पिकअप वैन के अंदर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लाया जा रहा है सूचना की पुष्टि करने के बाद विभाग के पदाधिकारी ने पचमहला थाना क्षेत्र के पास वाहन को पकड़ लिया और जब तलाशी ली गई तो कच्चा कुरकुरा के नीचे छुपा कर 136 कार्टून अंग्रेजी शराब ले जा रहा था 2988 बोतल कुल मिलाकर 1218 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया गया इस दौरान पुलिस ने पिकअप वैन भी जप्त कर लिया है और गाड़ी पर शराब ले जा रहे राजेश मोहाली निरसा धनबाद, और पिंटू लोहार मैथन धनबाद निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया है मामले में पुलिस अभी और भी पूछताछ करने में जुटी हुई है मधनिषेध विभाग के अधीक्षक विभा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई है और यह बड़ी सफलता है इस छापेमारी अभियान में बाढ़ विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद गुंजा कुमारी अनीश भारती सहित दर्जनों पुलिस के जवान ने सहयोग करते हुए यह सफलता हासिल की है/1
- बाढ़ में STF और पुलिस का मिनी गन फैक्ट्री पर बड़ा प्रहार, घर के पीछे करकट की दुकान में चल रहा था अवैध हथियार निर्माण; 5 अर्द्धनिर्मित कट्टे, 3 बैरल, 10 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में सामान बरामद, 4 गिरफ्तार1
- बिहार की पहली महिला डीजीपी बनी प्रीता वर्मा बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! DGP विनय कुमार के 21 दिनों के अवकाश पर जाने के बाद वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा फिलहाल DG होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा के पद पर हैं। अब वह बिहार पुलिस की कमान संभालेंगी। बताया जा रहा है कि वह बिहार की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्हें DGP का कार्यकारी प्रभार मिला है। यह व्यवस्था 5 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।1
- हाथीदह के तारा देवी परिसर में भव्य गणेश उस्तव।20 वर्षो से हो रहा आयोजन। 🚨 मोकामा के हाथीदह में गणेश महोत्सव का भव्य नजारा! हाथीदह के तारा देवी विद्यालय परिसर में श्री सिद्धिविनायक पूजा समिति का 21वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 🙏 भगवान गणेश के दर्शन के साथ यहां लगा है शानदार मीना बाजार, आकर्षक झूले और खाने-पीने की ढेरों दुकानें। 🇮🇳 वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर बनाई गई भारत माता की विशेष थीम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 👮 सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। पटना समेत कई जिलों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। 🔥 आप भी आएं, गणपति बप्पा का आशीर्वाद लें और मेले का आनंद उठाएं! 🙏 गणपति बप्पा मोरया!1
- झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार। समस्तीपुर मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बलुआही पेट्रोल पंप के समीप NH 122 B पर अज्ञात बाईक पर सवार झपटा मार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन खींचकर हुआ फरार लोग देखते रह गए। सड़क पर खड़ी महिलाओं की रो रो कर हुआ बुरा हाल। सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कार्यशैली पर उठी सवाल, आते जाते महिला असुरक्षित कर रही हैं महसूस । बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस।1
- बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात1
- न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को बोचहा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पहचान बोचहा गांव जगन्नाथ चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राय के रहने रूप में कि गई है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त वारंटी थाना कांड संख्या 250/23 के अभियुक्त जो काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थिति न होते हुए फरार चल रहा था, आज पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए वारंटी के प्रति थाना कांड संख्या 250/23 के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात बाढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक से सेट रामायण नगर मोहल्ले के घनी आबादी में अपने घर के आगे सोना चांदी की दुकान चला रहे दुकानदार दीपक कुमार के ऊपर ग्राहक बनकर आए दो अपराधी ग्राहक बनकर आया पहले तो जेवर दिखाने को कहा फिर जेवर पसंद करने के बाद पैसा ऑनलाइन से आने की बात कही और दुकान के टेबल पर बैठ गया इस दौरान दुकानदार अपने दुकान पर जैसे ही सामान निकालने के लिए माथा नीचे किया उतना ही में अपराधी अपने कमर से भारी भरकम हथोड़ा निकालकर दुकानदार दीपक कुमार के माथे पर लगातार चार बार हमला हमला कर दिया जिस दुकानदार लहूलुहान हो जाने के बाद चिल्लाने लगा घर के परिवार बाहर निकाल कर देखा तो जब तक अपराधी भाग चुके थे और परिजन जल्दबाजी में घायल दुकानदार दीपक को उठाकर बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में लाया जहां माथे में कई टांके लगे हैं और स्थिति गंभीर बताई जाती है चिकित्सक ने सीटी स्कैन करने की बात करते हुए गंभीर हालत में घायल हुए दुकानदार को पटना रेफर कर दिया है पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना कम के बारे में जानकारी जुटाना और अपराधी की पहचान करने में जुटे हुए हैं अभी तक मामले को लेकर ना तो प्राथमिक की दर्ज हुई है और ना ही पुलिस कुछ बोलने को तैयार है/1