Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात
GOVIND KUMAR
बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात
More news from बिहार and nearby areas
- कन्हाईपुर में गणेश पूजा पर सजा नाट्य मंच, अनंत सिंह के स्वागत में गूंजा ‘अभिषेक बाबू जिंदाबाद’ का नारा1
- बाढ़ पीड़ितों के लिए राजेश का चूड़ा-गुड़ बना गरीबों का निवाला। बाढ़ पीड़ितों के लिए राजेश का चूड़ा-गुड़ बना गरीबों का निवाला। जी हां आपने सही सुना यह कोई कहानी नहीं है बल्कि हकीकत है कि बीते कई दिनों से मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के ओर से उनके प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह के द्वारा हजारों गरीब गुरबा के बीच राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है। जिसे लेकर विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने बुधवार को मोहनपुर प्रखंड के राजपुर जौनापुर पंचायत के कोन्ही टोल एवं मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के दक्षिणी पंचायत के गोनसा टोल एवं करीम नगर पंचायत के बरुआ टोल में हजारों बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया । वही सरकारी स्तर से संचालित सामुदायिक किचन बंद हो जाने के बावजूद भी विधायक राजेश कुमार सिंह का चुरा गुर गरीबों का निवाला बन रहा है। वहीं विधायक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते एक दशक से अधिक समय से वे बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित लोगों के बीच सक्रिय रहते हुए इस आपदा की घड़ी में हमेशा सेवा भाव से प्रेरित होकर कार्य किया है। और लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशील रहे हैं. अब बाढ़ पीड़ितों के खातों में GR राशि जाने के बाद अबअन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील हैं. वीवर्स से गुजारिश है कि अपनी अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। धन्यवाद।1
- ओमान तट पर तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, वैशाली का नाविक 4 दिनों से लापता इंजन रूम में फंसे होने की आशंका, परिजनों ने सरकार से तत्काल रेस्क्यू की लगाई गुहार वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुर राजाराम गांव निवासी 35 वर्षीय मर्चेंट नेवी नाविक सुमित कुमार सिंह ओमान तट के पास तेल टैंकर MT El Gaia पर हुए मिसाइल हमले के बाद पिछले चार दिनों से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, जहाज पर कुल 25 क्रू सदस्य थे, जिनमें से 23 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो नाविक अब भी लापता हैं। सुमित के भाई विवेक कुमार सिंह का कहना है कि हमले के बाद इंजन रूम में भीषण आग लगी और आग बुझाने के दौरान वहां पानी भर गया। परिजनों को आशंका है कि सुमित इंजन रूम में फंसे हो सकते हैं। परिजनों ने विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन से तत्काल सघन सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की मांग की है। सुमित के लापता होने से परिवार में मातम और चिंता का माहौल है।1
- मोकामा में पुलिस के साथ बदसलूकी।पुलिस ने मा बेटे को किया गिरफ्तार।20 लोगो पर मामला दर्ज। गणेश पंडाल में ड्यूटी कर रहे एएसआई से बदसलूकी, दो भाइयों पर मामला दर्ज। मोकामा। मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में गणेश पूजा पंडाल में विधि-व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात एएसआई बबलू कुमार के साथ बदसलूकी और हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मोकामा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात कन्हाईपुर गांव स्थित गणेश पूजा पंडाल में एएसआई बबलू कुमार विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थे। इसी दौरान पंडाल के समीप कन्हाईपुर निवासी दो भाई रजनीश कुमार और डाबर कुमार अपने ही गांव के सरपंच पति बबलू कुमार के साथ मारपीट और हंगामा कर रहे थे।हंगामा देख एएसआई बबलू कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों भाइयों ने एएसआई के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। घटना के दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। मौके पर तैनात अन्य जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। आरोप है कि उनके परिजनों ने भी भागने में उनकी मदद की।घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आई है। हालांकि, नवबिहार टाइम्स वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- बाढ़ में आधुनिक डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा, अलाइनर्स और डेंटल इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध बाढ़ में आधुनिक डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा, अलाइनर्स और डेंटल इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध 🦷1
- बाढ़ पीड़ितों के लिए राजेश का चूड़ा-गुड़ बना गरीबों का निवाला। जी हां आपने सही सुना यह कोई कहानी नहीं है बल्कि हकीकत है कि बीते कई दिनों से मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के ओर से उनके प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह के द्वारा हजारों गरीब गुरबा के बीच राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है। जिसे लेकर विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने बुधवार को मोहनपुर प्रखंड के राजपुर जौनापुर पंचायत के कोन्ही टोल एवं मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के दक्षिणी पंचायत के गोनसा टोल एवं करीम नगर पंचायत के बरुआ टोल में हजारों बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया । वही सरकारी स्तर से संचालित सामुदायिक किचन बंद हो जाने के बावजूद भी विधायक राजेश कुमार सिंह का चुरा गुर गरीबों का निवाला बन रहा है। वहीं विधायक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते एक दशक से अधिक समय से वे बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित लोगों के बीच सक्रिय रहते हुए इस आपदा की घड़ी में हमेशा सेवा भाव से प्रेरित होकर कार्य किया है। और लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशील रहे हैं. अब बाढ़ पीड़ितों के खातों में GR राशि जाने के बाद अबअन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील हैं. वीवर्स से गुजारिश है कि अपनी अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। धन्यवाद।1
- बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार और भारी मात्रा में उपकरणों के साथ महिला समेत 4 गिरफ्तार पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार, कारतूस, निर्माण उपकरण और ₹62,000 नकद बरामद करते हुए एक महिला सहित चार धंधेबाजों को रंगे हाथ दबोच लिया। एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, सूचना मिली थी कि कृष्णा मिस्त्री के घर के पीछे स्थित करकटनुमा दुकान में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से कौशल कुमार, रेखा देवी, गौरव कुमार पांडेय तथा सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी: 5 अर्द्धनिर्मित कट्टे, 3 बैरल, 6 ट्रिगर व 2 मैगजीन 10 जिंदा व कई मिसफायर कारतूस 3 बेंच मशीन, ड्रिल मशीन, 2 कटर, 23 हेक्सा ब्लेड, छेनी, हथौड़े व अन्य उपकरण ₹62,000 नकद पुलिस ने बाढ़ थाना कांड संख्या 618/26 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।1
- विधायक अनंत कुमार सिंह ने मंच का फीता काटकर नाट्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान नाट्य कला परिषद के सदस्यों ने उनका बड़े माला से स्वागत और सम्मान किया।1
- झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार। झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार। समस्तीपुर मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बलुआही पेट्रोल पंप के समीप NH 122 B पर अज्ञात बाईक पर सवार झपटा मार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन खींचकर हुआ फरार लोग देखते रह गए। सड़क पर खड़ी महिलाओं की रो रो कर हुआ बुरा हाल। सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कार्यशैली पर उठी सवाल, आते जाते महिला असुरक्षित कर रही हैं महसूस । बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस।1