Shuru
Apke Nagar Ki App…
विकास से साईं खेड़ा का दूर दूर तक कोई नाता नहीं, बस स्टैंड न होने से सड़क पर खड़े होने को मजबूर बस चालक, जिससे बन जाती है जाय की स्थिति ।
Ranjeet Tomar
विकास से साईं खेड़ा का दूर दूर तक कोई नाता नहीं, बस स्टैंड न होने से सड़क पर खड़े होने को मजबूर बस चालक, जिससे बन जाती है जाय की स्थिति ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अवैध शराब के खिलाफ होली के पूर्व ऑपरेशन हट के नाम से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है और उसी के तहत अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की है1
- Post by Ranjeet Tomar1
- नरसिंहपुर जिले के तहसील कार्यालय को वर्तमान परिसर से पालीटेक्निक कॉलेज में शिप्ट कर दिया हैं। जिला प्रशासन के इस निर्णय ने तूल पकड़ लिया है। इस फैसले के विरोध में आज बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और अपनी आपत्ति जताते हुए कलेक्टर से मुलाकात करने की बात कही जिला अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में जमा हुए वकीलों का कहना है कि तहसील कार्यालय का वर्तमान स्थान सिविल न्यायालय और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के समीप है, जो अधिवक्ताओं और पक्षकारों दोनों के लिए सुविधाजनक है।इसे अन्य जगह स्थान्तरित करना गलत हैं।वही उनकी मांग हैं कि कार्यलय को न्यायालय परिसर के पास किया जाए और कलेक्टर अपने निर्णय पर विचार करे इस कारण कलेक्टर से मिलने सभी अधिवक्ता एकत्रित हुए है।1
- नरसिंहपुर इतवारा बाजार की यह पानी टंकी विकास की नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर पेश कर रही है। तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता: किसी भी संरचना की एक निश्चित आयु होती है; यह टंकी अपनी समय सीमा पार कर चुकी है। इसे जल्द से जल्द खाली कर मरम्मत कार्य करना अनिवार्य है। सुरक्षा बनाम सुविधा: पानी की आपूर्ति जरूरी है, लेकिन जनता की जान की कीमत पर नहीं। प्रशासन को चाहिए कि वैकल्पिक जल व्यवस्था कर इस "डेथ ट्रैप" को हटाए। या सुधार कार्य करें जवाबदेही: यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और नगर पालिका प्रशासन की होगी। चेतावनी: समय रहते ध्यान न देना किसी बड़ी मानवीय त्रासदी का कारण बन सकता है। प्रशासन को 'हादसे के बाद जागने' की अपनी पुरानी परंपरा को बदलना होगा1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- प्रदेश के कुछ अन्य जिलों से बच्चा चोरी की घटनाओं की खबरें मिल रही हैं। हालांकि नरसिंहपुर जिले में फिलहाल ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है, फिर भी अभिभावकों को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। 🎉अभिभावकों से अपील: ✔️ बच्चों को बिना निगरानी के बाहर न भेजें। ✔️ स्कूल आने-जाने के समय विशेष ध्यान रखें। ✔️ बच्चों को समझाएं कि किसी अनजान व्यक्ति से बात न करें और कुछ भी न लें। ✔️ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। घबराने की नहीं, जागरूक रहने की जरूरत है। बच्चों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। ✍️ कैलाश गुप्ता जिला प्रभारी, नई दुनिया नरसिंहपुर मो 93294465061
- Post by Dharmendra sahu1
- होली के पूर्व पुलिस महकमा द्वारा सामाजिक तत्वों को कल संदेश देने और शहर में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए शहर के मुख्य मार्गो से पैदल मार्च निकाला गया1