सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर ने सड़क मार्ग एवं यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न कलेक्टर ने सड़क मार्ग एवं यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए ========== कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, निर्माण एजेंसियों के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने बैठक में जिले की समस्त सड़क मार्गों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क मार्गों में स्थित गड्ढों और साईड शोल्डरों का भराव किया जाए। सड़क के आजू-बाजू फैली हुई झाड़ियों की साफ- सफाई की जाए। पुल-पुलियों का निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक किया जाए, निर्माण कार्यों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने सड़क मार्ग के विभिन्न स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना न घटे। कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। मुख्य शहर में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करें। फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थान चिन्हित करें। वाहनों को पार्किंग स्थल में रखने के निर्देश दें। शहर में चलने वाले हाथ ठेले एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए भी स्थान चिन्हित करें।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर ने सड़क मार्ग एवं यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न कलेक्टर ने सड़क मार्ग एवं यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए ========== कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, निर्माण एजेंसियों के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने बैठक में जिले की समस्त सड़क मार्गों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क
मार्गों में स्थित गड्ढों और साईड शोल्डरों का भराव किया जाए। सड़क के आजू-बाजू फैली हुई झाड़ियों की साफ- सफाई की जाए। पुल-पुलियों का निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक किया जाए, निर्माण कार्यों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने सड़क मार्ग के विभिन्न स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना न घटे। कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य
एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। मुख्य शहर में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करें। फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थान चिन्हित करें। वाहनों को पार्किंग स्थल में रखने के निर्देश दें। शहर में चलने वाले हाथ ठेले एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए भी स्थान चिन्हित करें।
- Post by Ranjeet Tomar1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- ठेमी थाना अंतर्गत मुराच गांव में बिक रही अवैध शराब बंद करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आबकारी विभाग अधिकारी को दिया आवेदन वही आवेदक लाल साहब चौधरी ने बताया कि गाँव के ग्रामीण के द्वारा 15 वर्षों से अवैध शराब बेची जा रही है जिससे गांव के बहुत से लोग बीमार हैं और युवा नशे के आदी हो रहे हैं वही उसने आबकारी अधिकारी को आवेदन देते हुए गांव में पूर्णता शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने की मांग की है।1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा जी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी बधाई आज सोमवार को 10:00 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा जी को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं दी वही पूर्व विधायक के जन्मदिन के मौके पर आज हजारों की संख्या में बधाई शुभकामनाएं देने के लिए लोग पहूंचे1
- परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ । *जिला सागर मध्य प्रदेश* *तहसील देवरी के ग्राम* मोरई परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ/ एवं मां गुरुवर श्री जी के मंत्रो का जाप किया गया और मां गुरुवर श्री जी की जयकारे लगाए गए/ मां गुरुवर श्री जी की आरती की गई समापन के बाद शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया एवं संगठन और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए और 5 घंटे के एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं आरती कृम करवाए जाते हैं ,समाज को नशा मुक्त मांसाहार ,से मुक्त चरित्रवान, जीवन चेतनावन, भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है/ आय दिन शराब के कारण दुर्घटना जैसी अपराध हो रहे हैं/ परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा समाज को सुधारने का कार्य कर रहे हैं/ शासन प्रशासन अवैध शराब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं/ गांव में शराब माफिया द्वारा अवैध शराब ले जा रहे हैं/ तो संगठन के कार्यकर्ता के द्वारा शराब पकड़ने का कार्य कर रहे हैं / कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वैश/ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह लोधी/ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी/ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राजपूत/ वीरेंद्र नामदेव समस्त मां के भक्त उपस्थित रहे आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर सोनू प्रजापति की रिपोर्ट1
- Post by सुशील सिंह ठाकुर3
- साइखेड़ा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बमोरी खुर्द में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपति का उनके ही घर के भीतर रक्तरंजित शव बरामद हुआ। अज्ञात हमलावरों ने दंपति की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।सूचना मिलते ही साइखेड़ा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम,डॉग स्क्वायड को भी बुलाया है।1