logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप जैसलमेर। जिले के चूंधी गांव में 23 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि समिता पुत्री ओमाराम ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जब इसकी जानकारी समिता के पीहर पक्ष को दी गई तो उन्होंने ससुराल वालों पर समिता की हत्या करने का संदेह जाहिर किया। जानकारी के अनुसार समिता की शादी वर्ष 2018 में चूंधी निवासी तरुण राम के साथ हुई थी। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। समिता का शव जिला अस्पताल जवाहिर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां शुक्रवार को दिनभर बड़ी संख्या में पीहर पक्ष और अन्य लोग जमा रहे। मृतका के पीहर पक्ष का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं है बल्कि सुनियोजित रूप से की गई हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि समिता के शरीर पर चोट के कई निशान थे, उसका चेहरा सूजा हुआ था और हाथों पर भी घाव दिखाई दे रहे थे। देवर ने दी आत्महत्या की जानकारीः मृतका के पीहर पक्ष ने बताया कि उन्हें समिता के देवर की ओर से फोन कर आत्महत्या की सूचना दी गई। वे जब मौके पर पहुंचे तो हालात देखने पर उनका शक और गहरा गया। समिता का पीहर भणियाणा क्षेत्र की सरदारसिंह की ढाणी में है। मोर्चरी के बाहर पहुंचे कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ ने मृतका के परिवारजनों से बात की। उन्होंने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

1 day ago
user_Dharmendra kumar
Dharmendra kumar
जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
1 day ago

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप जैसलमेर। जिले के चूंधी गांव में 23 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि समिता पुत्री ओमाराम ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जब इसकी जानकारी समिता के पीहर पक्ष को दी गई तो उन्होंने ससुराल वालों पर समिता की हत्या करने का संदेह जाहिर किया। जानकारी के अनुसार समिता की शादी वर्ष 2018 में चूंधी निवासी तरुण राम के साथ हुई थी। मृतका के दो

छोटे बच्चे हैं। समिता का शव जिला अस्पताल जवाहिर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां शुक्रवार को दिनभर बड़ी संख्या में पीहर पक्ष और अन्य लोग जमा रहे। मृतका के पीहर पक्ष का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं है बल्कि सुनियोजित रूप से की गई हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि समिता के शरीर पर चोट के कई निशान थे, उसका चेहरा सूजा हुआ था और हाथों पर भी घाव दिखाई दे रहे थे। देवर ने दी आत्महत्या की जानकारीः मृतका के पीहर पक्ष ने बताया कि उन्हें समिता

के देवर की ओर से फोन कर आत्महत्या की सूचना दी गई। वे जब मौके पर पहुंचे तो हालात देखने पर उनका शक और गहरा गया। समिता का पीहर भणियाणा क्षेत्र की सरदारसिंह की ढाणी में है। मोर्चरी के बाहर पहुंचे कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ ने मृतका के परिवारजनों से बात की। उन्होंने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस चालक की लापरवाही से युवक की मौत
    1
    जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस चालक की लापरवाही से युवक की मौत
    user_Chandrabhan Solanki Journalist
    Chandrabhan Solanki Journalist
    Local News Reporter जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • _om_singh_dewasi_jnvu _ravindrabhati_9 _ravsabhati✌️🦅😎 _ravsa
    1
    _om_singh_dewasi_jnvu _ravindrabhati_9  _ravsabhati✌️🦅😎 _ravsa
    user_Ravindra singh bhati
    Ravindra singh bhati
    Baytoo, Barmer, Rajasthan, India बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सेवनियाला गांव के पास खेत में लगी आग बायतु उपखंड क्षेत्र के सेवनियाला गांव के पास खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवनियाला गांव के पास एक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत लाइन टूटने से आग लग गई। वही खेत मे तारबंदी में भी करंट प्रवाहित हो गया। वही ग्रामीणों ने विधुत विभाग को अवगत करवाया। वही विधुत सप्लाई बंद करवाई। वही सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे। तथा आग बुझाने का प्रयास किया। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही पुलिस को भी सूचित किया गया।
    1
    सेवनियाला गांव के पास खेत में लगी आग
बायतु 
उपखंड क्षेत्र के सेवनियाला गांव के पास खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि  सेवनियाला गांव के पास एक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत लाइन टूटने से आग लग गई। वही खेत मे तारबंदी में भी करंट प्रवाहित हो गया। वही ग्रामीणों ने विधुत विभाग को अवगत करवाया। वही विधुत सप्लाई बंद करवाई। वही सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे। तथा आग बुझाने का प्रयास किया। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही पुलिस को भी सूचित किया गया।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Jodhpur news
    4
    Post by Jodhpur news
    user_Jodhpur news
    Jodhpur news
    Photographer बाप, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    1
    Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    1
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सोलह दिवसीय गणगौर पूजा बलावणी से एक दिन पूर्व लौटिए की रही धूम छोटी छोटी बच्चियों मै बढ़ा लोटिया का क्रेज, शहर के भीतरी क्षेत्र मै आज लोटीयो का मेला क़ल 16दिन की पूजा के बाद आज पवित्र सरोवर पदमसर से जल भर गवर माता को पिलिया गया जल क़ल होगा बैतमार मेला
    1
    सोलह दिवसीय गणगौर पूजा बलावणी से एक दिन पूर्व लौटिए की रही धूम 
छोटी छोटी बच्चियों मै बढ़ा लोटिया का क्रेज,
शहर के भीतरी क्षेत्र मै आज लोटीयो का मेला क़ल 
16दिन की पूजा के बाद आज पवित्र सरोवर पदमसर से जल भर गवर माता को पिलिया गया जल 
क़ल होगा बैतमार मेला
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    1
    Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.