Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोलह दिवसीय गणगौर पूजा बलावणी से एक दिन पूर्व लौटिए की रही धूम छोटी छोटी बच्चियों मै बढ़ा लोटिया का क्रेज, शहर के भीतरी क्षेत्र मै आज लोटीयो का मेला क़ल 16दिन की पूजा के बाद आज पवित्र सरोवर पदमसर से जल भर गवर माता को पिलिया गया जल क़ल होगा बैतमार मेला
Jitendra dave
सोलह दिवसीय गणगौर पूजा बलावणी से एक दिन पूर्व लौटिए की रही धूम छोटी छोटी बच्चियों मै बढ़ा लोटिया का क्रेज, शहर के भीतरी क्षेत्र मै आज लोटीयो का मेला क़ल 16दिन की पूजा के बाद आज पवित्र सरोवर पदमसर से जल भर गवर माता को पिलिया गया जल क़ल होगा बैतमार मेला
More news from Rajasthan and nearby areas
- सोलह दिवसीय गणगौर पूजा बलावणी से एक दिन पूर्व लौटिए की रही धूम छोटी छोटी बच्चियों मै बढ़ा लोटिया का क्रेज, शहर के भीतरी क्षेत्र मै आज लोटीयो का मेला क़ल 16दिन की पूजा के बाद आज पवित्र सरोवर पदमसर से जल भर गवर माता को पिलिया गया जल क़ल होगा बैतमार मेला1
- पाली,मनीष राठौड़ | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत रविवार को पाली जिला कांग्रेस मुख्यालय पर एक विशाल जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा। *भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार* बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने राज्य की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को पंगु बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हार के डर से सरकार पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लगातार टाल रही है। निम्बाडा ने कहा, "कभी 'वन स्टेट-वन इलेक्शन', कभी परिसीमन तो कभी ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का बहाना बनाकर सरकार जनता के अधिकारों का हनन कर रही है। यह सीधे तौर पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है।" बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्प विधायक भीमराज भाटी और प्रदेश सचिव डिम्पल कँवर ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समय पर चुनाव अनिवार्य हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, चुनीलाल चाड़वास और विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद ने कहा कि संकट के समय पार्टी के साथ खड़े रहने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने पाली नगर निगम के चुनाव न होने पर रोष जताया। बैठक में जिलाध्यक्ष निम्बाडा के साथ महावीर सिंह सुकरलाई, नीलम बिड़ला, गोरधन देवासी, करणसिंह मेड़तिया, पीराराम पटेल, सुमित्रा जेन, भेरूसिंह सोनाणा, मेहबूब टी, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, आनंद सोलंकी, राकेश चौहान, सुनील बैरवा, भंवर राव,शोभा राजपुरोहित फालना, एडवोकेट असलम चितारा, नेहपाल सिंह पावा, गुलाबसिंह गिरवर, सुभाष मेवाड़ा, यशपालसिंह शिवतलाव, महेश परिहार, श्रवणसिंह बिठुडा, मांगीलाल सीरवी, साबिर अशरफी, मनीष राठौड़, रतन उदेश, दलवीरसिंह चौहान, अमराराम पटेल, गोरधन प्रजापत, राकेश रेखराज मेवाड़ा, नागेंद्र सिंह गुजर्र, मंगलाराम पटेल, मांगूसिंह दुदावत, सज्जन बी राज, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, ताराचन्द चन्दनानी, रफीक चौहान, असगर कुरैशी, हेमाराम पटेल, इलियास चढ़वा, आमीन अली रंगरेज, कृष्णा सांसी, नेमाराम बजाड़, प्रकाश सोनी, सुखिया देवी, रघुनाथ सिंह मंडली, भेराराम गुजर्र, सुरबाला चौधरी, धन्नाराम लोहार, हारून मलिक, इकबाल शेख, ओमा चौधरी, रमेश गर्ग, जावेद गोरी, हितेश सिरोया, रमेश चावला, जसाराम सापुनी, राजाराम सरगरा, राजू सोलंकी, शहाबुद्दीन बागवान, राकेश सर्वंसा, बाबूलाल दैय्या, रमेश तुंगारिया, फारुख रंगीला, बाबूसिंह वायद, सुनील रामावत, पूरन बावरी, किकराम चौधरी, मोहनसिंह हेमावास, मंगलाराम पटेल, जसाराम परिहार, गुलाब सोढा, सुरेन्द सिसोदिया, संतोखसिख बाजवा, दिलीप सिंह रावलवास, हितेश मेवाड़ा, छोगाराम देवासी, उत्तमसिंह देवड़ा, भवरलाल मकवाना, हुक्मीचंद प्रजापत, संजय परमार, बाबूलाल कीर, सत्यप्रकाश पटेल, नाहरसिंह जाखोड़ा, वजीर खान, दुर्गाराम देवासी, लाजवंती मारू, ममता चौहान, कन्हैयालाल परिहार, मांगीलाल रांगी, कमलकिशोर देवासी, जीसान अली रंगरेज, रिजवान चढ़वा, बाबूलाल बंजारा, वजाराम गरवलिया, फुटरमल सुथार, सुरेश देवासी, प्रह्लाद कंडारा, भरत बाला, मनोहर सिंह जवाली, ललित बामनिया, अनिलसिंह राजपुरोहित, सरस्वती देवी, रशीदा बानो, लोकेश गोस्वामी, खीमाराम मेघवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जोगाराम सोलंकी ने किया।3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- उदयपुर प्रवास के दौरान बांठिया ने राज्यपाल कटारिया को दी ट्रस्ट कार्यों की जानकारी बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर चर्चा की। उदयपुर में पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक व चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।उन्होंने ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में किए जा रहे सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया और कहा कि नशा मुक्ति अभियान वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है। वहीं बांठिया ने बताया कि ट्रस्ट आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष अभियान चलाकर ट्रस्ट समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।2
- *’जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक,* *सांसद चौधरी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश, विभिन्न योजनाओं में प्रगति लायें - सांसद चौधरी* *कैबिनेट मंत्री कुमावत व अन्य विधायकों ने भी लिया भाग* पाली। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में पाली लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा सांसद चौधरी ने विभिन्न केन्द्र प्रर्वतित योजनाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिलकर विकास कार्यो को गति दे रहे है। सांसद चौधरी ने बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों योजनाओ की जानकारी ली और प्रगति लाने, बकाया कामो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस अवसर पर बैठक में विभिन्न विभागों के ऐजेंडावार बिन्दुओं पर बारी-बारी से चर्चा की व गत बैठक की पालना रिपोर्ट प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर सांसद ने प्रमुख विभागों जिनमें सार्वजनिक निर्माण विभाग सडक मरम्मत निर्माण की स्थिति, पीएमजेएसवाई, अटल पथ के कार्य गांरटी पीरीयड सडको, एनएच व एनएचाआई के बकाया कामों को पूर्ण करने के लिये व इसी प्रकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कामों की प्रगति आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल, जेजेएम, रोहट सोजत में पेयजल व्यवस्था खिंवाडा नदी पुलिया, रामपुरा में पाईपलाईन, रोड किंटंग, अवैध जल कनेक्शन हटाने के बारे में निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने बिजली विभाग को पीएम कुसुम योजना ,सूर्य घर योजना, गर्मी में बिजली व्यवस्था के बारे में झूलते तारों व पोल को ठीक करना, इसी प्रकार चिकित्सा विभाग में निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिंग कालेज के बारे में वयवंदन योजना, बांगड अस्पताल की व्यवस्थाओं, आक्सीजन उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों के बारे में व जल संसाधन विभाग में बाधांं की स्थिति व जल उपलब्धता, व अन्य योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जिले में रामसेतु की गिलहरी अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना की प्रगति को जाना। सांसद चौधरी ने बैठक में शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत प्रस्ताव पर चर्चा, मिड डे मील, समग्र शिक्षा, बकाया विधालयों को आधारभूत संरचनाओं से जोडने, खेल मैदानो ंके प्रस्तावों के बारे में निर्देश दिये। इसी प्रकार पशुपालन विभाग की योजनाओं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में विकसित भारत जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना, एमपीलैड कार्य, सांसद आदर्श ग्राम योजना , स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में निर्देंश दिये। इसी प्रकार खनिज विभाग में अवैध माईनिंग के बारे में, पर्यावरण विभाग को प्रदूषण नियंत्रण स्लज निस्तारण, रसद विभाग पेट्रोल डीजल, गैस की उपलब्धता व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खाध सुरक्षा योजना, राजीविका विभाग , कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद बीज व अनुदान पर कृषि यंत्र व औजारों, खरीफ, रबी फसलों की के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जलग्रहण विकास एवं भूसरंक्षण विभाग विभिन्न गांवों को पेयजल उपलब्धता, महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाडीयों की स्थ्ति के लिये आवश्यक निर्देश, बैकों में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वति की जानकारी लेकर निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम में अतिक्रमणों व नालों की साफ सफाई, निराश्रित पशुओं के बारे में निर्दैश, दूरसंचार विभाग इंटरनेट, रेलवेज, हाइवेज, रोडवेज ,वन विभाग, माइन्स, उधोग विभाग, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, सूचना पौ्रधोगिकी विभाग आदि विभागों समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। सांसद चौधरी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील रहते हुए जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखते हुए काम करने तथा आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बैठक में गर्मी के मौसम में आमजन को पानी की उपलब्धता साथ ही बिजली स्थिति व सडकों के बारे, गौशालाओं के अनुदानों, नयी नंदी गौशाला व गौशाला खोलने के लिये व गोपालन समिति की बैठक व राज्य सरकार के आगामी दिनों में विभिन्न अभियानों एक पेड मां के नाम व अन्य अभियानों के सफल आयोजन के लिये कहा। बैठक मे पाली विधायक भीमराज भाटी, मारवाड विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान ने अपने क्षेत्र के बारे में कामो के लिये अपनी बात को रखा। बैठक में जिला कलक्टर डा रवीन्द्र गोस्वामी ने जिले में चल रही योजनाओं और कार्यो की प्रगति की जानकारी से अवगत कराया। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदेश महामंत्री व युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए खबर राजस्थान के पुष्कर से है जहा पर श्री अखिल रावणा राजपूत संस्थान राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदेश महामंत्री व युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए । नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री मूलसिंह गेहलोत ने बताया कि पुष्कर स्थित समाज भवन में आयोजित बैठक में तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष पद पर रणजीतसिंह सोडाला को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया । वही प्रदेश महामंत्री मूलसिंह गेहलोत को बनाया गया। साथ ही युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुधीरसिंह चौहान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि मंडल के समस्त सदस्य समाजसेवी समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीतसिंह सोडाला, प्रदेश महामंत्री मुलसिंह गेहलोत ,युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीरसिंह चौहान को पुर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष श्यामसिंह भाटी ,भुतपुर्व प्रदेश प्रवक्ता जगदीशसिंह गहलोत ,भवानीसिंह पाली, नरपतसिंह सोलंकी, धनसिंह सोलंकी ,भीमसिंह सिसोदिया ,अमरसिंह पंवार, राजेंद्रसिंह गहलोत ,नरपतसिंह बडग़ुर्जर सहीत समाज बन्धुओं ने बधाई दी ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1