logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 साल से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर, प्रदर्शन कर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के बैरियाडीह गांव के राजभर बस्ती में पिछले लगभग 20 सालों से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या से आजिज आकर आज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि नाली और नाले के अभाव में घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, वहीं बुजुर्गों को भी फिसलन के कारण गिरने का डर बना रहता है। राजभर बस्ती में जल निकासी न होने के कारण गंदे पानी का जमावड़ा लगा रहता है। यह जमावड़ा मच्छरों का प्रजनन स्थल बन गया है। इसके कारण गांव में मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार ग्रामीण बीमार भी पड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक शिकायत की गई है। प्रधान से लेकर विधायक और सांसद तक से गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। आज इसी आक्रोश के चलते राजभर बस्ती के सैकड़ों महिला-पुरुष एकजुट हुए और गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे मनोज साहनी ने कहा कि हम लोग 20 साल से इस नरक में रहने को मजबूर हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। चुनाव के समय सभी नेता आते हैं और बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं। इस बार यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम लोग ब्लॉक मुख्यालय और तहसील पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अनिरुद्ध राजभर ने कहा कि जल निकासी न होने से हम लोगों का जीना दूभर हो गया है। घरों का पानी घरों में ही घुस जाता है। बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है। सुनील साहनी ने कहा कि कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे ।

2 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

20 साल से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर, प्रदर्शन कर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के बैरियाडीह गांव के राजभर बस्ती में पिछले लगभग 20 सालों से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या से आजिज आकर आज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि नाली और नाले के अभाव में घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, वहीं बुजुर्गों को भी फिसलन के कारण गिरने का डर बना रहता है। राजभर बस्ती में जल निकासी न होने के कारण गंदे पानी का जमावड़ा लगा रहता है। यह जमावड़ा मच्छरों का प्रजनन स्थल बन गया है। इसके कारण गांव में मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार ग्रामीण बीमार भी पड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक शिकायत की गई है। प्रधान से लेकर विधायक और सांसद तक से गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। आज इसी आक्रोश के चलते राजभर बस्ती के सैकड़ों महिला-पुरुष एकजुट हुए और गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे मनोज साहनी ने कहा कि हम लोग 20 साल से इस नरक में रहने को मजबूर हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। चुनाव के समय सभी नेता आते हैं और बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं। इस बार यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम लोग ब्लॉक मुख्यालय और तहसील पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अनिरुद्ध राजभर ने कहा कि जल निकासी न होने से हम लोगों का जीना दूभर हो गया है। घरों का पानी घरों में ही घुस जाता है। बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है। सुनील साहनी ने कहा कि कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ  रेलवे पार्किंग में कथित अवैध वसूली का आरोप, AAP ने DRM के नाम सौंपा ज्ञापन मऊ  रेलवे पार्किंग में कथित अवैध वसूली का आरोप, AAP ने DRM के नाम सौंपा ज्ञापन मऊ रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड में कथित अवैध वसूली के आरोप को लेकर आम आदमी पार्टी ने रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। AAP का आरोप है कि निर्धारित पार्किंग क्षेत्र से बाहर सड़क पर भी यात्रियों और वाहनों से कथित तौर पर शुल्क वसूला जा रहा है। पार्टी ने पार्किंग स्टैंड के नियमों, शुल्क और निर्धारित सीमा की जांच के साथ RPF और संबंधित रेलवे अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि यात्रियों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली या उन्हें परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सुधार नहीं होने पर पार्टी ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
    1
    मऊ 

रेलवे पार्किंग में कथित अवैध वसूली का आरोप, AAP ने DRM के नाम सौंपा ज्ञापन
मऊ 
रेलवे पार्किंग में कथित अवैध वसूली का आरोप, AAP ने DRM के नाम सौंपा ज्ञापन
मऊ रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड में कथित अवैध वसूली के आरोप को लेकर आम आदमी पार्टी ने रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
AAP का आरोप है कि निर्धारित पार्किंग क्षेत्र से बाहर सड़क पर भी यात्रियों और वाहनों से कथित तौर पर शुल्क वसूला जा रहा है। पार्टी ने पार्किंग स्टैंड के नियमों, शुल्क और निर्धारित सीमा की जांच के साथ RPF और संबंधित रेलवे अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की है।
जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि यात्रियों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली या उन्हें परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सुधार नहीं होने पर पार्टी ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
    user_न्यूज आपकी
    न्यूज आपकी
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmad Journalist
    1
    Post by Sadik Ahmad Journalist
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर समावेश फाउड़ेशन ने प्रतियोगी परीक्षा कराया। शिक्षक दिवस के अवसर पर समावेश फाउड़ेशन ने रामशकल ईन्टर कालेज धरम्मरपुर,गाजीपुर मे प्रतियोगी परीक्षा कराया। जिसमे छात्र-छात्राओं कि कुल संख्या लगभग 60 थी। जिसमे दर्जनों छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजक:- हसन भाई, अभिषेश आजाद, अनिल मास्टर, शिशु यादव। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
    1
    शिक्षक दिवस के अवसर पर समावेश फाउड़ेशन ने प्रतियोगी परीक्षा कराया। 
शिक्षक दिवस के अवसर पर समावेश फाउड़ेशन ने रामशकल ईन्टर कालेज धरम्मरपुर,गाजीपुर मे  प्रतियोगी परीक्षा कराया। जिसमे छात्र-छात्राओं कि कुल संख्या लगभग 60 थी। जिसमे दर्जनों छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
आयोजक:- हसन भाई, अभिषेश आजाद, अनिल मास्टर, शिशु यादव।
Neelam Express
रिपोर्टर:-  प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • छात्र सभा के छात्रों को पुलिस द्वारा गाली देने से नाराज, आजमगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आधा दर्जन विधायक पहुंचे पुलिस अधीक्षक के पास, कहा दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित करें। और निर्दोष सपा कार्यकर्ताओं को इंसाफ़ करें।
    1
    छात्र सभा के छात्रों को पुलिस द्वारा गाली देने से नाराज, आजमगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आधा दर्जन विधायक पहुंचे पुलिस अधीक्षक के पास, कहा दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित करें। और निर्दोष सपा कार्यकर्ताओं को इंसाफ़ करें।
    user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा बलिया।। थाना बैरिया क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से हृदयानन्द वर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई के संबंध में वीडियो बाइट दी है।
    1
    करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बलिया।। थाना बैरिया क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से हृदयानन्द वर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही थाना बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई के संबंध में वीडियो बाइट दी है।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आजमगढ़ : छात्रों को हिरासत में लेने के विरोध में एसएसपी से मिले सपाई, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी आजमगढ़। एक सितंबर को विरोध-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा से जुड़े 15 युवाओं को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली के लॉकअप में रखने और पुलिस अधिकारियों द्वारा अभद्रता व मानसिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सोमवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि आरएसएस के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार द्वारा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने सात घंटे तक लॉकअप में रखा। पानी मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। आरोप है कि रिहाई के बाद सीओ सिटी ने छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर राजनीति से दूर रहने की धमकी दी। सपाइयों ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संवैधानिक अधिकार हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में बढ़ते अपराध, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने, थानों-तहसीलों में कथित धन उगाही और दबंगों के प्रभाव में कार्रवाई होने के आरोप भी लगाए। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, डॉ. संग्राम यादव, कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अजीत कुमार राव, ओमप्रकाश राय, शिवसागर यादव और हरिश्चंद्र यादव समेत अन्य नेता शामिल रहे।
    1
    आजमगढ़ : छात्रों को हिरासत में लेने के विरोध में एसएसपी से मिले सपाई, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
आजमगढ़। एक सितंबर को विरोध-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा से जुड़े 15 युवाओं को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली के लॉकअप में रखने और पुलिस अधिकारियों द्वारा अभद्रता व मानसिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सोमवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि आरएसएस के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार द्वारा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने सात घंटे तक लॉकअप में रखा। पानी मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। आरोप है कि रिहाई के बाद सीओ सिटी ने छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर राजनीति से दूर रहने की धमकी दी।
सपाइयों ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संवैधानिक अधिकार हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में बढ़ते अपराध, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने, थानों-तहसीलों में कथित धन उगाही और दबंगों के प्रभाव में कार्रवाई होने के आरोप भी लगाए। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा धरना-प्रदर्शन करेगी।
प्रतिनिधिमंडल में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, डॉ. संग्राम यादव, कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अजीत कुमार राव, ओमप्रकाश राय, शिवसागर यादव और हरिश्चंद्र यादव समेत अन्य नेता शामिल रहे।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहरों की दिशा में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग,रचा इतिहास स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने बनाई जगह, लखनऊ सहित कई शहरों ने रचा इतिहास वार्ड लेवल पर लखनऊ के वार्ड-70 ने भी देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन से संभव: मंत्री ए के शर्मा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र के विस्तार, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के कुल 16 शहरों का स्थान बनाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इंदौर से आगे निकला लखनऊ दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 में उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने स्थान बनाया। इनमें लखनऊ ने देश में पहला, आगरा ने चौथा, गाजियाबाद ने नौवां, कानपुर ने ग्यारहवां, प्रयागराज ने तरहवां और मेरठ ने बाइसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-2 में भी उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने पांचवां, मुरादाबाद और नोएडा ने आठवां, गोरखपुर ने बाइसवां और बरेली ने छब्बीसवां स्थान प्राप्त किया।तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3 में भी उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने सफलता हासिल की। रायबरेली ने 17वां, अनपरा ने 29वां, खुर्जा ने 30वां और गजरौला ने 31वां स्थान प्राप्त किया। वार्ड स्तर पर भी यूपी का शानदार प्रदर्शन स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की वार्ड लेवल रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कैटेगरी-1 में राजधानी लखनऊ के वार्ड-70 ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कैटेगरी-2 में प्रयागराज के वार्ड-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में नगरीय व्यवस्थाओं को केवल शहर स्तर पर ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर तक बेहतर बनाने के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है। मंत्री ए के शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जताया आभार इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को जनअभियान बनाकर देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ने का कार्य किया है। आज स्वच्छता और स्वच्छ वायु के क्षेत्र में मिल रही उपलब्धियां उसी व्यापक जनभागीदारी का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ए.के. शर्मा ने अधिकारियों और नागरिकों को दी बधाई नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ शहर केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में पहली बार इंदौर को पीछे छोड़कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार स्वच्छ वायु के क्षेत्र में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ को देश का नंबर-वन शहर बनाने के लिए सरकार, नगर निगम और नागरिक मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
    2
    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहरों की दिशा में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग,रचा इतिहास 
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में  यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने बनाई जगह, लखनऊ सहित कई शहरों ने रचा इतिहास
वार्ड लेवल पर लखनऊ के वार्ड-70 ने भी देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन से संभव: मंत्री ए के शर्मा
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र के विस्तार, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के कुल 16 शहरों का स्थान बनाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
इंदौर से आगे निकला लखनऊ
दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 में उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने स्थान बनाया। इनमें लखनऊ ने देश में पहला, आगरा ने चौथा, गाजियाबाद ने नौवां, कानपुर ने ग्यारहवां, प्रयागराज ने तरहवां और मेरठ ने बाइसवां स्थान प्राप्त किया।
वहीं 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-2 में भी उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने पांचवां, मुरादाबाद और नोएडा ने आठवां, गोरखपुर ने बाइसवां और बरेली ने छब्बीसवां स्थान प्राप्त किया।तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3 में भी उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने सफलता हासिल की। रायबरेली ने 17वां, अनपरा ने 29वां, खुर्जा ने 30वां और गजरौला ने 31वां स्थान प्राप्त किया।
वार्ड स्तर पर भी यूपी का शानदार प्रदर्शन
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की वार्ड लेवल रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कैटेगरी-1 में राजधानी लखनऊ के वार्ड-70 ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कैटेगरी-2 में प्रयागराज के वार्ड-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में नगरीय व्यवस्थाओं को केवल शहर स्तर पर ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर तक बेहतर बनाने के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है।
मंत्री ए के शर्मा ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी का जताया आभार
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को जनअभियान बनाकर देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ने का कार्य किया है। आज स्वच्छता और स्वच्छ वायु के क्षेत्र में मिल रही उपलब्धियां उसी व्यापक जनभागीदारी का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
ए.के. शर्मा ने अधिकारियों और नागरिकों को दी बधाई
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ शहर केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में पहली बार इंदौर को पीछे छोड़कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार स्वच्छ वायु के क्षेत्र में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ को देश का नंबर-वन शहर बनाने के लिए सरकार, नगर निगम और नागरिक मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बलिया जिला बागी है ना काहे लिए? न कल है, न कारखाना, न कायदे का स्कूल। (पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह) #बलिया Bnn Sadik Ahmad Journalist Bnn News Digital
    1
    बलिया जिला बागी है ना काहे लिए?
न कल है, न  कारखाना, न कायदे का स्कूल। 
(पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह) 
#बलिया Bnn Sadik Ahmad Journalist Bnn News Digital
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देखें कैसे पल भर में भर भराकर कैसे दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी गिर गई थी, इस हादसे मे दर्जनों बच्चों की जान चली गई, कई बच्चों की अभी भी इलाज जारी है।
    1
    देखें कैसे पल भर में भर भराकर कैसे दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी गिर गई थी, इस हादसे मे दर्जनों बच्चों की जान चली गई, कई बच्चों की अभी भी इलाज जारी है।
    user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.