logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देखें कैसे पल भर में भर भराकर कैसे दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी गिर गई थी, इस हादसे मे दर्जनों बच्चों की जान चली गई, कई बच्चों की अभी भी इलाज जारी है।

58 min ago
user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
58 min ago

देखें कैसे पल भर में भर भराकर कैसे दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी गिर गई थी, इस हादसे मे दर्जनों बच्चों की जान चली गई, कई बच्चों की अभी भी इलाज जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुरानी रंजिश में महिला व उसकी बेटियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार दिनांक 21.08.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पर वादिनी एवं उनकी दूसरी पुत्री के साथ भी गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों एवं लाठी-डंडे से मारपीट की गई तथा वादिनी की अंगुली में दांत से काटने एवं फरसे से मारने तथा जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(1) बीएनएस बनाम अनिल निषाद, पल्लू निषाद एवं बहोर निषाद पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण–* आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को अतरैठ बाजार से समय 09:20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त–* अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा, का0 राजकरन सोनकर, का0 हरेन्द्र, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
    1
    पुरानी रंजिश में महिला व उसकी बेटियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 21.08.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पर वादिनी एवं उनकी दूसरी पुत्री के साथ भी गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों एवं लाठी-डंडे से मारपीट की गई तथा वादिनी की अंगुली में दांत से काटने एवं फरसे से मारने तथा जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(1) बीएनएस बनाम अनिल निषाद, पल्लू निषाद एवं बहोर निषाद पंजीकृत किया गया। 
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को अतरैठ बाजार से समय 09:20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त–* अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा, का0 राजकरन सोनकर, का0 हरेन्द्र, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कार्यकर्ता संगोष्ठी कार्यक्रम में ये क्या बोल गए सुभासपा के अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार गौड़..... #azamgarh #viralvideos #atraulianews
    1
    कार्यकर्ता संगोष्ठी कार्यक्रम में ये क्या बोल गए सुभासपा के अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार गौड़.....
#azamgarh 
#viralvideos
#atraulianews
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया जनशक्ति अभियान, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के आजमगढ़ मंडल के जनशक्ति अभियान की शुरुआत हिंदी भवन में हुई। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह मुख्य अतिथि और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की प्रदेश संयोजिका रंजना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान आजमगढ़ मंडल के मऊ, बलिया, आजमगढ़ और गाजीपुर जनपदों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मऊ, गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की ओर से हरिश्चंद्र सिंह और रंजना सिंह को ‘मऊ गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मजबूती से उभर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने बूथ स्तर तक अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 2 से 3 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जल्द पूरा करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पूरे प्रदेश में सक्रिय सदस्य बनाने के अभियान के तहत जनशक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जो अब पूरा होने की ओर है। प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवान और किसान परेशान हैं। पार्टी मजदूरों, किसानों, नौजवानों और छात्रों के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ मंडल में 15 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गांव-गांव संगठन को मजबूत करने का काम जारी है। यह नौजवानों का दौर है और युवा ही देश की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के सामने मौजूद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के खिलाफ युवाओं को निरंतर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में करीब एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
    1
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया जनशक्ति अभियान, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के आजमगढ़ मंडल के जनशक्ति अभियान की शुरुआत हिंदी भवन में हुई। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह मुख्य अतिथि और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की प्रदेश संयोजिका रंजना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान आजमगढ़ मंडल के मऊ, बलिया, आजमगढ़ और गाजीपुर जनपदों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मऊ, गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की ओर से हरिश्चंद्र सिंह और रंजना सिंह को ‘मऊ गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मजबूती से उभर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने बूथ स्तर तक अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 2 से 3 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जल्द पूरा करने की बात कही गई।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पूरे प्रदेश में सक्रिय सदस्य बनाने के अभियान के तहत जनशक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जो अब पूरा होने की ओर है। प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवान और किसान परेशान हैं। पार्टी मजदूरों, किसानों, नौजवानों और छात्रों के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने बताया कि आजमगढ़ मंडल में 15 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गांव-गांव संगठन को मजबूत करने का काम जारी है।
यह नौजवानों का दौर है और युवा ही देश की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के सामने मौजूद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के खिलाफ युवाओं को निरंतर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में करीब एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 अम्बेडकरनगर BREAKING NEWS वाहन चालक कल्याण समिति ने मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन अम्बेडकरनगर में वाहन चालक कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत के बैनर तले चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। समिति ने राष्ट्रीय चालक आयोग, चालक सुरक्षा कानून एवं राज्य कल्याण बोर्ड के गठन सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ➡️ सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को ₹25 लाख सहायता की मांग ➡️ चालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग ➡️ मांगें पूरी न होने पर 12 नवंबर से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन की चेतावनी।
    1
    🚨 अम्बेडकरनगर BREAKING NEWS

वाहन चालक कल्याण समिति ने मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर में वाहन चालक कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत के बैनर तले चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। समिति ने राष्ट्रीय चालक आयोग, चालक सुरक्षा कानून एवं राज्य कल्याण बोर्ड के गठन सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

➡️ सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को ₹25 लाख सहायता की मांग
➡️ चालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग
➡️ मांगें पूरी न होने पर 12 नवंबर से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन की चेतावनी।
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    6 hrs ago
  • 2027 चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की समीक्षा बैठक, महेंद्र राजभर बोले- बनेगी PDA की सरकार 2027 चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की समीक्षा बैठक, महेंद्र राजभर बोले- बनेगी PDA की सरकार वंचित समाज को अधिकार और आरक्षण दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ने का किया दावा, गठबंधन में सीटों को लेकर बोले- बातचीत जारी है मऊ। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को मऊ नगर क्षेत्र स्थित एक निजी प्लाजा में 4 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में महेंद्र राजभर ने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का उद्देश्य वंचित समाज के लोगों को उनके अधिकार दिलाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एसटी आरक्षण की लड़ाई सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी और उसके संगठन के नेता ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो समाज आज पिछली कतार में खड़ा है, उसे आरक्षण और अधिकार दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ने का काम पार्टी करेगी। वहीं गठबंधन में पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल पर महेंद्र राजभर ने कहा कि इसको लेकर अभी बातचीत चल रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि जब निर्णय होगा तो इसकी जानकारी मीडिया और जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगी।
    1
    2027 चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की समीक्षा बैठक, महेंद्र राजभर बोले- बनेगी PDA की सरकार
2027 चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की समीक्षा बैठक, महेंद्र राजभर बोले- बनेगी PDA की सरकार
वंचित समाज को अधिकार और आरक्षण दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ने का किया दावा, गठबंधन में सीटों को लेकर बोले- बातचीत जारी है
मऊ। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को मऊ नगर क्षेत्र स्थित एक निजी प्लाजा में 4 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में महेंद्र राजभर ने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का उद्देश्य वंचित समाज के लोगों को उनके अधिकार दिलाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एसटी आरक्षण की लड़ाई सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी और उसके संगठन के नेता ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो समाज आज पिछली कतार में खड़ा है, उसे आरक्षण और अधिकार दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ने का काम पार्टी करेगी।
वहीं गठबंधन में पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल पर महेंद्र राजभर ने कहा कि इसको लेकर अभी बातचीत चल रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि जब निर्णय होगा तो इसकी जानकारी मीडिया और जनता तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगी।
    user_न्यूज आपकी
    न्यूज आपकी
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जोधपुर सुहेलदेव जनता पार्टी की मीटिंग खुशी होटल जलालपुर में कराई गई जिसमें जाफराबाद विधानसभा से अपने दावेदारी पेस की
    1
    जोधपुर सुहेलदेव जनता पार्टी की मीटिंग खुशी होटल जलालपुर में कराई गई
जिसमें जाफराबाद विधानसभा से अपने दावेदारी पेस की
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा : ओमप्रकाश राजभर आजमगढ़। देउपुर बाजार में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में गौड़ महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप राजभर ने की, जबकि संचालन रजनीश गौड़ ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को भूली नहीं है। सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों की जमीन पर कब्जा करना और अपराधियों को संरक्षण देना समाजवादी पार्टी के शासनकाल की पहचान रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जनता को छलावा करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के नेता शिक्षा और रोजगार की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह जानती है कि सपा सरकार के समय रोजगार की स्थिति क्या थी और लोग किस तरह परेशान थे। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के नेता घरों से निकलकर जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। जो नेता पहले सड़कों पर दिखाई नहीं देते थे, वे अब लोगों के दरवाजे पर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा समय आने पर इसका जवाब भी देगी। सम्मेलन में गौड़ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सुभासपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
    1
    सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा : ओमप्रकाश राजभर
आजमगढ़। देउपुर बाजार में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में गौड़ महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप राजभर ने की, जबकि संचालन रजनीश गौड़ ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को भूली नहीं है। सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों की जमीन पर कब्जा करना और अपराधियों को संरक्षण देना समाजवादी पार्टी के शासनकाल की पहचान रही है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जनता को छलावा करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के नेता शिक्षा और रोजगार की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह जानती है कि सपा सरकार के समय रोजगार की स्थिति क्या थी और लोग किस तरह परेशान थे।
उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के नेता घरों से निकलकर जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। जो नेता पहले सड़कों पर दिखाई नहीं देते थे, वे अब लोगों के दरवाजे पर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा समय आने पर इसका जवाब भी देगी।
सम्मेलन में गौड़ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सुभासपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 20 साल से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर, प्रदर्शन कर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के बैरियाडीह गांव के राजभर बस्ती में पिछले लगभग 20 सालों से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या से आजिज आकर आज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि नाली और नाले के अभाव में घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, वहीं बुजुर्गों को भी फिसलन के कारण गिरने का डर बना रहता है। राजभर बस्ती में जल निकासी न होने के कारण गंदे पानी का जमावड़ा लगा रहता है। यह जमावड़ा मच्छरों का प्रजनन स्थल बन गया है। इसके कारण गांव में मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार ग्रामीण बीमार भी पड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक शिकायत की गई है। प्रधान से लेकर विधायक और सांसद तक से गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। आज इसी आक्रोश के चलते राजभर बस्ती के सैकड़ों महिला-पुरुष एकजुट हुए और गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे मनोज साहनी ने कहा कि हम लोग 20 साल से इस नरक में रहने को मजबूर हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। चुनाव के समय सभी नेता आते हैं और बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं। इस बार यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम लोग ब्लॉक मुख्यालय और तहसील पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अनिरुद्ध राजभर ने कहा कि जल निकासी न होने से हम लोगों का जीना दूभर हो गया है। घरों का पानी घरों में ही घुस जाता है। बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है। सुनील साहनी ने कहा कि कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे ।
    1
    20 साल से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर, प्रदर्शन कर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के बैरियाडीह गांव के राजभर बस्ती में पिछले लगभग 20 सालों से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या से आजिज आकर आज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि नाली और नाले के अभाव में घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, वहीं बुजुर्गों को भी फिसलन के कारण गिरने का डर बना रहता है।
राजभर बस्ती में जल निकासी न होने के कारण गंदे पानी का जमावड़ा लगा रहता है। यह जमावड़ा मच्छरों का प्रजनन स्थल बन गया है। इसके कारण गांव में मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार ग्रामीण बीमार भी पड़ चुके हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक शिकायत की गई है। प्रधान से लेकर विधायक और सांसद तक से गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।
आज इसी आक्रोश के चलते राजभर बस्ती के सैकड़ों महिला-पुरुष एकजुट हुए और गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे मनोज साहनी ने कहा कि हम लोग 20 साल से इस नरक में रहने को मजबूर हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। चुनाव के समय सभी नेता आते हैं और बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं। इस बार यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम लोग ब्लॉक मुख्यालय और तहसील पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
अनिरुद्ध राजभर ने कहा कि जल निकासी न होने से हम लोगों का जीना दूभर हो गया है। घरों का पानी घरों में ही घुस जाता है। बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है।
सुनील साहनी ने कहा कि कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे ।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देखें कैसे पल भर में भर भराकर कैसे दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी गिर गई थी, इस हादसे मे दर्जनों बच्चों की जान चली गई, कई बच्चों की अभी भी इलाज जारी है।
    1
    देखें कैसे पल भर में भर भराकर कैसे दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी गिर गई थी, इस हादसे मे दर्जनों बच्चों की जान चली गई, कई बच्चों की अभी भी इलाज जारी है।
    user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.