सपा राष्ट्रीय महासचिव ने गांवों में कार्यकर्ताओं से किया संवाद औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने असेवा, सेंगनपुर, जैनपुर, भीखेपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। गांवों में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और संगठन से जुड़े विषयों पर बातचीत की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करें और उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को भी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आपसी समन्वय से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन गांव से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। भ्रमण के दौरान बाबा रामनरेश, कमलेश तिवारी, राजनारायण बघेल, स्नेहलता दोहरे, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, हरिशंकर यादव समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
सपा राष्ट्रीय महासचिव ने गांवों में कार्यकर्ताओं से किया संवाद औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने असेवा, सेंगनपुर, जैनपुर, भीखेपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। गांवों में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और संगठन से जुड़े विषयों पर बातचीत की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करें और उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को भी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आपसी समन्वय से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन गांव से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। भ्रमण के दौरान बाबा रामनरेश, कमलेश तिवारी, राजनारायण बघेल, स्नेहलता दोहरे, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, हरिशंकर यादव समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
- PDA संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर औरैया। जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा गया। कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक, आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया अजीतमल में अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी, युवक मौके से फरार पुलिस की कार्रवाई से खनन करने वालों में मचा हड़कंप, जेसीबी जब्त अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही खनन में शामिल युवक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग जेसीबी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- *आगामी त्यौहार बुढवा मंगल पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपदीय पुलिस की तैयारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*1
- औरैया में IDBI बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग से मचा हड़कंप औरैया में IDBI बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग से मचा हड़कंप। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुँच कर आग पर पाया काबू,बड़ा हादसा होने से टला। फायर बिग्रेड की टीम स्मोक एग्जॉस्टर से धुआं निकाला गया, बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर रखे फ्रिज में अज्ञात कारणों से आग लगी है, बैंक स्टाफ ,पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया है कि आग लगने की सूचना पर मौके पर टीम पहुंची थी फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है ,आग पर काबू पा लिया गया है।फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। औरैया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास के पास स्थिति IDBI बैंक को घटना।1
- औरैया: अछल्दा में बढ़ते टेंपो और टेंपो चालकों की मनमर्जी से अब आम राहगीरों को निकलना मुश्किल अछल्दा के मुख्य मार्ग पर जमावड़ा यात्रियों को हो रही असुविधा यातायात पुलिस तैनात नावालिक चालक चलाते टेंपो और ई रिक्सा ? रेलवे फाटक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती टेंपो चालकों की मनमर्जी वीडियो वायरल टेंपो में यात्रा कर रहे लोगों के साथ खिलवाड़ औरैया: अछल्दा में बढ़ते टेंपो और टेंपो चालकों की मनमर्जी से अब आम राहगीरों को निकलना मुश्किल अछल्दा के मुख्य मार्ग पर जमावड़ा यात्रियों को हो रही असुविधा यातायात पुलिस तैनात नावालिक चालक चलाते टेंपो और ई रिक्सा ? रेलवे फाटक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती टेंपो चालकों की मनमर्जी वीडियो वायरल टेंपो में यात्रा कर रहे लोगों के साथ खिलवाड़1
- इटावा की नवागंतुक अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह जल्द ग्रहण करेंगी चार्ज* *👉बबीता सिंह बनी इटावा नगर की अपर पुलिस अधीक्षक* *➡️शासन के निर्देश पर बबीता सिंह को इटावा का ASP नगर बनाया गया,* *➡️इटावा में ASP सिटी अभय नाथ त्रिपाठी का कानपुर नगर हुआ तबादला,* *➡️बबीता सिंह सतर्कता अधिष्ठान (विजलेंस) लखनऊ, से भेजीं गईं हैं इटावा,* *➡️इटावा की नवागंतुक अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह जल्द ग्रहण करेंगी चार्ज*1
- जातिगत आरक्षण की समीक्षा एवं UGC एक्ट वापस नही लिया तो वोट की ताकत से सबक सिखायेगा सर्वण समाज सचिन राघव के साथ माबलिचिग करने वाले दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करे पुलिस प्रशासन गांवों - गांवों में बैठक आयोजित कर सर्वण समाज के लोगों को जागरुक किया जायेगा सर्वण समाज के खिलाफ बन रहें कानूनों का विरोध न करने वाले सभी राजनैतिक दलों के बहिष्कार करने की ली शपथ अलीगढ गभाना कस्बा के निजी मैरिज होम मे सर्वण समाज के संगठन एवं प्रमुख व्यक्तियों के द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें समाज की एकता, अखंडता, राजनैतिक हिस्सेदारी, समाज का उत्थान आदि विषयों पर मंथन करते हुए सचिन राघव के साथ की मारपीट की निंदा एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी , श्री राजपूत करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार 2012 के UGC एक्ट को लागू करे वर्तमान एक्ट को वापस लिया जाये , बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी संवैधानिक सर्वण आयोग का गठन किया जाये , 75 बर्षो से आरक्षण की बिगैर समीक्षा किये जातिगत आरक्षण को बढ़ा दिया जाता है इसकी समीक्षा की जाये राजनैतिक व्यक्ति, उच्च पदों पर आसीन लोगों का आरक्षण समाप्त कर पात्र गरीबों को आरक्षण का लाभ दिया जाए , प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीयवादी प्रताप सेना अजीत पाल सिंह राघव ने कहा कि आज के समय सर्वण समाज के हित की बात करने वाला कोई नेता नहीं है जिन्हें हम वोट देकर संसद, विधानसभा भेजते हैं हमारे चुने हुए प्रतिनिधि ही हमारे खिलाफ बनायें गये कानूनो का समर्थन करते हैं इसलिए सर्वण समाज को तीसरा विकल्प ढूंढना चाहिए , वीरेश प्रधान ने बताया कि सर्वण समाज का उत्थान एवं आत्मनिर्भर होने के लिए कलम की ताकत से मजबूत होना पड़ेगा , प्रमोद गौड़ ने बताया कि प्रदेश में एससी-एसटी एक्ट की घटनाएं प्रति दिन बढ़ती जा रही है प्रशासन मुकदमा दर्ज करने से पहले मामले की निष्पक्ष जांच करे तब मुकदमा दर्ज किया जाये इससे पहले भी इगलास क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा फर्जी एससी-एसटी एक्ट लगाने का मामला अलीगढ़ में अयोग न पकड़ा था , सुधीर ठाकुर ने कहा कि सचिन राघव ने अलीगढ़ में हुयी सर्वण महापंचायत में वर्णों के माध्यम से समझाया था कि इस कार्य को करते वक्त हम ये होते हैं और इस कार्य को करते वक्त हम ये होते हैं साजिश के तहत 200 - 250 उपद्रवी तत्वों ने उसके साथ माबलिचिग करते हुये नारे लगवायें , उन्होंने कहा कि अलीगढ़ प्रशासन सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करें ।करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर, श्रीपाल चौहान , वीरपाल सिंह , डॉ. बलजीत चौधरी , शालू गौतम , आदि ने भी अपने विचार रखे । इस दौरान देवू ठाकुर , ठा. करन फौजी , देवेन्द्र सिंह , विजय ठाकुर , भगत सिंह चौहान, योगेन्द्र सिंह पार्षद , शदानद प्रधान , दीपक ठाकुर , दिव्यांशु चौहान, संदीप ठाकुर , हिमांशु शर्मा , हरिओम कश्यप , सुनील गौड़ , रिंकू ठाकुर , शिवा ठाकुर , शिवम ( बाबा ) ठाकुर , कुलदीप वशिष्ठ , मनीष प्रताप , नीरज कुमार, ललित कुमार , भगवान दास चौहान , वेदप्रकाश शर्मा , सूर्यांश ठाकुर , लवी ठाकुर , भवरपाल सिंह चौहान , देवराज सिंह , दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे ।3
- थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 01 नफर शातिर अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 21.09.2026 को दौराने चेकिंग ग्राम मधूपुर पुलिया सर्विस रोड से 01 नफर अभियुक्त रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष को मय 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट होण्डा SP-160 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 659/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* - 1.रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष *अभियोग का विवरण–* 1.मु0अ0सं0 659/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया । *अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 226/2012 धारा 324/504/506 भादवि0 थाना झीझांना जनपद शामली । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार तिवारी कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह । 2.उ0नि0 श्री मो0 शकील खां थाना कोतवाली जनपद औरैया । 3.का0 रिंकू सिंह थाना कोतवाली जनपद औरैया1