Shuru
Apke Nagar Ki App…
संयुक्त जनादेश पार्टी द्वारा जन भागीदारी यात्रा गाजियाबाद एवं बागपत में 10 मई 2026 दिन रविवार को होगी जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मयोगी बबलू श्रीवास्तव ने कहा हमारी लड़ाई दिल्ली और लखनऊ की कुर्सियों के लिए नहीं है हमारी लड़ाई खेत में खड़े उसे किस के लिए है हमारी लड़ाई चूल्हा चौका चलने वाली उसे मजदूर की पत्नी के लिए है हमारी लड़ाई उसे बेरोजगार के लिए है जिसकी आंखों में सपने हैं लेकिन जब में पैसा नहीं
संयुक्त जनादेश पार्टी
संयुक्त जनादेश पार्टी द्वारा जन भागीदारी यात्रा गाजियाबाद एवं बागपत में 10 मई 2026 दिन रविवार को होगी जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मयोगी बबलू श्रीवास्तव ने कहा हमारी लड़ाई दिल्ली और लखनऊ की कुर्सियों के लिए नहीं है हमारी लड़ाई खेत में खड़े उसे किस के लिए है हमारी लड़ाई चूल्हा चौका चलने वाली उसे मजदूर की पत्नी के लिए है हमारी लड़ाई उसे बेरोजगार के लिए है जिसकी आंखों में सपने हैं लेकिन जब में पैसा नहीं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका”* *“विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका”* लखनऊ। O. P. Srivastava ने आज अपने इंदिरा नगर स्थित आवास पर “स्व जनगणना अभियान” में सहभागिता करते हुए स्वयं की जनगणना कराई। इस अवसर पर नगर निगम के जोनल अधिकारी एवं उनकी टीम ने विधायक जी का ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरवाकर अभियान की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस दौरान विधायक श्री ओ. पी. श्रीवास्तव ने जनगणना को देश के विकास की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि — “जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने का माध्यम है। सही जनगणना से सरकार को जनता की वास्तविक आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और जनकल्याण की योजनाएं प्रभावी ढंग से बनाई जाती हैं। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जब हर व्यक्ति अपनी सही जानकारी देगा, तभी देश की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाएंगी।” उन्होंने लखनऊ पूर्वी विधानसभा की समस्त जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जनगणना अभियान में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- सर्विलांस सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद (कीमत लगभग 21 लाख रू0 ) ।* पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ महोदय श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार नागरिकों के खोये हुये मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में उत्तरी जोन थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया था । उक्त के क्रम में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सुश्री ट्विंकल जैन के पर्वेक्षण में तथा उ0नि0 श्री दीपक कुमार क्राइम/सर्विलांस टीम प्रभारी के कुशल निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु सर्विलांस सेल उत्तरी टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फल स्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मल्टीमीडया मोबाइल फोन लखनऊ व अन्य जनपद से बरामद किये गये । जिन्हे पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय द्वारा आज दिनाँक 11.05.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया । अपने खोए हुए मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय व सर्विलांस सेल/क्राइम टीम उत्तरी की प्रशंसा की गयी । *बरामदगी का विवरणः-* *101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 21 लाख रूपये ।* *बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण* 1. उ0नि0 दीपक कुमार क्राइम/सर्विलासं टीम प्रभारी 2. हे0का0 नदीम क्राइम टीम उत्तरी 3. हे0का0 अवधेश गिरी क्राइम टीम उत्तरी 4. हे0का0 अमित कुमार गौतम सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 5. हे0का0 संतोष कुमार सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 6. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 7. का0 विशेष दुहूण क्राइम टीम उत्तरी4
- आगरा में धूम चौथी बार राष्ट्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष बने रिजवान कुर्रेशी। आगरा मे राष्ट्रीय मानवधिकार सर्वेक्षण द्वारा चौथी बार रिज़वान कुर्रेशी को आगरा शहर अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर आगरा के राजनगर स्थित उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया जहां जनता ने उनको फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया साथ ही रिज़वान कुर्रेशी ने इस दौरान बताया की संगठन ने उनपर चौथी बार विश्वास जताया है वह उस विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे साथ ही उन्होंने बताया की व गरीब मज़लुमो की आवाज़ उठाते रहेंगे आगरा से नईम बक्श की रिपोर्ट आगरा1
- थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना के संबंध में डीसीपी उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दी गई बाइट। थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना के संबंध में आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ एवं प्रचलित विधिक कार्यवाही के संबंध में डीसीपी उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दी गई बाइट।1
- हरदोई में सनसनी: प्रेमी की शादी से नाराज़ प्रेमिका ने गन्ने के खेत में बुलाकर किया हमला हरदोई के पाली थाना क्षेत्र स्थित कुरसेली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी की शादी से नाराज़ प्रेमिका ने उसे मिलने के बहाने गन्ने के खेत में बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक की हाल ही में शादी हुई थी, जिससे नाराज़ होकर प्रेमिका ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- लखनऊ मड़ियांव क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का धरना लगातार जारी है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोपहर 3 बजे तक एलडीए उपाध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंचे, तो संगठन के सभी कार्यकर्ता 3:30 बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे किसानों ने प्रबंधनगर योजना की वर्षों पुरानी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव की बाइक2
- थाना सैरपुर क्षेत्रांतर्गत नाम परिवर्तित कर पीडिता से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने व अश्लील फोटो / वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी की बाइट Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ के थाना सैरपुर क्षेत्रांतर्गत नाम परिवर्तित कर पीडिता से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने व अश्लील फोटो / वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी की बाइट!!1
- उत्तर प्रदेश सेंट्रल AIMIM शेख ताहिर सिद्दीकी का तीखा हमला ! भारतीय जनता पार्टी के नेता महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे द्वारा दिए गए बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब एवं उनकी पार्टी पर विवादित बयान के विरोध में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सेंट्रल AIMIM शेख ताहिर सिद्दीकी का तीखा हमला !1