सर्विलांस सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद (कीमत लगभग 21 लाख रू0 ) ।* पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ महोदय श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार नागरिकों के खोये हुये मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में उत्तरी जोन थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया था । उक्त के क्रम में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सुश्री ट्विंकल जैन के पर्वेक्षण में तथा उ0नि0 श्री दीपक कुमार क्राइम/सर्विलांस टीम प्रभारी के कुशल निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु सर्विलांस सेल उत्तरी टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फल स्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मल्टीमीडया मोबाइल फोन लखनऊ व अन्य जनपद से बरामद किये गये । जिन्हे पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय द्वारा आज दिनाँक 11.05.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया । अपने खोए हुए मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय व सर्विलांस सेल/क्राइम टीम उत्तरी की प्रशंसा की गयी । *बरामदगी का विवरणः-* *101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 21 लाख रूपये ।* *बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण* 1. उ0नि0 दीपक कुमार क्राइम/सर्विलासं टीम प्रभारी 2. हे0का0 नदीम क्राइम टीम उत्तरी 3. हे0का0 अवधेश गिरी क्राइम टीम उत्तरी 4. हे0का0 अमित कुमार गौतम सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 5. हे0का0 संतोष कुमार सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 6. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 7. का0 विशेष दुहूण क्राइम टीम उत्तरी
सर्विलांस सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद (कीमत लगभग 21 लाख रू0 ) ।* पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ महोदय श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार नागरिकों के खोये हुये मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में उत्तरी जोन थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों
को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया था । उक्त के क्रम में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सुश्री ट्विंकल जैन के पर्वेक्षण में तथा उ0नि0 श्री दीपक कुमार क्राइम/सर्विलांस टीम प्रभारी के कुशल निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु सर्विलांस सेल उत्तरी टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत
के फल स्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मल्टीमीडया मोबाइल फोन लखनऊ व अन्य जनपद से बरामद किये गये । जिन्हे पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय द्वारा आज दिनाँक 11.05.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया । अपने खोए हुए मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय व सर्विलांस सेल/क्राइम टीम उत्तरी की प्रशंसा की गयी । *बरामदगी का विवरणः-*
*101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 21 लाख रूपये ।* *बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण* 1. उ0नि0 दीपक कुमार क्राइम/सर्विलासं टीम प्रभारी 2. हे0का0 नदीम क्राइम टीम उत्तरी 3. हे0का0 अवधेश गिरी क्राइम टीम उत्तरी 4. हे0का0 अमित कुमार गौतम सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 5. हे0का0 संतोष कुमार सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 6. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 7. का0 विशेष दुहूण क्राइम टीम उत्तरी
- समाधान दिवस में समझौते के बाद पलटे दबंग, महिलाओं से मारपीट कर फाड़े कपड़े, पीड़ित परिवार दहशत में *समाधान दिवस में समझौते के बाद पलटे दबंग, महिलाओं से मारपीट कर फाड़े कपड़े, पीड़ित परिवार दहशत में* *संवाददाता सुल्तानपुर* सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम सोहगौली* में समाधान दिवस पर हुए *लिखित समझौते* के बावजूद दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार पर कहर बरपाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ *100 वर्ष पुराने मकान के निर्माण कार्य को रुकवाया, बल्कि विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट और कपड़े फाड़ने छेड़छाड़ जैसी शर्मनाक हरकत भी की।* पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुड़वार थाने पर आयोजित समाधान दिवस में कानूनगो, लेखपाल एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ था। समझौते में रामकरन यादव पक्ष द्वारा यह सहमति दी गई थी कि उन्हें संजय कुमार मौर्य के मकान निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है और वह निर्माण कार्य में बाधा नहीं डालेंगे। लेकिन आरोप है कि समझौते के दूसरे दिन बाद *दबंग रामकरन यादव, उनके पुत्र अमित कुमार, विशाल कुमार तथा परिवार की महिलाओं* ने मिलकर दोबारा निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष की महिलाओं को गालियां दी गईं, मारपीट की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गलत तरीके से हाथ लगाया गया, जिससे पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। *पीड़ित परिवार का कहना है कि यह मकान लगभग 100 वर्ष पुराना है, जिसे वह दोबारा बनवा रहे हैं, लेकिन दबंग लगातार अवैध दबाव बनाकर निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।* समाधान दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने समझौता होने के बाद भी दबंगों का रवैया नहीं बदला, जिससे पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि *यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। पीड़ित परिवार ने थाना कुड़वार एवं जिला प्रशासन से मामले में *तत्काल मुकदमा दर्ज कर महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ अभद्रता और मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।*1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में एक दिन के लिए सराफा बाजार बंद रखा। Lucknow में सोमवार को सराफा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में एक दिन के लिए सराफा बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने चौक इलाके में धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और “सराफा एसोसिएशन जिंदाबाद” के नारे लगाए। Lucknow Mahanagar Sarafa Association से जुड़े ज्वेलर्स का कहना है कि बाजार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में सोना न खरीदने की अपील व्यापारियों की परेशानियां और बढ़ा सकती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबार लाखों परिवारों की आजीविका से जुड़ा हुआ है। उन्होंने देशभर के व्यापारियों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को व्यापारियों की चिंताओं को भी समझना चाहिए। वहीं All India Jewelers and Gold Smith Federation के उत्तर प्रदेश संयोजक विनोद माहेश्वरी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब सोने की खरीद को लेकर डर या प्रतिबंध का माहौल बनाया गया, तब-तब लोगों में इसे खरीदने की उत्सुकता और बढ़ी है। उनके मुताबिक, लगातार नकारात्मक संदेश अनजाने में सोने की मांग को और बढ़ा सकते हैं। व्यापारियों ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि सोने की खरीद को हतोत्साहित करने के बजाय व्यवहारिक और प्रभावी गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लागू की जानी चाहिए। उनका कहना है कि भारत में पहले से बड़ी मात्रा में घरेलू सोना मौजूद है, जिसे व्यवस्थित तरीके से बाजार में लाकर गोल्ड इंपोर्ट पर निर्भरता कम की जा सकती है। इससे विदेशी मुद्रा की बचत के साथ-साथ ज्वेलर्स कारोबार को भी स्थिरता मिलेगी। धरने में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, मनीष वर्मा, मोहित सोनी समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि भारत में सोना केवल आभूषण नहीं, बल्कि बचत, सुरक्षा, संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भी प्रतीक है। ऐसे में इस सेक्टर से जुड़े फैसले लेते समय करोड़ों लोगों की आर्थिक जरूरतों और व्यापारिक प्रभावों को ध्यान में रखना जरूरी है।1
- सर्विलांस सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद (कीमत लगभग 21 लाख रू0 ) ।* पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ महोदय श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार नागरिकों के खोये हुये मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में उत्तरी जोन थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया था । उक्त के क्रम में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सुश्री ट्विंकल जैन के पर्वेक्षण में तथा उ0नि0 श्री दीपक कुमार क्राइम/सर्विलांस टीम प्रभारी के कुशल निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु सर्विलांस सेल उत्तरी टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फल स्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मल्टीमीडया मोबाइल फोन लखनऊ व अन्य जनपद से बरामद किये गये । जिन्हे पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय द्वारा आज दिनाँक 11.05.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया । अपने खोए हुए मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय व सर्विलांस सेल/क्राइम टीम उत्तरी की प्रशंसा की गयी । *बरामदगी का विवरणः-* *101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 21 लाख रूपये ।* *बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण* 1. उ0नि0 दीपक कुमार क्राइम/सर्विलासं टीम प्रभारी 2. हे0का0 नदीम क्राइम टीम उत्तरी 3. हे0का0 अवधेश गिरी क्राइम टीम उत्तरी 4. हे0का0 अमित कुमार गौतम सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 5. हे0का0 संतोष कुमार सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 6. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 7. का0 विशेष दुहूण क्राइम टीम उत्तरी4
- आगरा में धूम चौथी बार राष्ट्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष बने रिजवान कुर्रेशी। आगरा मे राष्ट्रीय मानवधिकार सर्वेक्षण द्वारा चौथी बार रिज़वान कुर्रेशी को आगरा शहर अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर आगरा के राजनगर स्थित उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया जहां जनता ने उनको फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया साथ ही रिज़वान कुर्रेशी ने इस दौरान बताया की संगठन ने उनपर चौथी बार विश्वास जताया है वह उस विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे साथ ही उन्होंने बताया की व गरीब मज़लुमो की आवाज़ उठाते रहेंगे आगरा से नईम बक्श की रिपोर्ट आगरा1
- थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना के संबंध में डीसीपी उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दी गई बाइट। थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना के संबंध में आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ एवं प्रचलित विधिक कार्यवाही के संबंध में डीसीपी उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दी गई बाइट।1
- हरदोई में सनसनी: प्रेमी की शादी से नाराज़ प्रेमिका ने गन्ने के खेत में बुलाकर किया हमला हरदोई के पाली थाना क्षेत्र स्थित कुरसेली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी की शादी से नाराज़ प्रेमिका ने उसे मिलने के बहाने गन्ने के खेत में बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक की हाल ही में शादी हुई थी, जिससे नाराज़ होकर प्रेमिका ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- लखनऊ मड़ियांव क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का धरना लगातार जारी है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोपहर 3 बजे तक एलडीए उपाध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंचे, तो संगठन के सभी कार्यकर्ता 3:30 बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे किसानों ने प्रबंधनगर योजना की वर्षों पुरानी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव की बाइक2
- विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका”* *“विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका”* लखनऊ। O. P. Srivastava ने आज अपने इंदिरा नगर स्थित आवास पर “स्व जनगणना अभियान” में सहभागिता करते हुए स्वयं की जनगणना कराई। इस अवसर पर नगर निगम के जोनल अधिकारी एवं उनकी टीम ने विधायक जी का ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरवाकर अभियान की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस दौरान विधायक श्री ओ. पी. श्रीवास्तव ने जनगणना को देश के विकास की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि — “जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने का माध्यम है। सही जनगणना से सरकार को जनता की वास्तविक आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और जनकल्याण की योजनाएं प्रभावी ढंग से बनाई जाती हैं। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जब हर व्यक्ति अपनी सही जानकारी देगा, तभी देश की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाएंगी।” उन्होंने लखनऊ पूर्वी विधानसभा की समस्त जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जनगणना अभियान में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1