logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चतरा के हंटरगंज अंतर्गत वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के समीप मंगलवार अहले सुबह चतरा-डोभी मुख्य पथ के किनारे एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घंघरी निवासी मुकेश यादव (पिता- महाबीर यादव) के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मुकेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच व दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों और परिजनों ने चतरा-डोभी मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोग मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। सड़क जाम की सूचना पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

7 hrs ago
user_Vikash Kumar Yadav
Vikash Kumar Yadav
शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
7 hrs ago

चतरा के हंटरगंज अंतर्गत वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के समीप मंगलवार अहले सुबह चतरा-डोभी मुख्य पथ के किनारे एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घंघरी निवासी मुकेश यादव (पिता- महाबीर यादव) के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मुकेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच व दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों और परिजनों ने चतरा-डोभी मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोग मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। सड़क जाम की सूचना पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चतरा के हंटरगंज अंतर्गत वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के समीप मंगलवार अहले सुबह चतरा-डोभी मुख्य पथ के किनारे एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घंघरी निवासी मुकेश यादव (पिता- महाबीर यादव) के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मुकेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच व दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों और परिजनों ने चतरा-डोभी मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोग मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। सड़क जाम की सूचना पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
    1
    चतरा के हंटरगंज अंतर्गत वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के समीप मंगलवार अहले सुबह चतरा-डोभी मुख्य पथ के किनारे एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घंघरी निवासी मुकेश यादव (पिता- महाबीर यादव) के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मुकेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच व दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों और परिजनों ने चतरा-डोभी मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोग मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।

सड़क जाम की सूचना पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • चतरा के प्रतापपुर अंतर्गत घोड़दौड़ गांव में सोमवार को एक ऐतिहासिक पल देखा गया, जहां भारतीय सेना में चयनित होकर पहली बार अपने घर लौटे संदीप कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार सेना की वर्दी में घर लौटे संदीप, घोड़दौड़ गांव के पहले भारतीय सैनिक हैं। उनके घर आगमन पर समूचे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। संदीप के स्वागत में पांडेयपुरा गेजना मोड़ से घोड़दौड़ तक एक भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान हाथों में लहराते तिरंगे, डीजे पर बजती देशभक्ति की धुनें और "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम्" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर देश के इस नए प्रहरी का अभिनंदन किया। उपेन्द्र यादव के पुत्र संदीप कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांडेपुरा से और उच्च शिक्षा चतरा कॉलेज से हासिल की है। संदीप की इस सफलता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुखिया रामजी भुइयां, पंचायत समिति सदस्य अशोक भारती, मनोज यादव और उपमुखिया सुदेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संदीप ने अपनी मेहनत और अनुशासन से परिवार व जिले का नाम रोशन किया है और उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
    1
    चतरा के प्रतापपुर अंतर्गत घोड़दौड़ गांव में सोमवार को एक ऐतिहासिक पल देखा गया, जहां भारतीय सेना में चयनित होकर पहली बार अपने घर लौटे संदीप कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार सेना की वर्दी में घर लौटे संदीप, घोड़दौड़ गांव के पहले भारतीय सैनिक हैं। उनके घर आगमन पर समूचे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया।

संदीप के स्वागत में पांडेयपुरा गेजना मोड़ से घोड़दौड़ तक एक भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान हाथों में लहराते तिरंगे, डीजे पर बजती देशभक्ति की धुनें और "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम्" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर देश के इस नए प्रहरी का अभिनंदन किया।

उपेन्द्र यादव के पुत्र संदीप कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांडेपुरा से और उच्च शिक्षा चतरा कॉलेज से हासिल की है। संदीप की इस सफलता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुखिया रामजी भुइयां, पंचायत समिति सदस्य अशोक भारती, मनोज यादव और उपमुखिया सुदेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संदीप ने अपनी मेहनत और अनुशासन से परिवार व जिले का नाम रोशन किया है और उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के दनई गांव में कथित तौर पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता कलावती देवी के आवेदन के आधार पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि रविवार शाम वह अपनी बेटियों संध्या कुमारी और श्वेता कुमारी के साथ घर पर थीं, तभी भूमि विवाद को लेकर कई लोग लाठी-डंडा और लोहे के पाइप लेकर उनके घर में घुस आए। आवेदन के अनुसार, कुछ आरोपितों ने बाथरूम में घुसकर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनके व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पुत्र पीयूष के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। जाते-जाते आरोपितों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
    1
    औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के दनई गांव में कथित तौर पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता कलावती देवी के आवेदन के आधार पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि रविवार शाम वह अपनी बेटियों संध्या कुमारी और श्वेता कुमारी के साथ घर पर थीं, तभी भूमि विवाद को लेकर कई लोग लाठी-डंडा और लोहे के पाइप लेकर उनके घर में घुस आए।

आवेदन के अनुसार, कुछ आरोपितों ने बाथरूम में घुसकर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनके व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पुत्र पीयूष के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। जाते-जाते आरोपितों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहार में धान रोपाई का मुद्दा अब एक बड़ी राजनीतिक जंग का रूप ले चुका है। तनुश्री ने दीपा मांझी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में भारी विवाद खड़ा हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने अब एक तीखे राजनीतिक संग्राम की शक्ल ले ली है।
    1
    बिहार में धान रोपाई का मुद्दा अब एक बड़ी राजनीतिक जंग का रूप ले चुका है। तनुश्री ने दीपा मांझी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में भारी विवाद खड़ा हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने अब एक तीखे राजनीतिक संग्राम की शक्ल ले ली है।
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    9 hrs ago
  • बिहार के गया में स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (ANMMCH) की एक बेहद ही मार्मिक तस्वीर सामने आई है। यहाँ के आपातकालीन विभाग में एक मासूम बच्चा अपनी माँ के साथ स्ट्रेचर खींचकर अपने बीमार पिता को इलाज के लिए ले जाता दिखाई दिया। यह दृश्य सीधे तौर पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है और अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति को पूरी तरह उजागर करता है। इस हृदयविदारक घटना के सामने आने के बाद जिम्मेदार प्रशासन और विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। क्या अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में वार्ड बॉय और स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं है? आखिर जिम्मेदार विभाग इस गंभीर स्थिति पर कब ध्यान देगा?
    1
    बिहार के गया में स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (ANMMCH) की एक बेहद ही मार्मिक तस्वीर सामने आई है। यहाँ के आपातकालीन विभाग में एक मासूम बच्चा अपनी माँ के साथ स्ट्रेचर खींचकर अपने बीमार पिता को इलाज के लिए ले जाता दिखाई दिया। यह दृश्य सीधे तौर पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है और अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति को पूरी तरह उजागर करता है।

इस हृदयविदारक घटना के सामने आने के बाद जिम्मेदार प्रशासन और विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। क्या अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में वार्ड बॉय और स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं है? आखिर जिम्मेदार विभाग इस गंभीर स्थिति पर कब ध्यान देगा?
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    10 hrs ago
  • झारखंड के चतरा में एक बेहद दर्दनाक हमला होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद से हर तरफ दुख और शोक का माहौल है, और इस दर्दनाक हमले ने लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है।
    1
    झारखंड के चतरा में एक बेहद दर्दनाक हमला होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद से हर तरफ दुख और शोक का माहौल है, और इस दर्दनाक हमले ने लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है।
    user_Ramjivan pandey
    Ramjivan pandey
    Photographer चतरा, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.