Shuru
Apke Nagar Ki App…
Suraj kumar
More news from Arwal and nearby areas
- Post by Suraj kumar1
- अरवल विकास मंच के तत्वाधान में अध्यक्ष रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में अरवल जिला पदाधिकारी से भीषण जाम के समस्या नेशनल हाईवे 139 भारी वाहन दिन में रोक लगाने के लिए ज्ञापन दिया गया जिसमें सिस्ट मंडल में शामिल मनोज सिंह यादव धनंजय कुमार सिंह रोहन गोप मंटू कुमार रजनीश कुमार ओम प्रकाश कुमार जो अन्य लोग1
- एक बेरोजगार युवक का दर्द #viral #reels #trending #post #berojgar1
- पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र में सिनेमा रोड एक घर के पास बिजली के पल में तार में आग मौके पर फायरबिगर की टीम पहुंचे1
- सूर्यपूरा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को 02 बजे प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ किया विशेष बैठक। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि विशेष बैठक में उपस्थित सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से विशेष चर्चा करने के बाद यह निर्देश दिया गया कि प्रखंड क्षेत्र में अभी तक राशन कार्ड धारियों का ई के वाई सी 85.76% हुआ है, शेष बचे 14.24% राशन कार्ड धारियों का ई के वाई सी आगामी 28 फरवरी तक शत प्रतिशत करा ले। साथ ही समय से अनाज का उठाव कर लाभुकों के बीच पारदर्शिता पूर्ण वितरण का कार्य करें, बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थेl1
- रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के पड़राही सलेमपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पांचवें दिन बुधवार को मां भगवती की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण यज्ञ मंडप से शुरू होकर पूरे गांव में श्रद्धालुओं ने कंधे पर मां की प्रतिमा लेकर भ्रमण किये। पूरे गांव में मां की प्रतिमा के भ्रमण करने के उपरांत श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप के पास पहुंचकर नगर भ्रमण संपन्न हुआ। पोगर पंचायत के सरपंच विजय यादव, राणा प्रताप सिंह, विनय यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लगभग पांच दशक पुराना मां भगवती की मंदिर प्रांगण काफी जर्जर स्थिति में हो गई थी। ग्रामीणों की सहयोग से एक नया मंदिर की स्थापना की गई है। उसी को लेकर सात दिवसीय माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। यह 20 फरवरी को कलश यात्रा से शुरू होकर 26 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा उपरांत 27 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया गया है । जिसके बाद माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा श्रीमद् भागवत कथा सह नौ कुंडली गायत्री महायज्ञ संपन्न होगी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान 26 फरवरी को दहेज मुक्त विवाह कराया जा रहा है। जिसकी तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है। यह विवाह संपन्न यक्षशाला के समीप होगा। कथावाचक आचार्य गौतम जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन रात्रि में प्रवचन दिया जाता है। इस मौके पर प्रमोद यादव, सुभाष यादव, शिवपूजन यादव,शंकर यादव, चंद्रदीप यादव, संजय साव, जनेश्वर राम, मुखिया प्रत्याशी अनीता देवी, पवन कुमार ,सोनू कुमार, महेश कुमार,राजेश कुमार, अटल कुमार, राजीव रंजन, मंटु कुमार, अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे1
- तिलौथू में निराधार अफवाह पर भीड़ की हिंसा: चार गिरफ्तार, कांड दर्ज। रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के तिलौथू गांव में बच्चा चोर की निराधार अफवाह फैलाकर एक निर्दोष व्यक्ति के साथ भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में रोहतास पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को दोपहर क़रीब एक बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रोहतास के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में तिलौथू थाना कांड सं0-52/26, दिनांक 24.02.2026 को धारा-190/191(2)/126(2)/115(2)/117(4)/109(1)/351(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर महाल चौकीदार एवं स्थानीय लोगों की सहायता से भीड़ में शामिल व्यक्तियों की पहचान की गई। अब तक चार आरोपियों—रमेश कुमार (25), अक्रम खान (37), अशोक कुमार (34) एवं मनोज राम (60), सभी ग्राम पूर्वी तिलौथू, थाना तिलौथू, जिला रोहतास—को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- दफादारों और चौकीदारों पर लाठीचार्ज, क्या बोले प्रशांत किशोर?1