logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नसीराबाद पुलिस का नया न्यायशास्त्र : पहले लाठी खाइए, फिर मुकदमा पाइए! नसीराबाद पुलिस का नया न्यायशास्त्र : पहले लाठी खाइए, फिर मुकदमा पाइए! रायबरेली में कई थानों की पुलिस ने शायद न्याय का कोई नया फार्मूला खोज लिया है, जिसे ज्यादा चोट लगी, जरूरी नहीं कि मुकदमा भी उसी का लिखा जाए। पहले थानेदार तय करेंगे कि किसकी कहानी कप्तान तक पहुंचानी है, फिर उसी कहानी के आधार पर न्याय की पटकथा लिखी जाएगी। कई थानों में थानेदारों का पसंदीदा वाक्य है कि 'कप्तान साहब ने क्रास मुकदमे से मना किया है।' यह बात सही है तो अच्छी व्यवस्था हो सकती है, लेकिन सवाल यह है कि कप्तान तक सच कौन पहुंचाएगा? अगर सूचना देने वाला ही अपना सुविधानुसार पक्ष चुन ले तो पीड़ित के हिस्से में क्या बचेगा, थाना, तहरीर और इंतजार? नसीराबाद थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चलाने वाले अमित दुबे का प्रकरण इसी सवाल को सामने रखता है। 5 सितंबर को रिक्शा चालक अमित दुबे की चौराहे पर लाठियों से पिटाई हुई। वीडियो मौजूद होने के बावजूद नसीराबाद के थानेदार ने सबसे पहले लाठियां से पीटने वाले पक्ष की ओर से एससी-एसटी एक्ट में अमित दुबे पर मुकदमा दर्ज कर लिया और अमित दुबे का बता दिया कि "क्रॉस मुकदमा लिखने के लिए कप्तान साहब ने मना किया है आपके खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।" लाठियों से पिटने का वीडियो लिए घूम रहे अमित दुबे की किसी ने नहीं सुनी। उन्होंने सलोन के बीजेपी विधायक अशोक कोरी से न्याय की गुहार लगाई तो विधायक ने भी जनसेवा और न्याय के धर्म को सर्वोपरि रखते हुए कप्तान से बात की और लाठियां से पीटे जाने का वीडियो भेजा। कप्तान ने नाराजगी जताई गई, और थानेदार को फटकारा तब अमित का मुकदमा दर्ज हुआ। अब असली परीक्षा पुलिस की है, क्या वीडियो देखकर दर्ज हुई कार्रवाई की समीक्षा भी वीडियो देखकर होगी? जिम्मेदारों से सीधा सवाल है कि अगर लाठी चलने के बाद भी मुकदमा पाने के लिए कप्तान तक दौड़ना पड़े, तो थाने में न्याय मिल रहा है या सिर्फ तहरीर जमा करने की रसीद?

3 hrs ago
user_Jubair khan
Jubair khan
सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

नसीराबाद पुलिस का नया न्यायशास्त्र : पहले लाठी खाइए, फिर मुकदमा पाइए! नसीराबाद पुलिस का नया न्यायशास्त्र : पहले लाठी खाइए, फिर मुकदमा पाइए! रायबरेली में कई थानों की पुलिस ने शायद न्याय का कोई नया फार्मूला खोज लिया है, जिसे ज्यादा चोट लगी, जरूरी नहीं कि मुकदमा भी उसी का लिखा जाए। पहले थानेदार तय करेंगे कि किसकी कहानी कप्तान तक पहुंचानी है, फिर उसी कहानी के आधार पर न्याय की पटकथा लिखी जाएगी। कई थानों में थानेदारों का पसंदीदा वाक्य है कि 'कप्तान साहब ने क्रास मुकदमे से मना किया है।' यह बात सही है तो अच्छी व्यवस्था हो सकती है, लेकिन सवाल यह है कि कप्तान तक सच कौन पहुंचाएगा? अगर सूचना देने वाला ही अपना सुविधानुसार पक्ष चुन ले तो पीड़ित के हिस्से में क्या बचेगा, थाना, तहरीर और इंतजार? नसीराबाद थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चलाने वाले अमित दुबे का प्रकरण इसी सवाल को सामने रखता है। 5 सितंबर को रिक्शा चालक अमित दुबे की चौराहे पर लाठियों से पिटाई हुई। वीडियो मौजूद होने के बावजूद नसीराबाद के थानेदार ने सबसे पहले लाठियां से पीटने वाले पक्ष की ओर से एससी-एसटी एक्ट में अमित दुबे पर मुकदमा दर्ज कर लिया और अमित दुबे का बता दिया कि "क्रॉस मुकदमा लिखने के लिए कप्तान साहब ने मना किया है आपके खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।" लाठियों से पिटने का वीडियो लिए घूम रहे अमित दुबे की किसी ने नहीं सुनी। उन्होंने सलोन के बीजेपी विधायक अशोक कोरी से न्याय की गुहार लगाई तो विधायक ने भी जनसेवा और न्याय के धर्म को सर्वोपरि रखते हुए कप्तान से बात की और लाठियां से पीटे जाने का वीडियो भेजा। कप्तान ने नाराजगी जताई गई, और थानेदार को फटकारा तब अमित का मुकदमा दर्ज हुआ। अब असली परीक्षा पुलिस की है, क्या वीडियो देखकर दर्ज हुई कार्रवाई की समीक्षा भी वीडियो देखकर होगी? जिम्मेदारों से सीधा सवाल है कि अगर लाठी चलने के बाद भी मुकदमा पाने के लिए कप्तान तक दौड़ना पड़े, तो थाने में न्याय मिल रहा है या सिर्फ तहरीर जमा करने की रसीद?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली:- प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित विश्वकर्मा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे, विश्वकर्मा जयंती पर कहीं बड़ी बात रायबरेली:- प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित विश्वकर्मा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे, विश्वकर्मा जयंती पर कहीं बड़ी बात
    2
    रायबरेली:- प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित विश्वकर्मा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे, विश्वकर्मा जयंती पर कहीं बड़ी बात 
रायबरेली:- प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित विश्वकर्मा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे, विश्वकर्मा जयंती पर कहीं बड़ी बात
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली में सपा-ABVP विवाद के बाद एसपी कार्यालय में हंगामा, पुलिस पर सपाइयों से मारपीट का आरोप
    1
    रायबरेली में सपा-ABVP विवाद के बाद एसपी कार्यालय में हंगामा, पुलिस पर सपाइयों से मारपीट का आरोप
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #Live ऊंचाहार , लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था और भक्ति का जनसैलाब श्री शिवमहापुराण कथा रायबरेली उत्तर प्रदेश 🚩
    1
    #Live ऊंचाहार , लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
आस्था और भक्ति का जनसैलाब  श्री शिवमहापुराण कथा रायबरेली उत्तर प्रदेश 🚩
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सदस्यता अभियान को लेकर रायबरेली में सियासी टकराव, एबीवीपी का धरना रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आसपास गुरुवार को सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बैनर और सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। विवाद के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। सूचना पर सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। सपा नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग उठाई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखने व मोबाइल लिए जाने का आरोप लगाया। वहीं एबीवीपी ने भी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदस्यता अभियान को लेकर रायबरेली में सियासी टकराव, एबीवीपी का धरना
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आसपास गुरुवार को सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बैनर और सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
विवाद के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। 
सूचना पर सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। सपा नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग उठाई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखने व मोबाइल लिए जाने का आरोप लगाया। वहीं एबीवीपी ने भी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज दिल्ली में आमने-सामने होंगे भारत और अफगानिस्तान, शाम 7:30 बजे से मुकाबला रायबरेली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। ​दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और मैच से जुड़ी प्रमुख जानकारी: ​समय और स्थान: शाम 7:30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली। ​पिच और परिस्थितियां: दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी सीमाओं का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी। ​भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे/अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। ​अफगानिस्तान (संभावित XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलाबदीन नैब, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी।
    1
    आज दिल्ली में आमने-सामने होंगे भारत और अफगानिस्तान, शाम 7:30 बजे से मुकाबला
रायबरेली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 
​दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और मैच से जुड़ी प्रमुख जानकारी:
​समय और स्थान: शाम 7:30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली।
​पिच और परिस्थितियां: दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी सीमाओं का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी।
​भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे/अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
​अफगानिस्तान (संभावित XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह
उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलाबदीन नैब, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा ​रायबरेली/कुंडा: उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित ऊंचाहार में चल रही भव्य शिवमहापुराण कथा का आज 17 सितंबर को धूमधाम के साथ समापन हो गया है। इस आयोजन की सफलता और शिव भक्तों की भारी भीड़ के बाद अब प्रतापगढ़ जिले की पावन धरती पर एक और ऐतिहासिक सनातन समागम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी नवंबर माह में 17 से 20 नवंबर तक कुंडा के बेंती क्षेत्र में सनातन संस्कृति का एक विशाल जनसैलाब उमड़ने वाला है। ​राजा भैया की पहल पर होगा विशाल आयोजन ​आपको बता दें कि नवंबर माह में कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' द्वारा एक विशाल श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महाकुंभ की तैयारियां जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी से युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ​पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा का वाचन ​इस धार्मिक महाकुंभ का मुख्य आकर्षण व्यासपीठ पर विराजमान होने वाले प्रख्यात संत होंगे। श्री राम कथा के इस विशाल आयोजन में दिव्‍या दरबार वाले बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अनूठे और ओजस्वी श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के संतों, धर्मावलंबियों और राम भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। ​जुटेगी भक्तों की भारी भीड़ ​आयोजकों के अनुसार, इस कथा में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बेंती की धरती एक बार फिर राम नाम की गूंज और सनातन संस्कृति के भव्य स्वरूप की गवाह बनेगी।
    1
    रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा
रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा
​रायबरेली/कुंडा:
उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित ऊंचाहार में चल रही भव्य शिवमहापुराण कथा का आज 17 सितंबर को धूमधाम के साथ समापन हो गया है। इस आयोजन की सफलता और शिव भक्तों की भारी भीड़ के बाद अब प्रतापगढ़ जिले की पावन धरती पर एक और ऐतिहासिक सनातन समागम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी नवंबर माह में 17 से 20 नवंबर तक कुंडा के बेंती क्षेत्र में सनातन संस्कृति का एक विशाल जनसैलाब उमड़ने वाला है।
​राजा भैया की पहल पर होगा विशाल आयोजन
​आपको बता दें कि नवंबर माह में कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' द्वारा एक विशाल श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महाकुंभ की तैयारियां जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी से युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
​पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा का वाचन
​इस धार्मिक महाकुंभ का मुख्य आकर्षण व्यासपीठ पर विराजमान होने वाले प्रख्यात संत होंगे। श्री राम कथा के इस विशाल आयोजन में दिव्‍या दरबार वाले बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अनूठे और ओजस्वी श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के संतों, धर्मावलंबियों और राम भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।
​जुटेगी भक्तों की भारी भीड़
​आयोजकों के अनुसार, इस कथा में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बेंती की धरती एक बार फिर राम नाम की गूंज और सनातन संस्कृति के भव्य स्वरूप की गवाह बनेगी।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रायबरेली:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायबरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह को हटाए जाने को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के बाद हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी का बयान रायबरेली:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायबरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह को हटाए जाने को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के बाद हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी का बयान
    1
    रायबरेली:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायबरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह को हटाए जाने को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के बाद हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी का बयान 
रायबरेली:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायबरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह को हटाए जाने को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के बाद हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी का बयान
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली में सपा-ABVP विवाद के बाद एसपी कार्यालय में हंगामा, पुलिस पर सपाइयों से मारपीट का आरोप रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के पास सपा छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुआ विवाद अब एसपी कार्यालय परिसर तक पहुंच गया। दोनों पक्ष कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमने-सामने धरने पर बैठ गए। मामले के दौरान हंगामा बढ़ने पर पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां व थप्पड़ बरसाए। सपा नेताओं ने विधायक राहुल लोधी के साथ भी पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट और पुलिस कार्रवाई का वीडियो भी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। सपा नेताओं के मुताबिक, घटना में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कॉलेज के पास PDA जागरूकता एवं सदस्यता अभियान का बैनर लगाए जाने को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला धरने तक पहुंच गया। अब पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और वायरल वीडियो के आधार पर आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी।
    1
    रायबरेली में सपा-ABVP विवाद के बाद एसपी कार्यालय में हंगामा, पुलिस पर सपाइयों से मारपीट का आरोप
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के पास सपा छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुआ विवाद अब एसपी कार्यालय परिसर तक पहुंच गया। दोनों पक्ष कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमने-सामने धरने पर बैठ गए।
मामले के दौरान हंगामा बढ़ने पर पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां व थप्पड़ बरसाए। सपा नेताओं ने विधायक राहुल लोधी के साथ भी पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट और पुलिस कार्रवाई का वीडियो भी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। सपा नेताओं के मुताबिक, घटना में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कॉलेज के पास PDA जागरूकता एवं सदस्यता अभियान का बैनर लगाए जाने को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला धरने तक पहुंच गया।
अब पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और वायरल वीडियो के आधार पर आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सदस्यता अभियान को लेकर आमने-सामने आए एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा रायबरेली। सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की। विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। घटना से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदस्यता अभियान को लेकर आमने-सामने आए एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा
रायबरेली। सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की।
विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। घटना से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.