Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Live ऊंचाहार , लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था और भक्ति का जनसैलाब श्री शिवमहापुराण कथा रायबरेली उत्तर प्रदेश 🚩
ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
#Live ऊंचाहार , लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था और भक्ति का जनसैलाब श्री शिवमहापुराण कथा रायबरेली उत्तर प्रदेश 🚩
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिना स्टीकर हटाए बदला जा सकेगा FASTag बैंक: सरकार ने शुरू की 'OneTag' पोर्टेबिलिटी सुविधा रायबरेली: राजमार्ग यात्रियों की सुविधा और FASTag सेवाओं में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने एक नई पहल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट' के दौरान OneTag सुविधा की शुरुआत की। इस नई तकनीक के माध्यम से अब वाहन मालिक मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) की तर्ज पर अपने FASTag का बैंक या ऑपरेटर आसानी से बदल सकेंगे। अब वाहन चालकों को बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा पुराना FASTag स्टीकर उखाड़ने या नया टैग खरीदने का झंझट नहीं उठाना पड़ेगा। पोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पुराना स्टीकर, टैग ID और गाड़ी का पंजीकरण (Registration) नंबर यथावत रहेगा। पोर्ट कराने की आसान प्रक्रिया ऐप डाउनलोड: सबसे पहले अपने मोबाइल में 'Rajmargyatra' ऐप इंस्टॉल करें और FASTag से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। विकल्प का चयन: ऐप में उपलब्ध OneTag विकल्प पर क्लिक करें। पात्रता जांच (Eligibility): अपनी FASTag पोर्टेबिलिटी एलिजिबिलिटी चेक करें और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सहमति दें। बैंक का चयन: जिस नए बैंक या ऑपरेटर में FASTag पोर्ट करना चाहते हैं, उसे चुनें। वेरिफिकेशन व ऑनबोर्डिंग: जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद नया बैंक ऑटोमैटिक ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया संपन्न करेगा। पुरानी देनदारियां: पुराने बैंक के पास बचा हुआ वॉलेट बैलेंस, रिफंड या पेंडिंग ट्रांजेक्शन की जिम्मेदारी पुराने ऑपरेटर की ही रहेगी, जबकि आगे की सेवाएं नया बैंक संभालेगा। पोर्ट कराने के लिए आवश्यक शर्तें FASTag पूरी तरह एक्टिव स्थिति में होना चाहिए। वॉलेट में बैलेंस नेगेटिव नहीं होना चाहिए। टैग ब्लॉक या ब्लैकलिस्टेड नहीं होना चाहिए। FASTag की चिप भौतिक रूप से क्षतिग्रस्त (Damaged) नहीं होनी चाहिए। वाहन चालकों को मिलेगा बड़ा फायदा OneTag सुविधा लागू होने से FASTag जारी करने वाले बैंकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर कस्टमर सर्विस, कैशबैक और आकर्षक ऑफर्स का लाभ मिलेगा। यदि किसी बैंक के सर्वर या सर्विस में बार-बार समस्या आती है, तो वाहन मालिक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के दूसरे बैंक में स्विच कर सकेंगे।1
- कौशाम्बी। कौशाम्बी ब्लॉक के बैंगवा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दीप प्रज्वलित कर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र शक्ति के ठेकेदार ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दीपों की रोशनी से गांव का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- सास पर आया दामाद का दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक - वीडियो वायरल 😌देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई !भगवान कितना बदल गया इंसान😌 जौनपुर/कौशांबी👉👉 सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी सास से शादी करने की बात कह रहा है। वीडियो में युवक का कहना है कि वह अपनी सास के साथ रहना चाहता है और उससे शादी करेगा।वायरल वीडियो में सफेद शर्ट पहने युवक के साथ एक महिला घूंघट में खड़ी दिखाई दे रही है। पूछताछ में युवक खुद बताता है कि महिला उसकी सास लगती है। जानकारी के अनुसार महिला के पति का दो साल पहले निधन हो चुका है और उसके 5 बच्चे हैं। युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। जब उससे उसकी पत्नी और परिवार के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह कोर्ट और जेल तक जाने को तैयार है, लेकिन सास के साथ ही रहेगा।वीडियो में महिला भी युवक के साथ रहने के लिए हामी भरती नजर आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह मामला गिरोहर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे सामाजिक मूल्यों के पतन से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- गणपति के दरबार में उमड़ी आस्था, आरती-भजनों से भक्तिमय हुआ जगतपुर जगतपुर, रायबरेली। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेशोत्सव जगतपुर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। श्री गणेश पूजा नवयुवक कमेटी की ओर से सजाए गए भव्य पंडाल में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम आरती के दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठता है और श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर मंगलमूर्ति के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कार्यक्रम में वागीश कुमार मिश्रा भी दल-बल के साथ पहुंचे और गणपति महाराज के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पुजारी श्री सत्यम तिवारी द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना और आरती कराई जा रही है। भगवान गणेश की आरती के साथ बांके बिहारी, जगत जननी मां दुर्गा और हनुमान जी महाराज की आरती भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है। घंटा-घड़ियाल की गूंज, भजनों की मधुर धुन और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। यजमान मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जगतपुर के साथ आसपास के गांवों और बाजारों से भी श्रद्धालु लगातार गणपति दरबार में पहुंच रहे हैं। खाटू श्याम और वृंदावन से जुड़े नवयुवक कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियां, देवी गीत, भजन-कीर्तन और संकीर्तन श्रद्धालुओं को देर तक बांधे रखते हैं। प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा से परिवार की सुख-शांति और मंगल की प्रार्थना कर रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा जगतपुर गणेश भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।1
- वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कौन हुआ बाहर और किसको मिला मौका गायकवाड़-जडेजा की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका; वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित रायबरेली : वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि टी20 सीरीज में टीम की अगुवाई श्रेयस अय्यर करेंगे। मुख्य बातें: ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा की वापसी: वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को फिर से शामिल किया गया है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। नमन धीर को पहली बार मौका: युवा खिलाड़ी नमन धीर को पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। बुमराह को आराम: दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी20 दोनों सीरीज से आराम दिया गया है।1
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने जरूरतमंदों के बीच बांटे फल-मिठाई रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं। सर्वोदय नगर स्थित मलिन बस्ती में वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने गरीब परिवारों के बीच फल और मिठाई वितरित की। इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। फल और मिठाई पाकर बच्चों व परिवारों में खुशी देखने को मिली। वहीं सलोन विधायक अशोक कोरी अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना। विधायक ने मरीजों के बीच फल वितरित किए और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मरीजों से उपचार और व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जरूरतमंदों की मदद के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। जिले में आयोजित इन सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।1
- 🚨 कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज से जुड़ा मामला, युवक ने लगाई न्याय की गुहार कौशाम्बी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मंझनपुर से जुड़े एक मामले में एक युवक द्वारा लगातार न्याय की गुहार लगाए जाने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कथित मनमानी के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच के निर्देश देने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से भी मामले की जांच कर यदि आरोप सही पाए जाएं तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपील की गई है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कॉलेज कादीपुर, मंझनपुर में स्थित है और इससे संबद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर में है। 🎥 सवाल बड़ा है... लगातार न्याय की गुहार लगा रहे युवक की शिकायत पर क्या होगी निष्पक्ष जांच? क्या सामने आएंगे पूरे तथ्य? अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। 📢 आपकी भी ऐसी कोई समस्या है तो हमें बताएं—खबर के लिए संपर्क करें। 🔥 टैगिंग @myogiadityanath @deo__kaushambi #Kaushambi #Manjhanpur #KaushambiMedicalCollege #ASMCKaushambi #MedicalCollege #HealthDepartment #KaushambiNews #UPNews #YogiAdityanath #UPGovernment #Justice #HealthNews #ViralNews #KaushambiExpressNews1
- इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में इलाज के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए किशनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। खखरेरू थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी चार वर्षीय बेटी को बीते 5 सितंबर को इलाज के लिए विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 8 सितंबर को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़िता के पिता सर्वेश सिंह ने किशनपुर थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।1