logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप ​विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में इलाज के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए किशनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ​खखरेरू थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी चार वर्षीय बेटी को बीते 5 सितंबर को इलाज के लिए विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 8 सितंबर को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। ​ऑपरेशन के बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ​मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़िता के पिता सर्वेश सिंह ने किशनपुर थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_पत्रकार आसिफ हुसैन
पत्रकार आसिफ हुसैन
Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप ​विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में इलाज के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए किशनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ​खखरेरू थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी चार वर्षीय बेटी को बीते 5 सितंबर को इलाज के लिए विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 8 सितंबर को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। ​ऑपरेशन के बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ​मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़िता के पिता सर्वेश सिंह ने किशनपुर थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 995 की गैस के लिए ₹1,990 वसूलने का आरोप, फुटबॉल नहीं लिया तो सिलेंडर नहीं देने की शिकायत आखिर अतिरिक्त ₹995 किस बात के उपभोक्ताओं का सीधा सवाल है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमत ₹995 है, तो उसके साथ किसी अन्य सामान को लेना अनिवार्य क्यों किया जा रहा है? क्या उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार सामान लेने या न लेने के लिए स्वतंत्र नहीं है
    1
    995 की गैस के लिए ₹1,990 वसूलने का आरोप, फुटबॉल नहीं लिया तो सिलेंडर नहीं देने की शिकायत

आखिर अतिरिक्त ₹995 किस बात के

उपभोक्ताओं का सीधा सवाल है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमत ₹995 है, तो उसके साथ किसी अन्य सामान को लेना अनिवार्य क्यों किया जा रहा है? क्या उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार सामान लेने या न लेने के लिए स्वतंत्र नहीं है
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • आज दिल्ली में आमने-सामने होंगे भारत और अफगानिस्तान, शाम 7:30 बजे से मुकाबला रायबरेली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। ​दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और मैच से जुड़ी प्रमुख जानकारी: ​समय और स्थान: शाम 7:30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली। ​पिच और परिस्थितियां: दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी सीमाओं का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी। ​भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे/अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। ​अफगानिस्तान (संभावित XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलाबदीन नैब, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी।
    1
    आज दिल्ली में आमने-सामने होंगे भारत और अफगानिस्तान, शाम 7:30 बजे से मुकाबला
रायबरेली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 
​दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और मैच से जुड़ी प्रमुख जानकारी:
​समय और स्थान: शाम 7:30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली।
​पिच और परिस्थितियां: दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी सीमाओं का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी।
​भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे/अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
​अफगानिस्तान (संभावित XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह
उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलाबदीन नैब, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सदस्यता अभियान को लेकर आमने-सामने आए एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा रायबरेली। सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की। विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। घटना से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदस्यता अभियान को लेकर आमने-सामने आए एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा
रायबरेली। सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की।
विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। घटना से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सास पर आया दामाद का दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक - वीडियो वायरल 😌देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई !भगवान कितना बदल गया इंसान😌 जौनपुर/कौशांबी👉👉 सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी सास से शादी करने की बात कह रहा है। वीडियो में युवक का कहना है कि वह अपनी सास के साथ रहना चाहता है और उससे शादी करेगा।वायरल वीडियो में सफेद शर्ट पहने युवक के साथ एक महिला घूंघट में खड़ी दिखाई दे रही है। पूछताछ में युवक खुद बताता है कि महिला उसकी सास लगती है। जानकारी के अनुसार महिला के पति का दो साल पहले निधन हो चुका है और उसके 5 बच्चे हैं। युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। जब उससे उसकी पत्नी और परिवार के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह कोर्ट और जेल तक जाने को तैयार है, लेकिन सास के साथ ही रहेगा।वीडियो में महिला भी युवक के साथ रहने के लिए हामी भरती नजर आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह मामला गिरोहर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे सामाजिक मूल्यों के पतन से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    सास पर आया दामाद का दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक - वीडियो वायरल

😌देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई !भगवान कितना बदल गया इंसान😌
जौनपुर/कौशांबी👉👉 सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी सास से शादी करने की बात कह रहा है। वीडियो में युवक का कहना है कि वह अपनी सास के साथ रहना चाहता है और उससे शादी करेगा।वायरल वीडियो में सफेद शर्ट पहने युवक के साथ एक महिला घूंघट में खड़ी दिखाई दे रही है। पूछताछ में युवक खुद बताता है कि महिला उसकी सास लगती है। जानकारी के अनुसार महिला के पति का दो साल पहले निधन हो चुका है और उसके 5 बच्चे हैं। युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। जब उससे उसकी पत्नी और परिवार के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह कोर्ट और जेल तक जाने को तैयार है, लेकिन सास के साथ ही रहेगा।वीडियो में महिला भी युवक के साथ रहने के लिए हामी भरती नजर आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह मामला गिरोहर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे सामाजिक मूल्यों के पतन से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा ​रायबरेली/कुंडा: उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित ऊंचाहार में चल रही भव्य शिवमहापुराण कथा का आज 17 सितंबर को धूमधाम के साथ समापन हो गया है। इस आयोजन की सफलता और शिव भक्तों की भारी भीड़ के बाद अब प्रतापगढ़ जिले की पावन धरती पर एक और ऐतिहासिक सनातन समागम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी नवंबर माह में 17 से 20 नवंबर तक कुंडा के बेंती क्षेत्र में सनातन संस्कृति का एक विशाल जनसैलाब उमड़ने वाला है। ​राजा भैया की पहल पर होगा विशाल आयोजन ​आपको बता दें कि नवंबर माह में कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' द्वारा एक विशाल श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महाकुंभ की तैयारियां जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी से युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ​पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा का वाचन ​इस धार्मिक महाकुंभ का मुख्य आकर्षण व्यासपीठ पर विराजमान होने वाले प्रख्यात संत होंगे। श्री राम कथा के इस विशाल आयोजन में दिव्‍या दरबार वाले बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अनूठे और ओजस्वी श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के संतों, धर्मावलंबियों और राम भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। ​जुटेगी भक्तों की भारी भीड़ ​आयोजकों के अनुसार, इस कथा में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बेंती की धरती एक बार फिर राम नाम की गूंज और सनातन संस्कृति के भव्य स्वरूप की गवाह बनेगी।
    1
    रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा
रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा
​रायबरेली/कुंडा:
उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित ऊंचाहार में चल रही भव्य शिवमहापुराण कथा का आज 17 सितंबर को धूमधाम के साथ समापन हो गया है। इस आयोजन की सफलता और शिव भक्तों की भारी भीड़ के बाद अब प्रतापगढ़ जिले की पावन धरती पर एक और ऐतिहासिक सनातन समागम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी नवंबर माह में 17 से 20 नवंबर तक कुंडा के बेंती क्षेत्र में सनातन संस्कृति का एक विशाल जनसैलाब उमड़ने वाला है।
​राजा भैया की पहल पर होगा विशाल आयोजन
​आपको बता दें कि नवंबर माह में कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' द्वारा एक विशाल श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महाकुंभ की तैयारियां जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी से युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
​पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा का वाचन
​इस धार्मिक महाकुंभ का मुख्य आकर्षण व्यासपीठ पर विराजमान होने वाले प्रख्यात संत होंगे। श्री राम कथा के इस विशाल आयोजन में दिव्‍या दरबार वाले बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अनूठे और ओजस्वी श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के संतों, धर्मावलंबियों और राम भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।
​जुटेगी भक्तों की भारी भीड़
​आयोजकों के अनुसार, इस कथा में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बेंती की धरती एक बार फिर राम नाम की गूंज और सनातन संस्कृति के भव्य स्वरूप की गवाह बनेगी।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शादीशुदा महिला प्रेमी संग भागी, लाखों के जेवर-कैश भी ले गई, पति ने पुलिस से शिकायत की, मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं शादीशुदा महिला प्रेमी संग भागी, लाखों के जेवर-कैश भी ले गई, पति ने पुलिस से शिकायत की, मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं फतेहपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 15 साल बाद एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। पति का आरोप है कि महिला घर में रखे लाखों रुपए के जेवर और 22 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गई है। थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव गांव के रहने वाले बुद्दन की शादी करीब 15 साल पहले रीता देवी से हुई थी। उनके दो बेटियां भी हैं। बुद्दन मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। घटना 7 सितंबर 2026 को दिन में करीब 11 बजे की है। बुद्दन अपने भाई के घर मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान गांव के मोनू और सकूलपुर के ओम, जिनकी बुद्दन की पत्नी पर बुरी नजर थी, मौका पाकर उसे बहकाकर अपने साथ ले गए। पति का आरोप है कि वे रीता को शादी का झांसा देकर फरार हुए हैं। महिला अपने साथ 22 हजार रुपए नकद और घर में रखे सभी जेवर ले गई। इन जेवरों में 5 सोने के लॉकेट, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की लॉकेट माला, 250 ग्राम चांदी की पायल, 250 ग्राम चांदी की हाफ पेटी, 300 ग्राम चांदी की फुल पेटी, एक सोने की बेसर, दो चांदी की अंगूठी और एक सोने का मंगलसूत्र शामिल है। बुद्दन के परिवार के ही सनी और पप्पू ने महिला को भागते हुए देखा और बुद्दन को इसकी जानकारी दी। बुद्दन ने उसी दिन थरियांव थाने में घटना की सूचना दी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और अपनी पत्नी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। उनकी मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं।
    1
    शादीशुदा महिला प्रेमी संग भागी, लाखों के जेवर-कैश भी ले गई, पति ने पुलिस से शिकायत की, मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं
शादीशुदा महिला प्रेमी संग भागी, लाखों के जेवर-कैश भी ले गई, पति ने पुलिस से शिकायत की, मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं
फतेहपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 15 साल बाद एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। पति का आरोप है कि महिला घर में रखे लाखों रुपए के जेवर और 22 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गई है।
थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव गांव के रहने वाले बुद्दन की शादी करीब 15 साल पहले रीता देवी से हुई थी। उनके दो बेटियां भी हैं। बुद्दन मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
घटना 7 सितंबर 2026 को दिन में करीब 11 बजे की है। बुद्दन अपने भाई के घर मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान गांव के मोनू और सकूलपुर के ओम, जिनकी बुद्दन की पत्नी पर बुरी नजर थी, मौका पाकर उसे बहकाकर अपने साथ ले गए। पति का आरोप है कि वे रीता को शादी का झांसा देकर फरार हुए हैं।
महिला अपने साथ 22 हजार रुपए नकद और घर में रखे सभी जेवर ले गई। इन जेवरों में 5 सोने के लॉकेट, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की लॉकेट माला, 250 ग्राम चांदी की पायल, 250 ग्राम चांदी की हाफ पेटी, 300 ग्राम चांदी की फुल पेटी, एक सोने की बेसर, दो चांदी की अंगूठी और एक सोने का मंगलसूत्र शामिल है।
बुद्दन के परिवार के ही सनी और पप्पू ने महिला को भागते हुए देखा और बुद्दन को इसकी जानकारी दी। बुद्दन ने उसी दिन थरियांव थाने में घटना की सूचना दी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और अपनी पत्नी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। उनकी मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप ​विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में इलाज के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए किशनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ​खखरेरू थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी चार वर्षीय बेटी को बीते 5 सितंबर को इलाज के लिए विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 8 सितंबर को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। ​ऑपरेशन के बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ​मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़िता के पिता सर्वेश सिंह ने किशनपुर थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
​विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में इलाज के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए किशनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ​खखरेरू थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी चार वर्षीय बेटी को बीते 5 सितंबर को इलाज के लिए विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 8 सितंबर को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। ​ऑपरेशन के बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ​मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 
पीड़िता के पिता सर्वेश सिंह ने किशनपुर थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.