गणपति के दरबार में उमड़ी आस्था, आरती-भजनों से भक्तिमय हुआ जगतपुर जगतपुर, रायबरेली। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेशोत्सव जगतपुर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। श्री गणेश पूजा नवयुवक कमेटी की ओर से सजाए गए भव्य पंडाल में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम आरती के दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठता है और श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर मंगलमूर्ति के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कार्यक्रम में वागीश कुमार मिश्रा भी दल-बल के साथ पहुंचे और गणपति महाराज के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पुजारी श्री सत्यम तिवारी द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना और आरती कराई जा रही है। भगवान गणेश की आरती के साथ बांके बिहारी, जगत जननी मां दुर्गा और हनुमान जी महाराज की आरती भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है। घंटा-घड़ियाल की गूंज, भजनों की मधुर धुन और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। यजमान मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जगतपुर के साथ आसपास के गांवों और बाजारों से भी श्रद्धालु लगातार गणपति दरबार में पहुंच रहे हैं। खाटू श्याम और वृंदावन से जुड़े नवयुवक कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियां, देवी गीत, भजन-कीर्तन और संकीर्तन श्रद्धालुओं को देर तक बांधे रखते हैं। प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा से परिवार की सुख-शांति और मंगल की प्रार्थना कर रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा जगतपुर गणेश भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।
गणपति के दरबार में उमड़ी आस्था, आरती-भजनों से भक्तिमय हुआ जगतपुर जगतपुर, रायबरेली। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेशोत्सव जगतपुर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। श्री गणेश पूजा नवयुवक कमेटी की ओर से सजाए गए भव्य पंडाल में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम आरती के दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठता है और श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर मंगलमूर्ति के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कार्यक्रम में वागीश कुमार मिश्रा भी दल-बल के साथ पहुंचे और गणपति महाराज के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पुजारी श्री सत्यम तिवारी द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना और आरती कराई जा रही है। भगवान गणेश की आरती के साथ बांके बिहारी, जगत जननी मां दुर्गा और हनुमान जी महाराज की आरती भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है। घंटा-घड़ियाल की गूंज, भजनों की मधुर धुन और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। यजमान मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जगतपुर के साथ आसपास के गांवों और बाजारों से भी श्रद्धालु लगातार गणपति दरबार में पहुंच रहे हैं। खाटू श्याम और वृंदावन से जुड़े नवयुवक कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियां, देवी गीत, भजन-कीर्तन और संकीर्तन श्रद्धालुओं को देर तक बांधे रखते हैं। प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा से परिवार की सुख-शांति और मंगल की प्रार्थना कर रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा जगतपुर गणेश भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।
- गणपति के दरबार में उमड़ी आस्था, आरती-भजनों से भक्तिमय हुआ जगतपुर जगतपुर, रायबरेली। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेशोत्सव जगतपुर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। श्री गणेश पूजा नवयुवक कमेटी की ओर से सजाए गए भव्य पंडाल में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम आरती के दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठता है और श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर मंगलमूर्ति के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कार्यक्रम में वागीश कुमार मिश्रा भी दल-बल के साथ पहुंचे और गणपति महाराज के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पुजारी श्री सत्यम तिवारी द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना और आरती कराई जा रही है। भगवान गणेश की आरती के साथ बांके बिहारी, जगत जननी मां दुर्गा और हनुमान जी महाराज की आरती भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है। घंटा-घड़ियाल की गूंज, भजनों की मधुर धुन और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। यजमान मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जगतपुर के साथ आसपास के गांवों और बाजारों से भी श्रद्धालु लगातार गणपति दरबार में पहुंच रहे हैं। खाटू श्याम और वृंदावन से जुड़े नवयुवक कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियां, देवी गीत, भजन-कीर्तन और संकीर्तन श्रद्धालुओं को देर तक बांधे रखते हैं। प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा से परिवार की सुख-शांति और मंगल की प्रार्थना कर रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा जगतपुर गणेश भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।1
- नसीराबाद पुलिस का नया न्यायशास्त्र : पहले लाठी खाइए, फिर मुकदमा पाइए! नसीराबाद पुलिस का नया न्यायशास्त्र : पहले लाठी खाइए, फिर मुकदमा पाइए! रायबरेली में कई थानों की पुलिस ने शायद न्याय का कोई नया फार्मूला खोज लिया है, जिसे ज्यादा चोट लगी, जरूरी नहीं कि मुकदमा भी उसी का लिखा जाए। पहले थानेदार तय करेंगे कि किसकी कहानी कप्तान तक पहुंचानी है, फिर उसी कहानी के आधार पर न्याय की पटकथा लिखी जाएगी। कई थानों में थानेदारों का पसंदीदा वाक्य है कि 'कप्तान साहब ने क्रास मुकदमे से मना किया है।' यह बात सही है तो अच्छी व्यवस्था हो सकती है, लेकिन सवाल यह है कि कप्तान तक सच कौन पहुंचाएगा? अगर सूचना देने वाला ही अपना सुविधानुसार पक्ष चुन ले तो पीड़ित के हिस्से में क्या बचेगा, थाना, तहरीर और इंतजार? नसीराबाद थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चलाने वाले अमित दुबे का प्रकरण इसी सवाल को सामने रखता है। 5 सितंबर को रिक्शा चालक अमित दुबे की चौराहे पर लाठियों से पिटाई हुई। वीडियो मौजूद होने के बावजूद नसीराबाद के थानेदार ने सबसे पहले लाठियां से पीटने वाले पक्ष की ओर से एससी-एसटी एक्ट में अमित दुबे पर मुकदमा दर्ज कर लिया और अमित दुबे का बता दिया कि "क्रॉस मुकदमा लिखने के लिए कप्तान साहब ने मना किया है आपके खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।" लाठियों से पिटने का वीडियो लिए घूम रहे अमित दुबे की किसी ने नहीं सुनी। उन्होंने सलोन के बीजेपी विधायक अशोक कोरी से न्याय की गुहार लगाई तो विधायक ने भी जनसेवा और न्याय के धर्म को सर्वोपरि रखते हुए कप्तान से बात की और लाठियां से पीटे जाने का वीडियो भेजा। कप्तान ने नाराजगी जताई गई, और थानेदार को फटकारा तब अमित का मुकदमा दर्ज हुआ। अब असली परीक्षा पुलिस की है, क्या वीडियो देखकर दर्ज हुई कार्रवाई की समीक्षा भी वीडियो देखकर होगी? जिम्मेदारों से सीधा सवाल है कि अगर लाठी चलने के बाद भी मुकदमा पाने के लिए कप्तान तक दौड़ना पड़े, तो थाने में न्याय मिल रहा है या सिर्फ तहरीर जमा करने की रसीद?1
- तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर नंदा खेड़ा व अघौरा गांव के मध्य पंजाबी ढाबा के निकट बछरावां से गुरबख्शगंज की तरफ जा रहे बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार राजेंद्र पुत्र राजेंद्र उम्र 30 वर्ष अपने साथी आशीष पुत्र लक्ष्मीशंकर उम्र 35 वर्ष निवासीगण राणा का पुरवा लालगंज एवं सतीश सिंह पुत्र राजू उम्र उम्र 16 वर्ष निवासी सरईया थाना डीह जनपद रायबरेली बछरावां से गुरबक्शगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त घटनास्थल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात बोलोरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। तत्पश्चात आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात राजेंद्र व आशीष की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर नंदा खेड़ा व अघौरा गांव के मध्य पंजाबी ढाबा के निकट बछरावां से गुरबख्शगंज की तरफ जा रहे बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार राजेंद्र पुत्र राजेंद्र उम्र 30 वर्ष अपने साथी आशीष पुत्र लक्ष्मीशंकर उम्र 35 वर्ष निवासीगण राणा का पुरवा लालगंज एवं सतीश सिंह पुत्र राजू उम्र उम्र 16 वर्ष निवासी सरईया थाना डीह जनपद रायबरेली बछरावां से गुरबक्शगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त घटनास्थल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात बोलोरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। तत्पश्चात आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात राजेंद्र व आशीष की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।3
- रायबरेली डिग्री कॉलेज गेट के बाहर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाल के बीच हुई नोक झोक। रायबरेली डिग्री कॉलेज गेट के बाहर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाल के बीच हुई नोक झोक।1
- समाजवादी पार्टी रायबरेली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव व शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह के बीच नोक-झोंक व धक्कामुक्की का वीडियो आया सामने,रायबरेली ज़िले के फिरोज गांधी कॉलेज के गेट के सामने का मामला1
- जिले के रायपुर महेवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। बीती रात हुई इस घटना में चोर लाखों रुपये के जेवरात चुराकर ले गए। रायबरेली जिले के रायपुर महेवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। बीती रात हुई इस घटना में चोर लाखों रुपये के जेवरात चुराकर ले गए। गांव के अमृत लाल ने बताया कि देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच चोरों ने उनके घर में सेंध लगाई। सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कुछ गलत होने की आशंका पर जब उन्होंने घर की तलाशी ली, तो पता चला कि कीमती जेवरात गायब हैं। परिजनों के मुताबिक, उनके बेटे की शादी 3 से 4 साल पहले हुई थी और बहू के सारे गहने घर में रखे थे, जिन्हें चोर चुरा ले गए। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी परेशान है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।1
- जिंदगी गिरवी रखकर तनख्वाह मिलती है, लोग फिर भी कहते हैं—फौज में तो मज़े हैं! 🇮🇳 कभी सरहद की ठंडी रातें देखो, कभी तपती धूप में खड़े होकर देखो। त्योहार घरवालों के साथ नहीं, देश की हिफाज़त करते हुए मनाकर देखो। फौज की नौकरी सिर्फ नौकरी नहीं, यह देश के लिए समर्पण और त्याग है। 🇮🇳🫡 जय हिंद 🇮🇳 जय जवान 🇮🇳 जिंदगी गिरवी रखकर तनख्वाह मिलती है, लोग फिर भी कहते हैं—फौज में तो मज़े हैं! 🇮🇳 कभी सरहद की ठंडी रातें देखो, कभी तपती धूप में खड़े होकर देखो। त्योहार घरवालों के साथ नहीं, देश की हिफाज़त करते हुए मनाकर देखो। फौज की नौकरी सिर्फ नौकरी नहीं, यह देश के लिए समर्पण और त्याग है। 🇮🇳🫡 जय हिंद 🇮🇳 जय जवान 🇮🇳1
- रायबरेली,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस ने पीटा,विधायक से पुलिस की धक्का मुक्की।1