जिले के रायपुर महेवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। बीती रात हुई इस घटना में चोर लाखों रुपये के जेवरात चुराकर ले गए। रायबरेली जिले के रायपुर महेवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। बीती रात हुई इस घटना में चोर लाखों रुपये के जेवरात चुराकर ले गए। गांव के अमृत लाल ने बताया कि देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच चोरों ने उनके घर में सेंध लगाई। सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कुछ गलत होने की आशंका पर जब उन्होंने घर की तलाशी ली, तो पता चला कि कीमती जेवरात गायब हैं। परिजनों के मुताबिक, उनके बेटे की शादी 3 से 4 साल पहले हुई थी और बहू के सारे गहने घर में रखे थे, जिन्हें चोर चुरा ले गए। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी परेशान है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
जिले के रायपुर महेवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। बीती रात हुई इस घटना में चोर लाखों रुपये के जेवरात चुराकर ले गए। रायबरेली जिले के रायपुर महेवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। बीती रात हुई इस घटना में चोर लाखों रुपये के जेवरात चुराकर ले गए। गांव के अमृत लाल ने बताया कि देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच चोरों ने उनके घर में सेंध लगाई। सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कुछ गलत होने की आशंका पर जब उन्होंने घर की तलाशी ली, तो पता चला कि कीमती जेवरात गायब हैं। परिजनों के मुताबिक, उनके बेटे की शादी 3 से 4 साल पहले हुई थी और बहू के सारे गहने घर में रखे थे, जिन्हें चोर चुरा ले गए। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी परेशान है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
- जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी आप समस्त् सभी देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता बल एवं कृषि के देवता बलराम जयंती एवं स्कंद षष्ठी की अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं। इनकी कृपा से सुख समृद्धि उन्नति खुशहाली परिवार में विद्यमान हो। पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, आम आदमी परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को इन समस्याओं से कोई लेना - देना नहीं :- अतुल सिंह , कांग्रेस नेता उमस भरी गर्मी से ऊंचाहार की जनता बेहाल, विद्युत आपूर्ति ठप :- अतुल सिंह कांग्रेस कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के जुड़वन सिंह का पुरवा, ब्रजनगर, सुरसना, पिपरी,जलालाबाद,भरसना,कंधरपुर,सराय लखनी, कुटिया चौराहा आदि गांव में चौपाल एवं जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी एवं समस्याओं को जल्द समाधान करने का भरोसा दिया. इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,कितनी बड़ी समस्या है कि 24 घंटे में 5-6 घंटे से ज्यादा नहीं आती है बच्चे बूढ़े महिलाएं उमस भरी गर्मी से परेशान है बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं छमाही परीक्षा की तैयारी करना है लेकिन बिजली न आने से सभी परेशान हैं श्री सिंह ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है इस सरकार ने किसानों के साथ बहुत अन्याय किया है आवारा पशुओं से किसान भाइयों की फसल नष्ट हो रही है,कोई देखने सुनने वाला नहीं है गांव की सड़क टूटी है लोगों के घरों में पानी जा रहा है, मैं पूछना चाहता हूं कि विधानसभा ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आए थे लेकिन विकास की कोई बात नहीं की।विद्युत मंत्री आए थे उन्होंने भी कोई बिजली विभाग की कोई चर्चा नहीं की।इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए अगर कोई संघर्ष कर रहा है तो हम सबके नेता जननायक राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी। देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है बढ़ती महंगाई के दौर में चीनी ₹75,दूध,दाल सभी महंगी हो गई हैं आम आदमी परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को इन समस्याओं से कोई लेना - देना नहीं है! इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला सचिव अजय सिंह, नेता गजेंद्र सिंह ,रंजीत कुमार,संदीप मौर्य, गया शुक्ला मुन्ना,यादव,राहुल राज, अजय कुमार,कमला प्रसाद, रामस्वरूप मौर्य, मुकेश मौर्य, मोहनलाल सरोज,मुखिया सरोज, हिमांशु मोर्य,नीरज सिंह,संतोष सोनकर, अवधेश सिंह,संदीप मौर्य,विनय सविता, सुभाष यादव , नीरज सोनकर,रवि सिंह, सुशील सरोज,अवधेश यादव,राम अवध प्रजापति, गंगाराम गौतम,अमरजीत सिंह, प्रेम पटेल बचोले प्रसाद उमेश मौर्य, अमरनाथ सरोज शिवम पटेल,छोटेलाल पाल , अजय कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।3
- युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर बछरावां रायबरेली। थाना शिवगढ़ क्षेत्र के पड़ीरा खुर्द गांव निवासी युवक बाइक से बछरावां आते समय हसवा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक पड़ीरा खुर्द निवासी पवन कुमार का 22 वर्षीय पुत्र दिवाकर गुरुवार को बाइक से बछरावां आ रहा था। हसवा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके शरीर में कई जगह चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी बछरावां लेकर आई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- रायबरेली। ABVP और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद रायबरेली में माहौल गरमा गया। मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष और शहर कोतवाल के बीच जमकर बहस होने की बात सामने आई है1
- वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कौन हुआ बाहर और किसको मिला मौका गायकवाड़-जडेजा की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका; वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित रायबरेली : वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि टी20 सीरीज में टीम की अगुवाई श्रेयस अय्यर करेंगे। मुख्य बातें: ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा की वापसी: वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को फिर से शामिल किया गया है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। नमन धीर को पहली बार मौका: युवा खिलाड़ी नमन धीर को पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। बुमराह को आराम: दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी20 दोनों सीरीज से आराम दिया गया है।1
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने जरूरतमंदों के बीच बांटे फल-मिठाई रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं। सर्वोदय नगर स्थित मलिन बस्ती में वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने गरीब परिवारों के बीच फल और मिठाई वितरित की। इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। फल और मिठाई पाकर बच्चों व परिवारों में खुशी देखने को मिली। वहीं सलोन विधायक अशोक कोरी अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना। विधायक ने मरीजों के बीच फल वितरित किए और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मरीजों से उपचार और व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जरूरतमंदों की मदद के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। जिले में आयोजित इन सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।1
- जालौन-उरई सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न उरई, जालौन | 16 सितम्बर 2026, बुधवार आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, उरई, जनपद जालौन के कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी महोदय के कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय ने किया। सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा क्रमवार सभी प्रार्थना पत्रों को एक-एक करके सुना गया तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सैनिक समाज सेवा संगठन भारत की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारी फौजी जयदेव सिंह यादव, जालौन जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव, जिला सचिव फौजी सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी फौजी सुहेल अहमद, कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत, फौजी अरिदमन सिंह परिहार, फौजी ब्रजेन्द्र सिंह यादव, फौजी शंकर लाल मौर्या सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने जाने और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया। जालौन-उरई सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न उरई, जालौन | 16 सितम्बर 2026, बुधवार आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, उरई, जनपद जालौन के कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी महोदय के कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय ने किया। सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा क्रमवार सभी प्रार्थना पत्रों को एक-एक करके सुना गया तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सैनिक समाज सेवा संगठन भारत की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारी फौजी जयदेव सिंह यादव, जालौन जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव, जिला सचिव फौजी सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी फौजी सुहेल अहमद, कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत, फौजी अरिदमन सिंह परिहार, फौजी ब्रजेन्द्र सिंह यादव, फौजी शंकर लाल मौर्या सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने जाने और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।1
- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर बछरावां रायबरेली। बांदा- बहराइच हाईवे पर रानीखेड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल महिला को बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जलालपुर निवासी सियालली पत्नी राजबहादुर उम्र 38 वर्ष बाइक से जा रही थीं। रानीखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया1
- रायबरेली-: विकास भवन परिसर में फॉर्म दस्तावेज बेचने वाले महिला पुरुष के बिच मचा घमासान, मामूली कहा सुनी में अभद्र भाषा बोलने पर चले चप्पल, जिसका वीडियो हुआ वायरल, मामला विकास भवन का -सूत्र1