प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने जरूरतमंदों के बीच बांटे फल-मिठाई रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं। सर्वोदय नगर स्थित मलिन बस्ती में वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने गरीब परिवारों के बीच फल और मिठाई वितरित की। इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। फल और मिठाई पाकर बच्चों व परिवारों में खुशी देखने को मिली। वहीं सलोन विधायक अशोक कोरी अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना। विधायक ने मरीजों के बीच फल वितरित किए और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मरीजों से उपचार और व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जरूरतमंदों की मदद के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। जिले में आयोजित इन सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने जरूरतमंदों के बीच बांटे फल-मिठाई रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं। सर्वोदय नगर स्थित मलिन बस्ती में वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने गरीब परिवारों के बीच फल और मिठाई वितरित की। इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। फल और मिठाई पाकर बच्चों व परिवारों में खुशी देखने को मिली। वहीं सलोन विधायक अशोक कोरी अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना। विधायक ने मरीजों के बीच फल वितरित किए और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मरीजों से उपचार और व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जरूरतमंदों की मदद के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। जिले में आयोजित इन सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
- सदस्यता अभियान को लेकर आमने-सामने आए एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा रायबरेली। सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की। विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। घटना से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- बिना स्टीकर हटाए बदला जा सकेगा FASTag बैंक: सरकार ने शुरू की 'OneTag' पोर्टेबिलिटी सुविधा रायबरेली: राजमार्ग यात्रियों की सुविधा और FASTag सेवाओं में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने एक नई पहल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट' के दौरान OneTag सुविधा की शुरुआत की। इस नई तकनीक के माध्यम से अब वाहन मालिक मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) की तर्ज पर अपने FASTag का बैंक या ऑपरेटर आसानी से बदल सकेंगे। अब वाहन चालकों को बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा पुराना FASTag स्टीकर उखाड़ने या नया टैग खरीदने का झंझट नहीं उठाना पड़ेगा। पोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पुराना स्टीकर, टैग ID और गाड़ी का पंजीकरण (Registration) नंबर यथावत रहेगा। पोर्ट कराने की आसान प्रक्रिया ऐप डाउनलोड: सबसे पहले अपने मोबाइल में 'Rajmargyatra' ऐप इंस्टॉल करें और FASTag से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। विकल्प का चयन: ऐप में उपलब्ध OneTag विकल्प पर क्लिक करें। पात्रता जांच (Eligibility): अपनी FASTag पोर्टेबिलिटी एलिजिबिलिटी चेक करें और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सहमति दें। बैंक का चयन: जिस नए बैंक या ऑपरेटर में FASTag पोर्ट करना चाहते हैं, उसे चुनें। वेरिफिकेशन व ऑनबोर्डिंग: जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद नया बैंक ऑटोमैटिक ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया संपन्न करेगा। पुरानी देनदारियां: पुराने बैंक के पास बचा हुआ वॉलेट बैलेंस, रिफंड या पेंडिंग ट्रांजेक्शन की जिम्मेदारी पुराने ऑपरेटर की ही रहेगी, जबकि आगे की सेवाएं नया बैंक संभालेगा। पोर्ट कराने के लिए आवश्यक शर्तें FASTag पूरी तरह एक्टिव स्थिति में होना चाहिए। वॉलेट में बैलेंस नेगेटिव नहीं होना चाहिए। टैग ब्लॉक या ब्लैकलिस्टेड नहीं होना चाहिए। FASTag की चिप भौतिक रूप से क्षतिग्रस्त (Damaged) नहीं होनी चाहिए। वाहन चालकों को मिलेगा बड़ा फायदा OneTag सुविधा लागू होने से FASTag जारी करने वाले बैंकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर कस्टमर सर्विस, कैशबैक और आकर्षक ऑफर्स का लाभ मिलेगा। यदि किसी बैंक के सर्वर या सर्विस में बार-बार समस्या आती है, तो वाहन मालिक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के दूसरे बैंक में स्विच कर सकेंगे।1
- रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा रायबरेली/कुंडा: उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित ऊंचाहार में चल रही भव्य शिवमहापुराण कथा का आज 17 सितंबर को धूमधाम के साथ समापन हो गया है। इस आयोजन की सफलता और शिव भक्तों की भारी भीड़ के बाद अब प्रतापगढ़ जिले की पावन धरती पर एक और ऐतिहासिक सनातन समागम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी नवंबर माह में 17 से 20 नवंबर तक कुंडा के बेंती क्षेत्र में सनातन संस्कृति का एक विशाल जनसैलाब उमड़ने वाला है। राजा भैया की पहल पर होगा विशाल आयोजन आपको बता दें कि नवंबर माह में कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' द्वारा एक विशाल श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महाकुंभ की तैयारियां जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी से युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा का वाचन इस धार्मिक महाकुंभ का मुख्य आकर्षण व्यासपीठ पर विराजमान होने वाले प्रख्यात संत होंगे। श्री राम कथा के इस विशाल आयोजन में दिव्या दरबार वाले बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अनूठे और ओजस्वी श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के संतों, धर्मावलंबियों और राम भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। जुटेगी भक्तों की भारी भीड़ आयोजकों के अनुसार, इस कथा में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बेंती की धरती एक बार फिर राम नाम की गूंज और सनातन संस्कृति के भव्य स्वरूप की गवाह बनेगी।1
- #Live ऊंचाहार , लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था और भक्ति का जनसैलाब श्री शिवमहापुराण कथा रायबरेली उत्तर प्रदेश 🚩 #pandit_pradeep_ji_mishra #vitthlesh_seva_samiti Manoj Pandey Pandit pradeep mishra #हाइलाइट Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Delhi BJP Uttar Pradesh1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- सास पर आया दामाद का दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक - वीडियो वायरल 😌देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई !भगवान कितना बदल गया इंसान😌 जौनपुर/कौशांबी👉👉 सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी सास से शादी करने की बात कह रहा है। वीडियो में युवक का कहना है कि वह अपनी सास के साथ रहना चाहता है और उससे शादी करेगा।वायरल वीडियो में सफेद शर्ट पहने युवक के साथ एक महिला घूंघट में खड़ी दिखाई दे रही है। पूछताछ में युवक खुद बताता है कि महिला उसकी सास लगती है। जानकारी के अनुसार महिला के पति का दो साल पहले निधन हो चुका है और उसके 5 बच्चे हैं। युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। जब उससे उसकी पत्नी और परिवार के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह कोर्ट और जेल तक जाने को तैयार है, लेकिन सास के साथ ही रहेगा।वीडियो में महिला भी युवक के साथ रहने के लिए हामी भरती नजर आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह मामला गिरोहर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे सामाजिक मूल्यों के पतन से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कौन हुआ बाहर और किसको मिला मौका गायकवाड़-जडेजा की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका; वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित रायबरेली : वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि टी20 सीरीज में टीम की अगुवाई श्रेयस अय्यर करेंगे। मुख्य बातें: ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा की वापसी: वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को फिर से शामिल किया गया है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। नमन धीर को पहली बार मौका: युवा खिलाड़ी नमन धीर को पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। बुमराह को आराम: दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी20 दोनों सीरीज से आराम दिया गया है।1
- इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में इलाज के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए किशनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। खखरेरू थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी चार वर्षीय बेटी को बीते 5 सितंबर को इलाज के लिए विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 8 सितंबर को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़िता के पिता सर्वेश सिंह ने किशनपुर थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।1