दतिया ब्रेकिंग न्यूज़ गोराघाट में हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने डंडा किया जब्त दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी वीर सिंह रावत को गोराघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोटरा स्थित खाती बाबा मंदिर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को हाथ-पैर बांधकर बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। दतिया से सुरेश बघेल की रिपोर्ट
दतिया ब्रेकिंग न्यूज़ गोराघाट में हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने डंडा किया जब्त दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी वीर सिंह रावत को गोराघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोटरा स्थित खाती बाबा मंदिर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को हाथ-पैर बांधकर बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। दतिया से सुरेश बघेल की रिपोर्ट
- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय, भांडेर में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परिणिता राजे ने प्रस्फुटन समितियों के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समितियों के समर्पित प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय की जा सकती है। जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान और सेवा संकल्प में समितियों के योगदान की जानकारी दी। बैठक में सामाजिक कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रो. संजीव सिंह सहित समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- धोखाधड़ी के शिकार शिक्षक कमल किशोर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी अपनी बात एएसपी दतिया मनजीत सिंह चावला की की तारीफ* *धोखाधड़ी के शिकार शिक्षक कमल किशोर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी अपनी बात एएसपी दतिया मनजीत सिंह चावला की की तारीफ*1
- करवा चौथ को बाबा बागेश्वर धाम ने बताया इसका नया नाम खसम पूजा दिवस बयान1
- मजनपद शाहजहांपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनसार, पत्नी ने अपने बताया जा रहा है कि पति जब OCF स्टेट मंदिर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी अंजूला दीक्षित पति रजत बाजपेई निवासी ग्राम बरनई, कथित तौर पर एक युवक के साथ1
- 02 नवंबर को भोपाल चलो मुखमंत्री आवास घेराव सागर में OBC ,SC ST मुस्लिम वर्ग बहुजन का जनसैलाब 52% जनसंख्या वाले OBC वर्ग को 27% आरक्षण की मांग पर तीसहजारों लोग सड़कों पर उतरे पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा एवं ओबीसी महासभा के तत्वाधान में, सागर में पिछड़ा वर्ग एकता का बहुत ही अनोखा दृश्य देखने मिला है। यह दृश्य ओबीसी महासभा एवं सागर संयुक्त मोर्चा पिछड़ा वर्ग के द्वारा लगातार की गई मेहनत के परिणाम स्वरुप आया है ओबीसी आरक्षण लागू करो के नारों के साथ पैदल मार्च में obc जातियों के जिला अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि जैसे रजक,नामदेव,माली,सोनी,ताम्रकार, चौरसिया, धाकड़, गुर्जर,प्रजापति, घोसी, सेन, रावत, लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा एवं ST और SC के सामाजिक संगठन एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर एक सुर में 27% आरक्षण को मध्य प्रदेश की सरकार नौवीं अनुसूची में डालकर केंद्र को भेज कर कानून बनाए और obc आरक्षण दें,rss बीजेपी की मोहन यादव की सरकार और पिछला वर्ग को गुमराह करना बंद करें, कोर्ट कोर्ट खेलना बंद करें। बीजेपी सरकार को कानून लाना चाहिए जैसा कि अन्य प्रदेशों में 50 परसेंट से आरक्षण लागू करने के लिए 9वी अनुसूची में डालने के लिए सरकारी प्रस्ताव भेजते हैं और केंद्र उसको पास करता है इसके बाद कोर्ट द्वारा कोई स्टे नहीं लगाया जाता एक बात और कहना चाहता हूं सागर में जो आंदोलन हुआ है इसमें सरपंच जनपद पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पार्षद सभी समाजों के जन्म प्रतिनिधि एवं नेतृत्व करता सिर्फ थे अगर यह लोग एक आवाज लगा दे तो मुझे लगता है सागर में जगह नहीं बनेगी पिछड़ा वर्ग इतना निकाल के आ सकता है कि कल मैं खुद देखा एक-एक व्यक्ति 1000 से लेकर 10 हजार लोगों को लाने की ताकत रखता है और ऐसे लोग आंदोलन में हजारों थे चाहे वह चौरसिया समाज के हो या फिर प्रजापति समाज लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा समाज के या फिर सेन सोनी माली घोसी ताम्रकार रैकवार रजक विश्वकर्मा समाज के पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के बहुत बड़े नेता उपस्थित थे और इस रणनीति में जिन लोगों ने भी काम किया है इसके पीछे उन लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा ओबीसी महासभा ने तय किया है कि विधानसभा स्तर पर विधायकों को घेरा जाएगा। CM Madhya Pradesh जी ओबीसी आरक्षण लागू करों नहीं तो हर जिले में इस प्रकार के आंदोलन देखने मिलेंगे और भोपाल की धरती पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा जिसके माध्यम से रेल रोको और हाईवे रोको अभियान शुरू किया जाएगा हम पीछे हटने वाले नहीं हैं जब तक कि हमें संख्या के अनुपात में ओबीसी आरक्षण नहीं मिल जाता इस आंदोलन में ओबीसी आरक्षण के साथ-साथ जनगणना में जाति का कलम होना चाहिए जैसा ऐसी और एसटी भाइयों का है इस आंदोलन के सभी सूत्र धारकों को जो आंदोलन के पीछे बैठे हुए हैं उनको मैं बहुत-बहुत धन्यवाद परीक्षित करता हूं, इस आंदोलन की रणनीति बनाने वालों को धन्यवाद परीक्षित करता हूं हम सागर गए इतना मान सम्मान सत्कार किया उसके लिए भी मैं ओबीसी महासभा की तरफ से आपको धन्यवाद प्रेषित करता हूं आंदोलन में पहुंचे युवा छात्र बुद्धिजीवी कर्मचारी पुलिस पत्रकार प्रशासन पिछला वर्ग के नेताओं को धन्यवाद प्रेषित करता आप सभी को जय ओबीसी जय संविधान जय जवान जय किसान जय भारत अगर जल्द आरक्षण लागू नहीं हुआ ओबीसी का तो दिल्ली दूर नहीं है याद रखना बुंदेलखंड की धरती से यह उबाल शुरू हो रहा है अंग्रेजों के खिलाफ ही आंदोलन यहीं से शुरू किया गया था तो तैयार रहिए1
- ग्राम पंचायत सरसई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत लगा जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत सरसई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत लगा जनसमस्या निवारण शिविर दतिया। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत सरसई में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े की अध्यक्षता में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कलेक्टर श्री वानखेड़े ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं तथा अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।2
- संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ रोड भांडेर में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य विवेक गुप्ता ने विषय की भूमिका प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता आचार्य नीरज शर्मा ने विद्यार्थियों को संत रविदास जी के जीवन परिचय, उनके दिव्य विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर कर्म, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य मुकेश दीक्षित ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।1
- दतिया ब्रेकिंग न्यूज़ गोराघाट में हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने डंडा किया जब्त दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी वीर सिंह रावत को गोराघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोटरा स्थित खाती बाबा मंदिर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को हाथ-पैर बांधकर बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। दतिया से सुरेश बघेल की रिपोर्ट1