Shuru
Apke Nagar Ki App…
tutti puliya logo ki musibat sasan ka koi dhayan nahi kairana (shamli)
Haroon Malik
tutti puliya logo ki musibat sasan ka koi dhayan nahi kairana (shamli)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Naushad Rana1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने INVESTMENT, TRADING और CRYPTO के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्रालय के पोर्टल "प्रतिबिम्ब" पर जिले से जुड़ा बैंक खाता रिफलेक्ट होने पर जांच शुरू हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त अभिनव चौहान निवासी सुभाषनगर और सक्षम गुप्ता निवासी द्वारिकापुरी, नई मंडी ने दिसंबर 2025 में SA SMART TRADING PVT LTD नाम से फर्जी फर्म बनाकर AXIS BANK में करंट खाता खोला था। इन्होंने 7 दिन में ही इस खाते से 1.5 करोड़ रुपये का लेनदेन किया। जांच में सामने आया कि इस खाते से जुड़ी विभिन्न राज्यों की 46 शिकायतों में कुल 14 करोड़ 8 लाख 74 हजार 944 रुपये की ठगी की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से निवेश के नाम पर ठगी करते थे और उन्हें 1% कमीशन देने का वादा किया गया था। पुलिस ने इनके पास से 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सीओ अपराध रविन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में हुई। अन्य शिकायतों की जांच जारी है।3
- अग्नि शमन यंत्र को संचालित करने के लिए सीगल स्कूल हथवाला रोड राकसेड़ा में दिया गया प्रशिक्षण1
- समालखा रेलवे स्टेशन पर कई सालों से फुट ओवर ब्रिज आधा अधूरा है लोगों को रेलवे लाइन की दूसरी ओर से आने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।क्योंकि दूसरी तरफ से महिलाएं पानी लेकर आती है। जिन्हें वहां पर खड़ी माल गाड़ियों के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे खतरा बना रहता है। वार्ड नंबर 16 के लोगों ने इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।1
- बागपत कस्बे की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली का बिल काफी बढ गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटवाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की। उनका कहना था कि पुराने मीटर से बिल सीमित आता था और कोई समस्या नहीं होती थी, जबकि नए मीटर से बिल बहुत अधिक आ रहा है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियो ने बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए। पिछले दो महीने से ये मीटर लगे हुए है और तभी से बिलों मे बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर फिर से लगवाने की अपील की, ताकि उन्हें राहत मिल सके।1
- Post by Naushad Rana1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- मुजफ्फरनगर: थाना नई मण्डी और कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध सामान भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।1