बागपत में स्मार्ट मीटर का विरोध, महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची बोलीं- मीटर लगने के बाद से ज्यादा बिल आ रहा, हटाने की मांग की बागपत कस्बे की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली का बिल काफी बढ गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटवाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की। उनका कहना था कि पुराने मीटर से बिल सीमित आता था और कोई समस्या नहीं होती थी, जबकि नए मीटर से बिल बहुत अधिक आ रहा है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियो ने बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए। पिछले दो महीने से ये मीटर लगे हुए है और तभी से बिलों मे बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर फिर से लगवाने की अपील की, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

- धर्म राष्ट्र और संस्कारों का संदेश देकर संपन्न हुआ पंचतिर्थी महोत्सव1
- दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की एएटीएस टीम ने वाहन चोरी के खिलाफ अभियान के तहत दो शातिर ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम शर्मा (19) और सचिन कुमार (18) के रूप में हुई है।1
- Post by Haroon Malik1
- Post by Saleem Khan gujjar1
- सरधना1
- शामली जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने ग्राम मंटी हसनपुर निवासी योगेश पुत्र देवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 18 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थानाभवन थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर, हेड कांस्टेबल अंकुर निर्वाल व कांस्टेबल पंकज शर्मा शामिल रहे। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शनिवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ। दिल्ली से मालदा जा रही 14004 फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो अज्ञात महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही थीं। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:24 बजे दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर आ रही थीं। इसी बीच डाउन लाइन पर तेज रफ्तार फरक्का एक्सप्रेस को आता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने महिलाओं को बचाने के लिए प्लेटफॉर्म से हाथ भी नीचे बढ़ाए ताकि उन्हें ऊपर खींचा जा सके, लेकिन जब तक महिलाएं संभल पातीं, तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाओं के शव क्षत-विक्षत होकर ट्रैक पर बिखर गए। इस खौफनाक मंजर को देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।1
- दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दिनदहाड़े हुई 4.18 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज 7 दिनों में सुलझा लिया। थाना बुराड़ी की टीम ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने वारदात के बाद बार-बार ठिकाना और कपड़े बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की थी।1
- Post by Haroon Malik1