हिंदी दिवस पर गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज व गंगोत्री नेशनल स्कूल में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा निबंध से लेकर पोस्टर-बैनर तक, विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से हिंदी के प्रति जताया प्रेम सिकंदरपुर, बलिया। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज एवं गंगोत्री नेशनल स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल वर्मा ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, पोस्टर एवं बैनर निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक पोस्टर और बैनर के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, गौरव और भारतीय संस्कृति में उसकी भूमिका को प्रस्तुत किया। वहीं निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने हिंदी के महत्व और वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया।विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर-बैनर और उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में लेखन, अभिव्यक्ति और रचनात्मक सोच का विकास होता है तथा अपनी भाषा के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत होती है।कार्यक्रम गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज एवं गंगोत्री नेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभागिता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

- 🎉 #बाबा #जी #पनीर #हब का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वाद और शुद्धता के नए सफर की शुरुआत 🧀✨ #GrandOpening #PaneerHub #FreshPaneer #PurePaneer #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #trendingvideo #paneerrecipe1
- बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद बलिया।। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज साहनी पुत्र भुवाल साहनी, निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा रेवती, थाना रेवती, जनपद बलिया, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की मध्यरात्रि में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। इस दौरान आभूषण और नकदी समेत हजारों रुपये की चोरी की गई थी। मामले में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 171/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी मय पुलिस टीम ने ग्राम मनियारी-जसांव मार्ग से दोपहर 13:45 बजे मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10,224 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध बलिया के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी और कांस्टेबल विभूति यादव शामिल रहे।1
- आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे1
- गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।1
- पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।1
- बागी बलिया के लाल विवेक यादव की शानदार एंट्री! 🇮🇳 दुबहर क्षेत्र के रामपुर टीढ़ी गांव निवासी विवेक कुमार यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया जिले का मान बढ़ाया है। पहली बार वर्दी पहनकर गृह जनपद पहुंचने पर रेलवे स्टेशन से लेकर भृगु मंदिर तक लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हर तरफ भारत माता की जय और विवेक के सम्मान में नारे गूंजते रहे। विवेक के पिता यूपी पुलिस में रहे हैं। पिता का जो सपना अधूरा रह गया था, उसे बेटे ने कंधों पर सितारे सजाकर पूरा कर दिखाया। 🇮🇳 युवाओं को विवेक का संदेश भी प्रेरणादायक है— “शिकायतें छोड़ो, खुद पर काम करो... मंजिल जरूर मिलेगी।” ❤️ बलिया के इस जांबाज बेटे को दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🇮🇳 #VivekYadav #Lieutenant #IndianArmy #Ballia #बलिया #जयहिंद #IndianArmyPride1
- सहयोग शिविर बना सहारा, ग्यासपुर में जमाबंदी की गड़बड़ी तुरंत ठीक सिसवन/ग्यासपुर। सहयोग शिविर आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ग्यासपुर शिविर में राजेन्द्र यादव ने जमाबंदी में सुधार के लिए आवेदन दिया। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने कागजात देखते ही मौके पर ही जमाबंदी ठीक करा दी। पीड़ित ने कहा, अब महीनों नहीं, मिनटों में हो रहा है काम।1
- बलिया में सिपाही परितोष मिश्रा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, पुलिस विभाग की आंखें नम आरक्षी परितोष मिश्र की अंतिम विदाई में छलका पुलिस परिवार का दर्द, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा बलिया : आरक्षी परितोष मिश्रा के असामयिक मौत से पुलिस परिवार में शोकाकुल है। पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल परिसर में दिवंगत आरक्षी को गार्द की शोक सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्वयं दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। एसपी द्वारा कंधा देकर अंतिम विदाई देने का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और हर शख्स की आंखें नम हो गईं। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार परिजनों के साथ खड़ा है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह, प्रतिसार निरीक्षक बलिया, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा नम आखों से आरक्षी परितोष को राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को उनके मूल निवास के लिए रवाना किया गया।1