नागरिकों से डिजिटल जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया ने डिजिटल भारत की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए स्व जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी सफलतापूर्वक सबमिट की। यह कदम न केवल तकनीकी सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि पारदर्शी और सटीक आंकड़ों के संकलन की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान है। विधायक श्री पटेरिया ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है। सही और समय पर दी गई जानकारी के आधार पर ही शासन द्वारा प्रभावी योजनाएं तैयार की जाती हैं और उन्हें धरातल पर लागू किया जाता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग डिजिटल जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने परिवार की सही जानकारी पोर्टल पर समय पर दर्ज करें। आपका एक छोटा सा प्रयास शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। “हमारी जनगणना, हमारा विकास” के संकल्प के साथ उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

- ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पनोठा में राजेंद्र सेन की ऊपर गांव के दबंगों ने उनकी दुकान से कैंची उठाकर उनका कई बार किया,युवक को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है1
- जिला मुख्यालय समीप ढड़ारी के रमनपुरा गांव में शनिवार सुबह आग से 30 एकड़ क्षेत्र जल गया, 1000 पेड़ झुलसे और चारा नष्ट हुआ। फायर ब्रिगेड व 150 ग्रामीणों ने पंप चलाकर दोपहर 3 बजे आग पर काबू पाया। डामर प्लांट तक पहुंचने से पहले खतरा टला।4
- छतरपुर में मां पीताम्बरा प्रकटोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भजन संध्या और भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल मध्य प्रदेश के छतरपुर में वैशाख शुक्ल अष्टमी के पावन अवसर पर मां पीताम्बरा देवी (बगलामुखी जयंती) का प्रकटोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सटई रोड स्थित मां पीताम्बरा माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य श्रृंगार, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी बृजेश महाराज ने बताया कि सनातन परंपरा में भजन और भोजन का विशेष महत्व है। मां पीताम्बरा की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। प्रकटोत्सव के अवसर पर खनिज देव चौहान द्वारा भक्ति संगीत से सजी भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्तिमय माहौल में झूमते रहे। इस दिन विशेष रूप से मां को पीले वस्त्र, पीले पुष्प, हल्दी और पीले पकवान अर्पित किए गए। हल्दी हवन और बगलामुखी यंत्र की पूजा के साथ शत्रु विजय और बाधा निवारण के लिए विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। मंदिर में आयोजित विशेष आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर मां के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां पीताम्बरा की उपासना से शत्रुओं के भय, अदालती विवादों और जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। पूरा मंदिर परिसर “जय मां पीताम्बरा” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।1
- नौगांव में बुंदेलखंड पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बस में मोटरसाइकिल को मारी टक्कर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत । पुलिस मामले की हर पहलुओं पर जांच कर रही है । सवाल अब यह है की कब यह ओवर स्पीड वाहनों पर लगाम लगेगी कब नौगांव की सड़क सुधरेंगी कब प्रशासन इस और ध्यान देगा । जनता सवाल पूछती है ?1
- छतरपुर. जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कैड़ी में महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर प्राणघातक हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की है। पीड़िता गीता कुशवाहा ने शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल 2026 को आरोपी पुष्पेन्द्र कुशवाहा उनके घर के पास से छत पर चढ़ आया और सोते समय हंसिया जैसे धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई उनकी बेटी वेवी कुशवाहा पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को छत से नीचे धक्का भी दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद से वह बेहद डरी हुई है और आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि ओरछा रोड थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस 2023 की धारा 296, 118 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित अन्य कड़ी धाराएं भी जोड़ी जानी चाहिए। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- जतारा के वनक्षेत्रपाल शिशुपाल अहिरवार को निलंबित करने पर अजाक्स का गुस्सा, मुख्य वनसंरक्षक पर लगाए जातिगत द्वेष के आरोप टीकमगढ़ वन विभाग में हलचल मच गई है, जब वनक्षेत्रपाल शिशुपाल अहिरवार ने मुख्य वनसंरक्षक छतरपुर नरेश सिंह यादव पर व्यक्तिगत और जातिगत द्वेष भावना से कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिशुपाल ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को शिकायत पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि वनक्षेत्रपाल के खिलाफ बिना किसी पूर्व सूचना और स्पष्टीकरण के एक साथ चार आरोप ज्ञापन जारी कर दिए गए। शिशुपाल का कहना है कि इन आरोपों से उनकी सेवा, पदोन्नति और वेतनमान पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की कोशिश की जा रही है। शिशुपाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने जतारा क्षेत्र में हजारों हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों और मशीनों की जप्ती की तथा वन अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। उनके अनुसार इन कार्रवाइयों से वन माफियाओं में भय का माहौल बना, लेकिन इसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।4
- गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों हिस्ट्री सीटरो को थाने बुलाकर उनकी परेड कराई है। और उनसे उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दशा निर्देश पुलिस के द्वारा दिए गए।1
- Post by Kapil Patel Mp 16 News1
- सांदीपनि विद्यालय पलेरा में जनगणना प्रशिक्षण का सीएमओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा1