Shuru
Apke Nagar Ki App…
JPSC/JSSC पैपर लिक झारखण्ड रांची में प्रद्रर्शण छात्र के भविष्य #jssc #jpsc #jharkhand #ranchi #india
Rahul
JPSC/JSSC पैपर लिक झारखण्ड रांची में प्रद्रर्शण छात्र के भविष्य #jssc #jpsc #jharkhand #ranchi #india
More news from झारखंड and nearby areas
- गोन्दुडीह में STG आउटसोर्सिंग शुरू कराने की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों का प्रदर्शन धनबाद। गोन्दुडीह कांटा घर के समीप गुरुवार को बड़ी संख्या में असंगठित मजदूरों ने प्रदर्शन कर STG आउटसोर्सिंग कंपनी को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि कुछ दबंग लोगों द्वारा कंपनी का संचालन शुरू नहीं होने दिया जा रहा है, जिससे सैकड़ों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने बताया कि वे लंबे समय से कंपनी के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि STG आउटसोर्सिंग का संचालन शुरू हो जाता है तो क्षेत्र के कई बेरोजगार युवाओं और मजदूरों को रोजगार मिलेगा तथा उनके परिवारों का भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सकेगा। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने और कंपनी के संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में STG आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक टुनटुन यादव ने भी दावा किया कि कुछ दबंग तत्व लगातार कंपनी का संचालन शुरू होने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं और विभिन्न प्रकार की बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में गोन्दुडीह थाना में लिखित शिकायत भी दी गई है, लेकिन अब तक थाना की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। टुनटुन यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह कंपनी का संचालन बाधित होता रहा तो स्थानीय मजदूरों के सामने रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कंपनी के संचालन में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि STG आउटसोर्सिंग कंपनी का संचालन जल्द शुरू हो सके और स्थानीय बेरोजगार युवाओं एवं मजदूरों को रोजगार मिल सके। हालांकि, जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से भी समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।1
- हैदराबाद में झारखण्ड एकता समाज का 9वां स्थापना दिवस समारोह पूर्व विधायक राजकुमार यादव व बिनोद सिंह ने किया शिरकत प्रवासी श्रमिक एक परिवार का सदस्य : राज कुमार यादव झारखंड एकता समाज की 9 वाँ स्थापना दिवस के मौक़े विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी श्रमिको द्वारा हैदराबाद के रूबी गार्डन में झारखंड से आए बतौर अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई गण्यमान्य ने मंच साझा करते हुए प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा किया। जिसकी अध्यक्षता झारखंड एकता समाज के अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। स्थापना दिवस समारोह में अपने उद्घार मे धनवार के पूर्व विधायक सह माले नेता राज कुमार यादव ने कहा कि प्रवासी श्रमिक सभी एक परिवार के सदस्य है। सभी मजदूरों श्रमिको को एक सूत्र में बंध कर रहने की जरूरत है। प्रवासी हित के लिए बनाया गया झारखंड एकता समाज का उद्देश्य पारदर्शी है और पारदर्शी बनाने के लिए कानूनी सलाह तथा तकनीकी सहायता लिया जा रहा है। समाज सदैव प्रवासी हित का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि हम झारखण्ड एकता समाज सहित भारत वर्ष के किसी भी कोने में रहने वाले प्रवासी श्रमिको के साथ सदैव खड़ा रहें है और हर सुख दुःख में सदैव खड़े रहेंगे। कहा कि प्रवासी श्रमिको की कुछ समस्याएं भी है जिसे हम अगर हमें पुनः आपके सहयोग से विधायक बनने का मौका मिला तो आने वाले समय में विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे। कहा जो प्रवासियों की प्रदेशों में मृत्यु हो जाती है वैसे प्रवासियों को पीड़ित पत्नी तथा बच्चों को बेहतर मुवावजा दिलाने का काम करेंगे। कहा हम सरकार से सभी प्रवासियों के लिए पेंशन की मांग करते है। समारोह को पूर्व विधायक विनोद सिंह ने भी सम्बोधित किया. मौक़े पर झारखण्ड के विभिन्न जिले से आये प्रवासी मजदूर के साथ सैकड़ों प्रवासी श्रमिक मौजूद थे5
- मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू किया गया।इस दौरान मास्टर ट्रेनर ललन मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रशिक्षकों को ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं की तैयारी, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, मंसूर खान मुखिया प्रतिनिधि सोहन मुर्मू, तैयब अली, रियासत अंसारी, पंचायत सचिव मुरारी मंडल, जैनुल अंसारी सहित कर्मचारी मियां, नईम अंसारी, शोएब अंसारी, सब्बीर अंसारी, रकीब अंसारी, सब्बीर अंसारी, इस्तियाक अंसारी, आदि मौजूद थे1
- करमाटांड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चांदी का छत्र और कांसे के बर्तन बरामद 1
- जामताड़ा न्यूज:सीईआईआर पोर्टल का कमाल: कुंडहित पुलिस ने छह गुमशुदा मोबाइल असली मालिकों को लौटाए जामताड़ा: एसपी के निर्देश पर कुंडहित थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोजे गए छह गुमशुदा मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभुकों ने खुशी जताई और कुंडहित पुलिस का आभार व्यक्त किया।1
- धनवार का लाल कर दिखाए कमाल एसएससी जीडी निकल पाया सिस कपाट धनवार का लाल कर दिखाए कमाल एसएससी जीडी निकल पाया सिस कपाट1
- निरसा में फिर सक्रिय हुए केबल चोर, काली मंदिर के ट्रांसफार्मर से लाखों का चोरी निरसा में फिर सक्रिय हुए केबल चोर, काली मंदिर के ट्रांसफार्मर से लाखों का तांबा-पीतल चोरी रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर काटकर ले गए कीमती केबल, मंदिर की बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में रोष निरसा थाना क्षेत्र में एक बार फिर केबल चोर सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला नया डांगा स्थित काली मंदिर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर उसमें मौजूद कीमती तांबा एवं पीतल के केबल चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, काली मंदिर में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को चोरों ने रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार अहले सुबह जब आसपास के ग्रामीण उस रास्ते से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि ट्रांसफार्मर के कल-पुर्जे इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। पास जाकर देखने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर को काटकर उसके अंदर लगे मोटे तांबा और पीतल के कीमती तार निकाल लिए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में करीब एक क्विंटल तांबा और पीतल का केबल लगा हुआ था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की इस घटना के बाद मंदिर परिसर की बिजली पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि निरसा क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक चोरों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी, ट्रांसफार्मर की मरम्मत तथा मंदिर की बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो क्षेत्र में चोरी की वारदातें और बढ़ सकती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।6
- पंजा कुश्ती का महासंग्राम! जामताड़ा में जुटेंगे 12 जिलों के 200 खिलाड़ी। जामताड़ा: जामताड़ा क्लब परिसर, गांधी मैदान में 2 अगस्त को चौथी झारखंड राज्य आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन होगा। आर्मरेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से करीब 200 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी 2 से 4 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होने वाली 48वीं राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिले के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह करेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।1
- KST Travels Bus Service Launch | Jamua to Delhi Full AC Luxury Bus | गांवा-तीसरी-जमुआ-खोरीमहुआ से दिल्ली 🚍 KST Travels Bus Service Launch | Jamua to Delhi Full AC Luxury Bus | गांवा-तीसरी-जमुआ-खोरीमहुआ से दिल्ली 🚍1