Shuru
Apke Nagar Ki App…
आकाशवनी 27 2 2026 ई0, भारत के प्रथम राष्ट्रपति, विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवक्ता , डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी जैसा व्यक्तित्व वाला भारतीय राजनीति में कोई राजनीतिज्ञ नहीं हुआ।
Kamalakant tiwari
आकाशवनी 27 2 2026 ई0, भारत के प्रथम राष्ट्रपति, विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवक्ता , डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी जैसा व्यक्तित्व वाला भारतीय राजनीति में कोई राजनीतिज्ञ नहीं हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आकाशवनी 27 2 2026 ई0, भारत के प्रथम राष्ट्रपति, विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवक्ता , डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी जैसा व्यक्तित्व वाला भारतीय राजनीति में कोई राजनीतिज्ञ नहीं हुआ।1
- होली व रमजान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जन चौपाल आयोजित, आमजन से सौहार्द बनाए रखने की अपील संतकबीरनगर । आगामी होली एवं रमजान त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। संदीप कुमार मीना के निर्देशन तथा सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा एवं थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने थाना महुली क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया। थाना क्षेत्र महुली के ग्राम सभा करी में जन चौपाल का आयोजन कर अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव सुने गए तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने पूरे गांव का भ्रमण कर प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई। क्षेत्राधिकारी धनघटा ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखते हुए होली मनाने का आह्वान किया। पुलिस की प्रमुख अपीलें: पुलिस प्रशासन ने होली के मद्देनजर आमजन से जबरन रंग न डालने, हानिकारक रंगों के प्रयोग से बचने, शराब पीकर वाहन न चलाने, डीजे निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की अपील की है। साथ ही धार्मिक स्थलों के सम्मान, महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना धनघटा पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से तैयार की जा रही लगभग 15 कुंतल लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि अवैध शराब निर्माण पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके। इस कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे तथा पूरी प्रक्रिया को विधि सम्मत ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। संतकबीरनगर पुलिस आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है2
- 👉 खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक। संतकबीर नगर खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में विनोद राय पुत्र स्वर्गीय शिवदास कुमार राय के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर के अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। घटना से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 📌 प्रशासन से पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।1
- शराब घोटाला केस में बरी होने पर K Kavitha का बड़ा बयान | “सत्य की जीत हुई” | Telangana Politics Update1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- गोरखपुर: शिकंजे में आया 'सांप-छिपकली गैंग', 8 महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार; 5 फोर-व्हीलर और 2 गोल्ड चेन भी बरामद गोरखपुर के चौरीचौरा पुलिस ने तरकुलहा मंदिर में दर्शन करने आए लोगों पर नकली रबर के सांप-छिपकली फेंककर उनके सोना-चांदी के जेवर पर हाथ साफ करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में 8 पुरुष और 8 महिलाएं हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास सोने की दो चेन, 8 अदद नेलकटर, 4 रबर के नकली सांप, 3 रबर की नकली छिपकली, 5 फोर-व्हीलर और 4 स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं. इनके पास से 45,940 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है. पुलिस ने बताया कि गैंग के जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वो गोरखपुर, गाजीपु, मऊ और देवरिया में वांटेड अपराधी हैं.1
- संत कबीर नगर। आगामी त्यौहार होली एवं रमजान को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों के साथ बैठक कर सहयोग की अपेक्षा जताई। अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत निगरानी की जा रही है तथा भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। भीड़-भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है तथा आसपास की छतों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस बल ने गश्त के दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।6