ज्वेलरी दुकान में हुई हजारों रुपए के सोना चांदी की चोरी कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र के इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी चौक पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में सोमवार की देर रात चोरी की घटना में हजारों रुपए के आभूषण की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार रविन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि उनके दुकान के छत पर चढ़कर एस्बेस्टस के नटवोल्ट को खोलकर दुकान में घूसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस चोरी की घटना में करीब 50 से 60 हजार रुपए मूल्य का आभूषण की चोरी चोरों ने कर लिया। घटना की सूचना सुबह दुकान खोलने आने पर हुई। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने श्रीनगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों के साथ पहुंच कर मामले की जांच की । थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की गई है। पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की समुचित कार्रवाई की जाएगी।
ज्वेलरी दुकान में हुई हजारों रुपए के सोना चांदी की चोरी कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र के इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी चौक पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में सोमवार की देर रात चोरी की घटना में हजारों रुपए के आभूषण की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार रविन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि उनके दुकान के छत पर चढ़कर एस्बेस्टस के नटवोल्ट को खोलकर दुकान में घूसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस चोरी की घटना में करीब 50 से 60 हजार रुपए मूल्य का आभूषण की चोरी चोरों ने कर लिया। घटना की सूचना सुबह दुकान खोलने आने पर हुई। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने श्रीनगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों के साथ पहुंच कर मामले की जांच की । थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की गई है। पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की समुचित कार्रवाई की जाएगी।
- सहयोग शिविर में लोगों की समस्यायों की हुई सुनवाई इसराइन खुर्द व कुमारखंड पंचायत में लगे सहयोग शिविर कुमारखंड। प्रखंड में दो अलग-अलग पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया। जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने और उसके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से लगाए गए। डीडीसी अनिल बसाक व डिप्टी कलेक्टर फैजान सरवर के नेतृत्व में आयोजित सहयोग शिविर कुमारखंड पंचायत भवन परिसर व इसराइन खुर्द पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 72 लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन दिए। जिसमें दोनों पंचायत में लगे शिविर में विभिन्न विभागों से आए कई मामले का निष्पादन किया गया और शेष बचे मामले लंबित रह गया। जिनका 30 दिन के अंदर समाधान किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने आवास योजना, राजस्व व भूमि सुधार, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली आपूर्ति, आईसीडीएस, लौहिया स्वच्छता अभियान, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र व जन्म प्रमाणिकीकरण, जीविका , सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा (बीवीजी रामजी) सहित अन्य विभागों के लगे स्टाल पर पहुंच कर लोगों ने पहुंच कर आवेदन दिया। इसराइन खुर्द में मुखिया विभा सिंह व कुमारखंड में मुखिया राजीव कुमार ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। इस दौरान दोनों शिविर में कई लोगों को जाब कार्ड का वितरण जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी द्वारा किया गया। मौके पर बीडीओ शशिभूषण सुमन, सीओ विशाल अग्रवाल, आरओ वीरेंद्र विपुरोहित, बीपीएम राजकिशोर कुमार, बीडब्लूओ सह प्रभारी बीईओ किशोर भास्कर, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, मुखिया विभा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि तेज नारायण यादव, मुखिया राजीव कुमार सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि, कर्मी व आम ग्रामीण मौजूद थे।1
- बाबा बैजनाथ सुल्तानगंज से चलकर बाबा बैजनाथ के पैदल यात्रा कावड़िया ने पूरी करती है 100किलोमीटर सुल्तानगंज से बोल बम के यात्रा पैदल चलकर बाबा बैजनाथ के सहारे पूरे कांवरिया पैदल यात्रा करते हुए 100 किलोमीटर चलते हैं आप लोग इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा देखें और बाबा भजन धाम देखें वायरल वीडियो करें आप लोग जल्दी से जल्दी स्मोक लाइक पर देखें1
- CM सम्राट चौधरी आज पहुंचेंगे छातापुर के बलुआ में, डीएम ने बताया कि पूर्व CM डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरण,तैयारी पूरी, चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था1
- भगवा झुंडा और बोल बम के कपडों से सजे वाहन को पुलिस ने रोका, जांच की तो निकलने लगी शराब की बोतलें।1
- पथराहा में SSB की बड़ी कार्रवाई, 79 बोरी यूरिया जब्त। महिंद्रा बोलेरो पिकअप के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, कृषि विभाग को सौंपा गया। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष गश्ती अभियान के दौरान SSB की फुलकाहा कंपनी के अंतर्गत पथराहा BOP की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जवानों ने फुलकाहा आई समवाय प्रभारी सहायक सेना नायक राणा कुमार के निर्देशन में भवानीपुर गांव के समीप से 79 बोरी भारतीय यूरिया बरामद करते हुए एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक एक 21 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार किया गया। SSB के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को करीब 11:45 बजे विशेष गश्ती ड्यूटी के दौरान जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 190/7 से करीब तीन किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में भवानीपुर गांव के समीप संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। टीम का नेतृत्व ASI/GD वाई. चंद्र सिंह कर रहे थे। उनके साथ दो अन्य जवान भी शामिल थे। तलाशी के दौरान महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन BR-11-GD-0382 से भारतीय यूरिया की 79 बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में 45 किलोग्राम यूरिया था। इस प्रकार कुल 3,555 किलोग्राम यूरिया बरामद किया गया, जिसका सरकारी मूल्य 21,053 रुपये 50 पैसे बताया गया है। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद इश्तेखार अहमद, निवासी घूरना बाजार, थाना घूरना, जिला अररिया के रूप में हुई है। SSB ने जब्त यूरिया, वाहन और युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए कृषि विभाग, नरपतगंज के हवाले कर दिया। नरपतगंज के कृषि पदाधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि SSB जवानों द्वारा 79 बोरी भारतीय यूरिया जब्त कर विभाग को सुपुर्द किया गया है। मामले में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि SSB और वाहन चालक के बयान के आधार पर फुलकाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। वहीं, वाहन चालक मोहम्मद इश्तेखार अहमद ने अपने बयान में बताया कि यूरिया खाद नरपतगंज के पिठोरा मार्ग स्थित क्षेत्र से लेकर अचरा होते हुए घूरना ले जाई जा रही थी। उसके अनुसार यह खाद घूरना वार्ड संख्या-3 निवासी मकसूद नामक व्यक्ति की बताई गई है। चालक ने यह भी बताया कि उक्त यूरिया खाद को नेपाल भेजा जाना था। मामले में फुलकाहा थाना पुलिस ने कृषि पदाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त यूरिया की खेप कहां से लाई गई थी और इसे नेपाल भेजने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।2
- लश्करी गांव में जल जमाव की समस्या ग्राम पंचायत लश्करी में NH-106 से बाड़ाटेनी, लश्करी, बालाटोल एवं दुहबीसुहबी होते हुए SH-58 तक जाने वाली मुख्य सड़क पर लश्करी गांव में रोबिन मेहरा के घर से लेकर रामदेव यादव की दुकान तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है4
- Saharsa city news srijan reporter babban Sharma Saharsa आप अगर वायरल होना चाहते हैं मिनियन से बिलियन में जाना चाहते हैं तो आइए आपको सुपरस्टार दीदी सहरसा प्लेटफॉर्म पर रोजमारा की तरह घुमते फिरते आपकी मुलाकात हो जाएगी शुक्रिया सहरसा जंक्शन,सहरसा सिटी न्यूज़ बब्बन शर्मा सिरजन संवाददाता,सहरसा नमस्कार करता है आपका वायरल दीदी से मुलाक़ात कराता है जो हर साल सैलून से सहरसा स्टेशन पर मशहूर हो रखा है और मशहूर होने की कोशिश में लगी हुई है और यह सिलसिला जब तक हम डैम है तब तक चलता रहेगा1
- टीबी स्क्रीनिंग टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा एएनएम की समीक्षा बैठक में दिए गए कई दिशा-निर्देश कुमारखंड। प्रखंड के सीएचसी स्थित सभा भवन में मंगलवार को सभी एएनएम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार ने किया। उन्होंने सभी एएनएम को स्वास्थ्य उपकेंद्र व आरोग्य केंद्र पर सरकार द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक सही ढंग से पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीएचएम कुमार धनंजय ने सभी एएनएम को एक से 17 अगस्त तक सभी केंद्रों पर ओपीडी की भव्या पोर्टल पर दर्ज की गई रिपोर्ट, एनसीडी रिपोर्ट, टीकाकरण कार्यक्रम का रिपोर्ट की जानकारी देने के साथ ही केंद्र पर एएनएम द्वारा की जा रही टीबी स्क्रीनिंग जांच से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अपने सेंटर पर प्रतिदिन टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों का इलाज पर जोर दें। बैठक में बीसीएम उपेंद्र कुमार अमर, फार्मासिस्ट सुब्रत दास, कार्यपालक सहायक सैमसन कुमार, डीईओ मुजाहिद आलम, एएनएम रजनी कुमारी, पल्लवी कुमारी, पूजा कुमारी, सीमा प्रवीण, शिवानी कुमारी, निरुपमा कुमारी, नीतू कुमारी, नेहा कुमारी, मिली कुमारी, रंजू कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित सभी एएनएम व जीएनएम मौजूद थी।1