Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवा झुंडा और बोल बम के कपडों से सजे वाहन को पुलिस ने रोका, जांच की तो निकलने लगी शराब की बोतलें।
Jankari Adda
भगवा झुंडा और बोल बम के कपडों से सजे वाहन को पुलिस ने रोका, जांच की तो निकलने लगी शराब की बोतलें।
More news from बिहार and nearby areas
- CM सम्राट चौधरी आज पहुंचेंगे छातापुर के बलुआ में, डीएम ने बताया कि पूर्व CM डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरण,तैयारी पूरी, चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था1
- भगवा झुंडा और बोल बम के कपडों से सजे वाहन को पुलिस ने रोका, जांच की तो निकलने लगी शराब की बोतलें।1
- पथराहा में SSB की बड़ी कार्रवाई, 79 बोरी यूरिया जब्त। महिंद्रा बोलेरो पिकअप के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, कृषि विभाग को सौंपा गया। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष गश्ती अभियान के दौरान SSB की फुलकाहा कंपनी के अंतर्गत पथराहा BOP की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जवानों ने फुलकाहा आई समवाय प्रभारी सहायक सेना नायक राणा कुमार के निर्देशन में भवानीपुर गांव के समीप से 79 बोरी भारतीय यूरिया बरामद करते हुए एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक एक 21 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार किया गया। SSB के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को करीब 11:45 बजे विशेष गश्ती ड्यूटी के दौरान जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 190/7 से करीब तीन किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में भवानीपुर गांव के समीप संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। टीम का नेतृत्व ASI/GD वाई. चंद्र सिंह कर रहे थे। उनके साथ दो अन्य जवान भी शामिल थे। तलाशी के दौरान महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन BR-11-GD-0382 से भारतीय यूरिया की 79 बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में 45 किलोग्राम यूरिया था। इस प्रकार कुल 3,555 किलोग्राम यूरिया बरामद किया गया, जिसका सरकारी मूल्य 21,053 रुपये 50 पैसे बताया गया है। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद इश्तेखार अहमद, निवासी घूरना बाजार, थाना घूरना, जिला अररिया के रूप में हुई है। SSB ने जब्त यूरिया, वाहन और युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए कृषि विभाग, नरपतगंज के हवाले कर दिया। नरपतगंज के कृषि पदाधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि SSB जवानों द्वारा 79 बोरी भारतीय यूरिया जब्त कर विभाग को सुपुर्द किया गया है। मामले में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि SSB और वाहन चालक के बयान के आधार पर फुलकाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। वहीं, वाहन चालक मोहम्मद इश्तेखार अहमद ने अपने बयान में बताया कि यूरिया खाद नरपतगंज के पिठोरा मार्ग स्थित क्षेत्र से लेकर अचरा होते हुए घूरना ले जाई जा रही थी। उसके अनुसार यह खाद घूरना वार्ड संख्या-3 निवासी मकसूद नामक व्यक्ति की बताई गई है। चालक ने यह भी बताया कि उक्त यूरिया खाद को नेपाल भेजा जाना था। मामले में फुलकाहा थाना पुलिस ने कृषि पदाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त यूरिया की खेप कहां से लाई गई थी और इसे नेपाल भेजने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।2
- बाबा बैजनाथ सुल्तानगंज से चलकर बाबा बैजनाथ के पैदल यात्रा कावड़िया ने पूरी करती है 100किलोमीटर सुल्तानगंज से बोल बम के यात्रा पैदल चलकर बाबा बैजनाथ के सहारे पूरे कांवरिया पैदल यात्रा करते हुए 100 किलोमीटर चलते हैं आप लोग इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा देखें और बाबा भजन धाम देखें वायरल वीडियो करें आप लोग जल्दी से जल्दी स्मोक लाइक पर देखें1
- सहयोग शिविर में लोगों की समस्यायों की हुई सुनवाई इसराइन खुर्द व कुमारखंड पंचायत में लगे सहयोग शिविर कुमारखंड। प्रखंड में दो अलग-अलग पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया। जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने और उसके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से लगाए गए। डीडीसी अनिल बसाक व डिप्टी कलेक्टर फैजान सरवर के नेतृत्व में आयोजित सहयोग शिविर कुमारखंड पंचायत भवन परिसर व इसराइन खुर्द पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 72 लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन दिए। जिसमें दोनों पंचायत में लगे शिविर में विभिन्न विभागों से आए कई मामले का निष्पादन किया गया और शेष बचे मामले लंबित रह गया। जिनका 30 दिन के अंदर समाधान किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने आवास योजना, राजस्व व भूमि सुधार, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली आपूर्ति, आईसीडीएस, लौहिया स्वच्छता अभियान, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र व जन्म प्रमाणिकीकरण, जीविका , सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा (बीवीजी रामजी) सहित अन्य विभागों के लगे स्टाल पर पहुंच कर लोगों ने पहुंच कर आवेदन दिया। इसराइन खुर्द में मुखिया विभा सिंह व कुमारखंड में मुखिया राजीव कुमार ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। इस दौरान दोनों शिविर में कई लोगों को जाब कार्ड का वितरण जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी द्वारा किया गया। मौके पर बीडीओ शशिभूषण सुमन, सीओ विशाल अग्रवाल, आरओ वीरेंद्र विपुरोहित, बीपीएम राजकिशोर कुमार, बीडब्लूओ सह प्रभारी बीईओ किशोर भास्कर, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, मुखिया विभा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि तेज नारायण यादव, मुखिया राजीव कुमार सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि, कर्मी व आम ग्रामीण मौजूद थे।1
- राजद कार्यकर्ता निकल पड़ा पटना राजभवन मार्च में शामिल होने के लिए राजद कार्यकर्ता निकल पड़ा पटना राजभवन मार्च में शामिल होने के लिए Bihari Live खबर 427 Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav1
- रील बनाने से मना करने पर बेटी पहुंची भगवान घर देखिए 😭😭 रील बनाने से मना करने पर बेटी पहुंची भगवान घर देखिए 😭😭1
- बलुआ बाजार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जगन्नाथ मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण रंजीत ठाकुर, सुपौल। सुपौल जिले के बलुआ बाजार स्थित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के आवास परिसर में बुधवार को उनकी 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी निर्धारित समय से कुछ विलंब से करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर बलुआ बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुपौल जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहा। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर रुके और प्रतिमा अनावरण के बाद श्रद्धांजलि अर्पित कर वापस रवाना हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। उनके व्यक्तित्व और बिहार के विकास में निभाई गई भूमिका को लेकर उपस्थित लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, नरपतगंज विधायक देवंती यादव, अररिया जिला लोजपा अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान जिला इकाई अररिया के अध्यक्ष अरविंद कुमार राय,जिला उपाध्यक्ष रंजीत ठाकुर,जोगबनी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह भाजपा कार्यकर्ता रोहित यादव,अररिया नगर परिषद अध्यक्ष विजय मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सरथ आर. एस. सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान बलुआ बाजार स्थित स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के आवास परिसर में लोगों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भी भावुक और सम्मानपूर्ण माहौल देखने को मिला।1