Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी के हैदरगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों का गरीब मुस्लिम परिवार पर हमला, 1 की मौत और 5 घायल। बेटियों ने मोबाइल में कैद की पूरी घटना। #बाराबंकी #हैदरगढ़ #बाराबंकीन्यूज़ #उत्तरप्रदेश #यूपी #हैदरगढ़न्यूज़ #Barabanki #Haidergarh #BarabankiNews #UPNews #UPPolice #UPGovernment #ViralNews #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #BreakingNews #CrimeNews #CrimeInUP #Gundagardi #Gundaraj #जमीनीविवाद #मारपीट #दबंगई #कानूनव्यवस्था #पुलिस #प्रशासन #न्याय #ViralVideo #LatestNews #NonstopNews #HindiNews #NewsUpdate
Fariyad Ali
बाराबंकी के हैदरगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों का गरीब मुस्लिम परिवार पर हमला, 1 की मौत और 5 घायल। बेटियों ने मोबाइल में कैद की पूरी घटना। #बाराबंकी #हैदरगढ़ #बाराबंकीन्यूज़ #उत्तरप्रदेश #यूपी #हैदरगढ़न्यूज़ #Barabanki #Haidergarh #BarabankiNews #UPNews #UPPolice #UPGovernment #ViralNews #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #BreakingNews #CrimeNews #CrimeInUP #Gundagardi #Gundaraj #जमीनीविवाद #मारपीट #दबंगई #कानूनव्यवस्था #पुलिस #प्रशासन #न्याय #ViralVideo #LatestNews #NonstopNews #HindiNews #NewsUpdate
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Bahraich mein अलग-अलग se gaon mein badh ki sambhavna hai Bahraich mein अलग-अलग se gaon mein badh ki sambhavna hai1
- नालंदा: बच्चों ने मांगा नमक, खाने में मिला दिया सर्फ, 20 अस्पताल में! नालंदा जिले के सरकारी स्कूल से इंसानियत और सिस्टम को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मिड-डे मील के खाने में बच्चों ने दाल में सिर्फ थोड़ा सा नमक मांगा था, आरोप है कि रसोइये ने नमक की जगह प्लेट में डिटर्जेंट सर्फ डाल दिया। खाना खाते ही 20 से ज्यादा मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। करोड़ों के बजट वाले मिड-डे मील में इतनी बड़ी लापरवाही पर क्या सिर्फ रसोइया दोषी है या शिक्षा विभाग के वो अफसर भी जिम्मेदार हैं जो कभी स्कूलों की जांच करने नहीं जाते? इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए? नीचे कमेंट में अपनी राय दें और अपने इलाके के लोगों तक यह जानकारी शेयर करें।1
- वर्दी भत्ता के लिए पीआरडी जवानों को मिलेंगे तीन हज़ार रूपये बहराइच। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल, गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना का शुभारम्भ किया तथा कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए 10 जवानों को कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को रू. 500 से बढ़ाकर रू. 600 करने तथा पीआरडी जवानों के लिए वर्दी भत्ते के तौर पर रू. 3000 दिये जाने की घोषणा भी की गई। गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी आलोाक सिंह व अन्य अधिकारी तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, विभिन्न थानों, यातायात और सरकारी संस्थानों में तैनात सैकड़ों की संख्या पीआरडी जवान व महिला स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। सजीव प्रसारण के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को रू. 500 से बढ़ाकर रू. 600 प्रतिदिन करने की घोषणा करते ही पूरा विकास भवन सभागार पीआरडी जवानों की गगनभेदी तालियों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक फैसले से जनपद बहराइच के पीआरडी जवानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। मानदेय में वृद्धि किये जाने के लिए स्थानीय जवानों द्वारा मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि पीआरडी जवान विपरीत परिस्थितियों में भी पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की सुरक्षा में अहम योगदान दे रहे हैं। दैनिक भत्ता वृद्धि से जवानों के आत्मविश्वास में बढोत्तरी होने वे और बेहतर ढंग से अपने उत्तरदात्यिों का निर्वीन कर सकेंगे। एमएलसी पदमसेन चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार पीआरडी जवानों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दैनिक भत्ते में वृद्धि के साथ-साथ आज शुरू की गई मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना जवानों के परिवारों के लिए बड़ा सुरक्षा कवच साबित होगी। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया गया।1
- घाघरा के बाढ़ का कहर: सुजौली क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मजरों में घुसा पानी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा घाघरा के बाढ़ का कहर: सुजौली क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मजरों में घुसा पानी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा सुजौली/बहराइच। घाघरा नदी में बढ़े पानी के चलते सुजौली थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मजरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पिछले दो दिनों से कई ग्रामीणों के घरों में पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों के सामने सुरक्षित स्थान पर जाने और भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। हालात को देखते हुए तहसील प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर राहत एवं बचाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए एडीएम बहराइच अमित कुमार, एसडीएम मोतीपुर मोनालिसा जौहरी, क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, नायब तहसीलदार मोतीपुर अनिल प्रकाश शुक्ला, क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कुमार व संजय सिंह तथा थाना अध्यक्ष सुजौली राम गोविंद वर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय लेखपाल संजय सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के लिए दो बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। पहली चौकी बड़खड़िया ग्राम पंचायत के आनंद नगर प्राथमिक विद्यालय में तथा दूसरी चौकी सुजौली ग्राम पंचायत के भैंसाही स्कूल में बनाई गई है। जिन ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है, वे इन बाढ़ चौकियों पर आकर सुरक्षित रूप से रह सकते हैं। प्रशासन की ओर से दोनों समय भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। एडीएम अमित कुमार ने राहत कार्यों को तेज करते हुए तत्काल राशन किट वितरित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, 1000 से अधिक लंच पैकेट तैयार कर खैरी पुरवा गांव में वितरित करने के लिए राजस्व टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बाढ़ के बीच ग्रामीणों की मदद के लिए ग्राम प्रधान भी लगातार सक्रिय हैं। जंगल गुलरिया के ग्राम प्रधान शिवकुमार और सुजौली के ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राहत कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान शिवकुमार घर-घर जाकर ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं कि जिन लोगों के घरों में पानी भर गया है, वे अपने परिवार के साथ बाढ़ चौकी पर पहुंचकर सुरक्षित रहें, जहां प्रशासन की ओर से भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। फिलहाल घाघरा नदी का कहर जारी है और कई गांवों में बाढ़ का पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री एवं भोजन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- बार्डर पर नेपाली महिला के पास से ढाई किलो अफीम बरामद पुलिस ने भेजा जेल भारत-नेपाल सीमा पर जांच केदौरान एक नेपाली महिला को पुलिस व एसएसबी जवानों ने संयुक्त जांच के दौरान पकड़ लिया। उसके पास से ढाई किलो अफीम बरामद हुई है। बरामद अफीस को सीज कर दिया गया है। नेपाली महिला तस्कर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। नेपाल के रोल्पा जिले से महिला को ढाई किलो अफीम तस्कर ने देकर रुपईडीहा में देने के लिए भेजा गया था।एसएसबी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि महिला अफीम लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश के लिए लाइन में लगी। एसएसबी जवान व पुलिस टीम उसकी जांच कर रही थी। जांच के दौरान उसके पास वजन का बैग दिखा। उसकी जांच की गई तो उसमें अफीम मिला। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान नेपाल के रोलपा जिले के वार्ड नंबर पांच थबांग निवासी मनपुरा बुद्धा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि महिला पर एनडीपीएस एक्ट का मुदकमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उसने रुपईडीहा निवासी एक व्यक्ति को अफीम देने की बात कही है। उसकी तलाश की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच- नानपारा के नए कोतवाल गुरुसेन सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद शाम को अपनी टीम के साथ नगर के मुख्य बाजारों में रुटमार्च किया और आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया l1
- Bahraich mein अलग-अलग se gaon mein badh ki sambhavna hai Bahraich mein अलग-अलग se gaon mein badh ki sambhavna hai1
- सोशल मीडिया की रील ने दिया हत्या का खौफनाक आइडिया 1.20 करोड़ कमाने के लालच में 16 वर्षीय रेहान की हत्या, अंडकोष निकालकर बेचने की कोशिश भोपाल में 6 अगस्त को 16 वर्षीय रेहान की हत्या के मामले में पुलिस ने आमिर कुरैशी, जोहेब खान और तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक रील देखी थी, जिसमें अंडकोष बेचकर 1.20 करोड़ रुपये कमाने का दावा किया गया था। इसी लालच में आरोपियों ने कथित तौर पर रेहान की हत्या कर उसके अंडकोष निकाल लिए। हालांकि, उन्हें बेचने का कोई खरीदार नहीं मिला, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें तालाब में फेंक दिया। रेहान का शव तालाब के पास मिला था। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।1