logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वर्दी भत्ता के लिए पीआरडी जवानों को मिलेंगे तीन हज़ार रूपये बहराइच। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल, गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना का शुभारम्भ किया तथा कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए 10 जवानों को कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को रू. 500 से बढ़ाकर रू. 600 करने तथा पीआरडी जवानों के लिए वर्दी भत्ते के तौर पर रू. 3000 दिये जाने की घोषणा भी की गई। गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी आलोाक सिंह व अन्य अधिकारी तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, विभिन्न थानों, यातायात और सरकारी संस्थानों में तैनात सैकड़ों की संख्या पीआरडी जवान व महिला स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। सजीव प्रसारण के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को रू. 500 से बढ़ाकर रू. 600 प्रतिदिन करने की घोषणा करते ही पूरा विकास भवन सभागार पीआरडी जवानों की गगनभेदी तालियों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक फैसले से जनपद बहराइच के पीआरडी जवानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। मानदेय में वृद्धि किये जाने के लिए स्थानीय जवानों द्वारा मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि पीआरडी जवान विपरीत परिस्थितियों में भी पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की सुरक्षा में अहम योगदान दे रहे हैं। दैनिक भत्ता वृद्धि से जवानों के आत्मविश्वास में बढोत्तरी होने वे और बेहतर ढंग से अपने उत्तरदात्यिों का निर्वीन कर सकेंगे। एमएलसी पदमसेन चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार पीआरडी जवानों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दैनिक भत्ते में वृद्धि के साथ-साथ आज शुरू की गई मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना जवानों के परिवारों के लिए बड़ा सुरक्षा कवच साबित होगी। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया गया।

2 hrs ago
user_Arshad Quddus Reporter
Arshad Quddus Reporter
Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

वर्दी भत्ता के लिए पीआरडी जवानों को मिलेंगे तीन हज़ार रूपये बहराइच। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल, गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना का शुभारम्भ किया तथा कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए 10 जवानों को कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को रू. 500 से बढ़ाकर रू. 600 करने तथा पीआरडी जवानों के लिए वर्दी भत्ते के तौर पर रू. 3000 दिये जाने की घोषणा भी की गई। गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी आलोाक सिंह व अन्य अधिकारी तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, विभिन्न थानों, यातायात और सरकारी संस्थानों में तैनात सैकड़ों की संख्या पीआरडी जवान व महिला स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। सजीव प्रसारण के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को रू. 500 से बढ़ाकर रू. 600 प्रतिदिन करने की घोषणा करते ही पूरा विकास भवन सभागार पीआरडी जवानों की गगनभेदी तालियों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक फैसले से जनपद बहराइच के पीआरडी जवानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। मानदेय में वृद्धि किये जाने के लिए स्थानीय जवानों द्वारा मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि पीआरडी जवान विपरीत परिस्थितियों में भी पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की सुरक्षा में अहम योगदान दे रहे हैं। दैनिक भत्ता वृद्धि से जवानों के आत्मविश्वास में बढोत्तरी होने वे और बेहतर ढंग से अपने उत्तरदात्यिों का निर्वीन कर सकेंगे। एमएलसी पदमसेन चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार पीआरडी जवानों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दैनिक भत्ते में वृद्धि के साथ-साथ आज शुरू की गई मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना जवानों के परिवारों के लिए बड़ा सुरक्षा कवच साबित होगी। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Nadeem ahamad
    1
    Post by Nadeem ahamad
    user_Nadeem ahamad
    Nadeem ahamad
    Fruit Juice Vendor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाराबंकी के हैदरगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों का गरीब मुस्लिम परिवार पर हमला, 1 की मौत और 5 घायल। बेटियों ने मोबाइल में कैद की पूरी घटना। #बाराबंकी #हैदरगढ़ #बाराबंकीन्यूज़ #उत्तरप्रदेश #यूपी #हैदरगढ़न्यूज़ #Barabanki #Haidergarh #BarabankiNews #UPNews #UPPolice #UPGovernment #ViralNews #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #BreakingNews #CrimeNews #CrimeInUP #Gundagardi #Gundaraj #जमीनीविवाद #मारपीट #दबंगई #कानूनव्यवस्था #पुलिस #प्रशासन #न्याय #ViralVideo #LatestNews #NonstopNews #HindiNews #NewsUpdate
    1
    बाराबंकी के हैदरगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों का गरीब मुस्लिम परिवार पर हमला, 1 की मौत और 5 घायल। बेटियों ने मोबाइल में कैद की पूरी घटना।

#बाराबंकी #हैदरगढ़ #बाराबंकीन्यूज़ #उत्तरप्रदेश #यूपी #हैदरगढ़न्यूज़ #Barabanki #Haidergarh #BarabankiNews #UPNews #UPPolice #UPGovernment #ViralNews
#Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #BreakingNews #CrimeNews #CrimeInUP #Gundagardi #Gundaraj #जमीनीविवाद #मारपीट #दबंगई #कानूनव्यवस्था #पुलिस #प्रशासन #न्याय #ViralVideo #LatestNews #NonstopNews #HindiNews #NewsUpdate
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में नाक कान मुंह का इलाज किया जाता है आंख का भी इलाज किया जाता है दूरबीन द्वारा
    1
    जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में नाक कान मुंह का इलाज किया जाता है आंख का भी इलाज किया जाता है दूरबीन द्वारा
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बहराइच में तैनात 12 पुलिस कर्मियों के एसपी ने किए तबादले, 2 निरीक्षक समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर बहराइच में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने 12 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें दो निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। रामकुमार राजभर को फखरपुर, प्रेमपाल सिंह को मटेरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं राजनाथ सिंह और रामाज्ञा सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया। उपनिरीक्षक गुरूसेन सिंह को नानपारा, चंद्र प्रताप सिंह को जनसंपर्क अधिकारी तथा अमितेंद्र सिंह को दरगाह शरीफ थाने में तैनाती दी गई है। अन्य उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न चौकियों और थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
    1
    बहराइच में तैनात 12 पुलिस कर्मियों के एसपी ने किए तबादले, 2 निरीक्षक समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

बहराइच में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने 12 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें दो निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। रामकुमार राजभर को फखरपुर, प्रेमपाल सिंह को मटेरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं राजनाथ सिंह और रामाज्ञा सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया। उपनिरीक्षक गुरूसेन सिंह को नानपारा, चंद्र प्रताप सिंह को जनसंपर्क अधिकारी तथा अमितेंद्र सिंह को दरगाह शरीफ थाने में तैनाती दी गई है। अन्य उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न चौकियों और थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गायत्री बाल संस्कार शाला मे विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़ी महिला समूह ने सनातन समाज में व्याप्त कुरीतियों गायत्री बाल संस्कार शाला सूफीपुरा (शिवपुरम) में आज विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़ी महिला समूह ने सनातन समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने वा शोषित वंचित समाज के अशिक्षित बच्चों को शिक्षित करने का प्रारूप तैयार किया तथा पर्यावरण संरक्षण विषयक अभियान से घर घर को जोड़ने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की रणनीति भी बनाई। आयोजित बैठक में गायत्री परिवार , संघ परिवार , गायत्री चेतना केंद्र , एवं पर्यावरण विद व समाजसेविकाएं उपस्थित रहीं। सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़ी महिला प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद मंजू सिंह ने बताया कि , पर्यावरण असुंतलन के चलते मौसम का मिजाज बदल रहा है। भयंकर गर्मी के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो चला है ऐसे में हम अब का दायित्व बनता है कि , शहरी क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को प्रेरित कर अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए तभी पर्यावरण मानव जीवन के अनुकूल बना रह सकेगा। समाजसेविका व मेट्रो म्यूजिक सेंटर डायरेक्टर रंजीता श्रीवास्तव सोनी ने बताया कि , समाज ने शोषित व वंचित अशिक्षित परिवार को शिक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की कार्य योजना बनाई गई है जिसमें समाज के हर वर्ग को यथा संभव सहयोग करना चाहिए तभी हमारा समाज शिक्षित बनेगा। गायत्री बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि , संस्कार शाला के माध्यम से क्षेत्र के अशिक्षित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षित व संस्कारवान बनाए जाने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका शालू सिंह ने किया तथा अध्यक्षता समाजशास्त्री मीना द्विवेदी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेविका सुनीता सिंह ने किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदनी मिश्र , वरिष्ठ भांपजा नेत्री संतोष पाण्डेय , नीलू चौरसिया , शिवांगी , ज्योति , पूनम , शिक्षिका खुशी , दीपशिखा , रेखा यादव , मंतशा व ममता समेत संघ परिवार व गायत्री परिवार महिला परिजन उपस्थित रही। समापन अवसर पर महामना मालवीय मिशन की ओर से पर्यावरण विषयक जन जागरण अभियान में सहभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
    1
    गायत्री बाल संस्कार शाला  मे विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़ी महिला समूह ने सनातन समाज में व्याप्त कुरीतियों
गायत्री बाल संस्कार शाला सूफीपुरा (शिवपुरम) में आज विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़ी महिला समूह ने सनातन समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने वा शोषित वंचित समाज के अशिक्षित बच्चों को शिक्षित करने का प्रारूप तैयार किया तथा पर्यावरण संरक्षण विषयक अभियान से घर घर को जोड़ने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की रणनीति भी बनाई।
आयोजित बैठक में गायत्री परिवार , संघ परिवार , गायत्री चेतना केंद्र , एवं पर्यावरण विद व समाजसेविकाएं उपस्थित रहीं।
सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़ी महिला प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद मंजू सिंह ने बताया कि , पर्यावरण असुंतलन के चलते मौसम का मिजाज बदल रहा है। भयंकर गर्मी के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो चला है ऐसे में हम अब का दायित्व बनता है कि , शहरी क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को प्रेरित कर अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए तभी पर्यावरण मानव जीवन के अनुकूल बना रह सकेगा।
समाजसेविका व मेट्रो म्यूजिक सेंटर डायरेक्टर रंजीता श्रीवास्तव सोनी ने बताया कि , समाज ने शोषित व वंचित अशिक्षित परिवार को शिक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की कार्य योजना बनाई गई है जिसमें समाज के हर वर्ग को यथा संभव सहयोग करना चाहिए तभी हमारा समाज शिक्षित बनेगा।
गायत्री बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि , संस्कार शाला के माध्यम से क्षेत्र के अशिक्षित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षित व संस्कारवान बनाए जाने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका शालू सिंह ने किया तथा अध्यक्षता समाजशास्त्री मीना द्विवेदी ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन समाजसेविका सुनीता सिंह ने किया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदनी मिश्र , वरिष्ठ भांपजा नेत्री संतोष पाण्डेय , नीलू चौरसिया , शिवांगी , ज्योति , पूनम , शिक्षिका खुशी , दीपशिखा , रेखा यादव , मंतशा व ममता समेत संघ परिवार व गायत्री परिवार महिला परिजन उपस्थित रही।
समापन अवसर पर महामना मालवीय मिशन की ओर से पर्यावरण विषयक जन जागरण अभियान में सहभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गोण्डा में 15 अगस्त कार्यक्रम पर सवाल! औसानी एस. इंटर कॉलेज में छात्राओं को बुर्का पहनाकर मंच पर नृत्य कराने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग। #गोण्डा #उत्तरप्रदेश #खोड़ारे #औसानीइंटरकॉलेज #GondaNews #UPNews #UttarPradesh #ViralNews #ViralVideo #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #BreakingNews #SchoolNews #15August #IndependenceDay #StudentNews #Police #UPPolice #निष्पक्षजांच #कार्रवाईकीमांग #ViralNow #HindiNews
    1
    गोण्डा में 15 अगस्त कार्यक्रम पर सवाल!
औसानी एस. इंटर कॉलेज में छात्राओं को बुर्का पहनाकर मंच पर नृत्य कराने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग।

#गोण्डा #उत्तरप्रदेश #खोड़ारे #औसानीइंटरकॉलेज #GondaNews #UPNews #UttarPradesh #ViralNews #ViralVideo
#Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #BreakingNews #SchoolNews #15August #IndependenceDay #StudentNews #Police #UPPolice #निष्पक्षजांच #कार्रवाईकीमांग #ViralNow #HindiNews
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद बहराइच के लखीमपुर मार्ग पर मटिया मोड़ के पास ऑटो चालक पलट गया एक लोग घायल हो गए बाकी उसकी बच गए चालक का कहना है बड़ी गाड़ी ने कट मारा है
    1
    जनपद बहराइच के लखीमपुर मार्ग पर मटिया मोड़ के पास ऑटो चालक पलट गया एक लोग घायल हो गए बाकी उसकी बच गए चालक का कहना है बड़ी गाड़ी ने कट मारा है
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जनता दर्शन में खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को किया फोन, तत्काल कार्यवाही के निर्देश श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान विकासखंड हरिहरपुररानी के ग्राम वर्गावर्गी के कई फरियादियों ने गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत जिलाधिकारी से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत को फोन कर प्रकरण का संज्ञान लेने तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही की गई कार्रवाई एवं स्थिति से उन्हें अवगत कराने को कहा। इसके अलावा जनता दर्शन में भूमि विवाद, अवैध कब्जे सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहें, बल्कि आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को एक ही समस्या के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
    1
    जनता दर्शन में खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को किया फोन, तत्काल कार्यवाही के निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान विकासखंड हरिहरपुररानी के ग्राम वर्गावर्गी के कई फरियादियों ने गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत जिलाधिकारी से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत को फोन कर प्रकरण का संज्ञान लेने तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही की गई कार्रवाई एवं स्थिति से उन्हें अवगत कराने को कहा।
इसके अलावा जनता दर्शन में भूमि विवाद, अवैध कब्जे सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहें, बल्कि आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को एक ही समस्या के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर,ब्रेकिंग साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ गाँव में लूट के प्रयास से बदमाश घुसे देर रात घर में एक युवक की धार दार हथियार से की गई हत्या पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल को भेजा हैलट अस्पताल में भर्ती लुटेरे मृतक की बाइक लेेकर हुए फरार कई थाने का पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद पुलिस की गश्त पर उठे सवाल साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ गाँव की घटना
    1
    कानपुर,ब्रेकिंग 
 
  साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ गाँव में लूट के प्रयास से बदमाश घुसे देर रात घर में एक युवक की धार दार हथियार से की गई हत्या पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल को भेजा हैलट अस्पताल में भर्ती 
 लुटेरे मृतक की बाइक लेेकर हुए फरार 
कई थाने का पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद 
पुलिस की गश्त पर उठे सवाल 
साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ गाँव की घटना
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.