Shuru
Apke Nagar Ki App…
समझदाराए इसारा काफी अस्त, सोवते का कटरा और जागते की कटीया। मास्टर श्यौराज
Bku lokshakti master sheoraj singh
समझदाराए इसारा काफी अस्त, सोवते का कटरा और जागते की कटीया। मास्टर श्यौराज
More news from Gautam Buddha Nagar and nearby areas
- समझदाराए इसारा काफी अस्त, सोवते का कटरा और जागते की कटीया। मास्टर श्यौराज1
- पहले रजिस्ट्री, फिर AOA/RWA गौर सिटी 7th एवेन्यू के सैकड़ों निवासियों ने एक सुर में साफ कर दिया गौर सिटी 7th एवेन्यू के सैकड़ों निवासियों ने एक सुर में साफ कर दिया—अब अधिकार से कोई समझौता नहीं! ✊ 2857 फ्लैट्स की संपूर्ण रजिस्ट्री होने से पहले AOA/RWA गठन मंजूर नहीं। खासकर ‘L’ टावर, जहां अभी रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू तक नहीं हुई है। मेंटेनेंस टीम के साथ बैठक में निवासियों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपकर गठन प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की गई। मुद्दा सीधा है—जब मालिकाना हक पूरा नहीं, तो एसोसिएशन गठन क्यों? ✊ हक चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं! ✊ रजिस्ट्री पूरी करो, फिर AOA/RWA बनाओ! #GaurCity #7thAvenue #GreaterNoidaWest #FlatBuyersRights #NoRegistryNoAOA #UPRERA #NoidaExtension1
- पलवल में यूजीसी के विरोध में मीनार गेट पर चल रहे धरने में सरकार के खिलाफ बोलना महंगा पड़ा। सवर्ण जाति के लोगों ने S c/st के आरक्षण के खिलाफ पलवल में 7 sep को धरना करना पड़ गया महंगा। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर मंच से धक्का मार कर उतार दिया। और आरक्षण का विरोध तो कम हुआ , आपस का विरोध ज्यादा हो गया।1
- सिकंदराबाद: गांगरोल हॉल्ट और खानपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बना तालाब, चार-पांच गांवों के लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर सिकंदराबाद: गांगरोल हॉल्ट और खानपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बना तालाब, चार-पांच गांवों के लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर सिकंदराबाद (बुलंदशहर): तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव खानपुर कादरपुर से खानपुर की ओर जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग बदहाली के आंसू रो रहा है। यह मार्ग स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ गांगरोल हॉल्ट रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का एक प्रमुख रास्ता है, जिससे रोजाना 4 से 5 गांवों के ग्रामीणों, किसानों और दैनिक यात्रियों की आवाजाही होती है। वर्तमान में यह पूरा खड़ंजा मार्ग जलभराव और भारी कीचड़ की वजह से तालाब का रूप ले चुका है। रास्ते पर लंबे समय से जमा गंदे पानी और हरी काई की वजह से ईंटें उखड़ चुकी हैं और फिसलन बेहद बढ़ गई है। आलम यह है कि यहां से पैदल निकलना भी खतरे से खाली नहीं है। प्रमुख समस्याएं: दैनिक नौकरीपेशा यात्री बेहाल: इस क्षेत्र के सैकड़ों लोग रोजी-रोटी के लिए रोजाना गांगरोल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा अपनी ड्यूटी पर जाते हैं। रास्ते में भरे घुटने तक पानी और दलदल के कारण कपड़े गंदे हो जाते हैं और कई बार कीचड़ में फंसने से उनकी ट्रेन छूट जाती है, जिससे ड्यूटी पर गैरहाजिरी या देरी का सामना करना पड़ता है। ट्रेन पकड़ने वाले आम यात्री परेशान: गांगरोल हॉल्ट स्टेशन जाने वाले यात्रियों को गंदे पानी और गहरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। किसानों और छात्रों की मुसीबत: चारा और फसल लेकर निकलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा बुग्गी और दोपहिया वाहन अक्सर इस कीचड़ में फंस रहे हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे रोजाना फिसलकर चोटिल होने के डर से जूझते हैं। बीमारी का खतरा: रास्ते पर कई हफ्तों से सड़े हुए पानी और काई के कारण मच्छरों का भारी प्रकोप है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों की जीवनरेखा है और दिल्ली-एनसीआर में नौकरी करने वालों का मुख्य जरिया है। इसके बावजूद प्रशासनिक अनदेखी और ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते आज तक इसकी पक्की मरम्मत या जल निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।4
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC एवं HPWPC की बैठक हो रही है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम खरीद एजेंडों पर चर्चा की जा रही है। #Haryana #NayabSinghSaini #HPPC #HPWPC1
- फ्लैंडी गांव में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नहीं है रास्ता नहर पार करके जान जोखिम में डाल कर जाना पड़ता है स्कूल1
- बुलंदशहर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बरम शर्मा को जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की मिल रही धमकी, एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की सख्त कार्रवाई की मांग फर्जी मुकदमे और धमकी का शिकार: बुलंदशहर के जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बरम शर्मा को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। गोलीकांड से जबरन नाम जोड़ने की साजिश: आरोप है कि हाल ही में एक होटल में हुए गोलीकांड से उनका नाम जोड़ने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है, जबकि इस घटना से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। अस्पताल में होने के पुख्ता सबूत: घटना के समय बरम शर्मा नोएडा के प्रसिद्ध फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में अपना इलाज करवा रहे थे। फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल: सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर धमकियां देकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। एसएसपी ऑफिस में गुहार: लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर बरम शर्मा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और फर्जी अकाउंट चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- गांव मिंडकोला में 52 पालो की महा पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में उत्पन्न कुरीतियों को खत्म करने का फैसला लिया गया। मिडकोला गांव में डागर पाल की तरफ से आयोजित 52 पालो की सरदारी आई। और उन्होंने मिलकर फैसला लिया कि# आज से मृत्यु भोज बिल्कुल बंद# बेटी,बेटा की शादी में महापंचायत में लिए फैसले के द्रारा ही खर्च किया जाएगा। लड़के और लड़कियों को कोई दहेज नहीं देगा। इस महा पंचायत में पलवल से विधायक और मंत्री श्री गौरव गौतम , हथीन से पूर्व विधायक प्रवीण डागर, उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, पूर्व मंत्री कर्णसिंह दलाल,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व सांसद अवतार भड़ाना, पूर्व विधायक जगदीश नायर, आदि मुख्य महापंचायत का हिस्सा बने।1