सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन व सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को उपनिरीक्षक हरिहर सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त सौरभ कुमार उर्फ टिल्लन निवासी ऊसरपाटी को एरवाकटरा-सौरिख मार्ग स्थित बाऊखेडा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, पुलिस की इस कार्यवाही से आपराधिक प्रवत्ति के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।
सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन व सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को उपनिरीक्षक हरिहर सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त सौरभ कुमार उर्फ टिल्लन निवासी ऊसरपाटी को एरवाकटरा-सौरिख मार्ग स्थित बाऊखेडा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, पुलिस की इस कार्यवाही से आपराधिक प्रवत्ति के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।
- औरैया माँ मंगला काली मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण औरैया जिले के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ माँ मंगला काली मंदिर में आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज मंदिर परिसर का दौरा कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन जैसी प्रमुख व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि नवरात्रि के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मंदिर के आसपास साफ-सफाई, पेयजल के स्टैंड, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पुलिस बल की तैनाती और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। माँ मंगला काली मंदिर, जो यमुना नदी के किनारे बीहड़ क्षेत्र में स्थित है, अपनी प्राचीन महिमा और सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का तांता लगा रहता है और मां की कृपा से हर मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। एसडीएम अजय आनंद वर्मा ने कहा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में कोई भी कमी न रहे। जय माँ मंगला काली! नवरात्रि की सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।2
- जनपद के प्रसिद्ध माँ मंगला काली मंदिर में एक बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया। मामला बुधवार का है, जब औरैया सदर के उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा को मंदिर परिसर में नाबालिग लड़का-लड़की के विवाह की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और तत्काल विवाह को रुकवा दिया। जांच के दौरान लड़की के पिता नंदराम द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष पाई गई। लड़की श्याम नगर, कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद की निवासी है। मौके पर लड़की की उम्र संबंधी कोई अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वहीं लड़के लक्ष्मण के पिता कुंवर पाल भी अपने पुत्र की उम्र का कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। प्रथम दृष्टया लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष आंकी गई। वह जनपद जालौन के खेड़ा गांव का निवासी बताया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार को अभिभावकों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से एक बाल विवाह रोका जा सका, वहीं अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन व सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को उपनिरीक्षक हरिहर सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त सौरभ कुमार उर्फ टिल्लन निवासी ऊसरपाटी को एरवाकटरा-सौरिख मार्ग स्थित बाऊखेडा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, पुलिस की इस कार्यवाही से आपराधिक प्रवत्ति के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।1
- देवकली मंदिर के सेवादार ब्रह्मलीन 20/08/2020 को जूना अखाड़ा के संत श्री बच्ची लाल महाराज की रहस्यमयी मौत की जांच की मांग तेज, क्योंटरा निवासी देवकली मंदिर औरैया बाबा महाकाल पुजारी उमाकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप auraiya2
- यूपी के औरैया में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खुला नाला कूड़े से भरा पड़ा है और हादसों का कारण बन रहा है। आध्या एजेंसी के मालिक प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि आए दिन यहां जानवर और इंसान भूलवश इस नाले में गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी और जाम नाले से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।1
- Post by Kuldeep Diwakar1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरैया तालाब-आवास विकास इलाके में कई दिनों से खुला पड़ा सीवर चैंबर हादसे की वजह बना—एक गौवंश उसमें गिर गया, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और गोरक्षकों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खुले चैंबरों को तत्काल ढकने और निगरानी बढ़ाने की माँग की है।2
- औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सीओ सिटी अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सीओ सिटी ने नवरात्रि एवं ईद के पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस अवसर पर शहरवासियों से उनकी समस्याओं और सुझावों के बारे में भी जानकारी ली गई। लोगों ने यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने सभी से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना रहा।1