Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंडियन गैस एजेंसी मे बीमा कराओगे तब मिलेगी गैस. वसूले जा रहे है 240रूपये घर घर जाकर भी कर रहे है लोग बीमा ना कहने पर गैस ना मिलने का डर दिखा रहे है एजेंसी के सामने भी बैठा रक्खा है एक बीमा करने वाला. ना तो फार्म मे आधिकारिक मुहर लगी ना ही रशीद दी जा रही ये जाँच का विषय है उपभोक्ता परेशान
Bheem rajawat 9628800458
इंडियन गैस एजेंसी मे बीमा कराओगे तब मिलेगी गैस. वसूले जा रहे है 240रूपये घर घर जाकर भी कर रहे है लोग बीमा ना कहने पर गैस ना मिलने का डर दिखा रहे है एजेंसी के सामने भी बैठा रक्खा है एक बीमा करने वाला. ना तो फार्म मे आधिकारिक मुहर लगी ना ही रशीद दी जा रही ये जाँच का विषय है उपभोक्ता परेशान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन पुलिस की एक ऐसी खबर दिखाने वाले हैं जो चारों ओर चर्चा का विषय बन गई है ये खबर है पुलिस के सराहनीय कार्य से जुड़ी हुई देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन विकासखंड जालौन के ग्राम सालाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। देर रात कुत्तों के झुंड ने एक घर में घुसकर बंधी बकरियों पर हमला कर दिया, जिससे पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। यह घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित रामेश्वर रजक के अनुसार, उन्होंने शाम को अपनी लगभग 10 बकरियां घर के अंदर सुरक्षित बांधी थीं। रात में अचानक बकरियों के मिमियाने और शोर की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग बाहर निकले, तो देखा कि 5–6 कुत्ते घर में घुसकर बकरियों पर हमला कर रहे थे। परिवार ने साहस दिखाते हुए डंडों की मदद से कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान कुत्तों ने उनकी बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते परिवार ने उसे बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित के अनुसार, इस हमले में 8 बकरियों की मौत हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। 📌 ग्रामीणों में दहशत घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। 📌 प्रशासन से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 👉 यह घटना न केवल एक परिवार के बड़े आर्थिक नुकसान को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- दो शब्दों का राज जिसने 75 साल की महिला को 11 साल बाद फिर परिवार से मिलवा दिया जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके परिवार का पता लगाया, तो पता चला कि उसका नाम "बुड्डू" था। परिवार को जब उसके ठिकाने का पता चला तो वे सुरनकोट पहुंचे। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश में एक 75 साल की महिला को आखिरकार उसके परिवार से मिला दिया। वह करीब 11 सालों से लापता थी। यह महिला उत्तर प्रदेश के ध्वज गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उत्तर प्रदेश से ट्रेन और अन्य परिवहन साधनों से होते हुए कुछ समय बाद जम्मू -कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ पहुंची। तब से वह सुरनकोट में भटक रही थी। हालांकि, जब वह इस महीने की शुरुआत में सुरनकोट तहसील के ऊपरी इलाकों में स्थित हरि मरहोत गांव पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने उसके बारे में पुलिस को सूचना दी। सुरनकोट के एसएचओ आबिद बुखारी पुलिस टीम की मदद से घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को पुलिस स्टेशन ले आए और उसे कपड़े मुहैया कराए। हालांकि, वह अपने परिवार के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ रही।1
- हमीरपुर में सनसनी: कुएं में मिला युवती का शव, इलाके में हड़कंप हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के पड़ूंई गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। संदिग्ध हालात में मिली लाश ग्रामीणों ने कुएं से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच की तो अंदर युवती का शव दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस व फील्ड यूनिट तैनात सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अपर एसपी ने लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हर एंगल से जांच जारी पुलिस इस मामले को हर पहलू से जांच रही है—यह आत्महत्या, हादसा या फिर कोई साजिश—इन सभी बिंदुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई4
- नगर में पुलिस सख्ती के बाद क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, पुरानी चोरियां भी नहीं खुलीं जालौन। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नगर में पुलिस द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद चोरों ने अब ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि नगर में हुई पूर्व की चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है, वहीं क्षेत्र में नई घटनाएं सामने आने लगी हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत प्रतापपुरा मौजा का है, जहां अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी बोरिंग से केबल चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:00 बजे किसान अपनी-अपनी बोरिंग पर लगी केबल छोड़कर घर चले गए थे। रात करीब 8:00 बजे जब वे वापस खेतों पर पहुंचे तो तीनों बोरिंग से केबल गायब मिली। इस घटना में देवेंद्र वर्मा उर्फ भूरे वर्मा निवासी मोहल्ला ओझा, मनोज राठौर और नीरज राठौर की बोरिंग से केबल चोरी हुई है। चोरी से किसानों को करीब 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना कोतवाली जालौन पुलिस को दे दी गई है। लगातार हो रही चोरियों से किसानों में भय का माहौल है और रात में खेतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।1
- जालौन के कालपी नगर के मोहल्ला आलमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुराने मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कमरे की छत तक फट गई। V/O:- घटना कालपी बाजार के आलमपुर मोहल्ले की है, जहां रमेश तिवारी के पुराने मकान के कमरे में रखे गुड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें पूरे कमरे में फैल गईं। आग इतनी भीषण थी कि कमरे की छत तक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1
- खास खबर है जालौन जिले के कालपी नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ अचानक से कागज़ फैक्ट्री गोदाम में आग लग गई और देखते ही देखते सबकुछ खाक हो गया इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा फायरबिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया4