Shuru
Apke Nagar Ki App…
भ्रामक बयान पर पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बताया दावा गलत..... हाथरस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन और पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर भ्रामक सूचना फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाथरस में एक युवती से छेड़छाड़ के बाद हत्या का दावा किया था। इस बयान का वीडियो भी सामने आया था, जिसकी पुलिस ने जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के अनुसार जांच में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया और बयान पूरी तरह असत्य पाया गया। पुलिस ने इसे सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा मानते हुए मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sunil kumar
भ्रामक बयान पर पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बताया दावा गलत..... हाथरस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन और पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर भ्रामक सूचना फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाथरस में एक युवती से छेड़छाड़ के बाद हत्या का दावा किया था। इस बयान का वीडियो भी सामने आया था, जिसकी पुलिस ने जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के अनुसार जांच में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया और बयान पूरी तरह असत्य पाया गया। पुलिस ने इसे सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा मानते हुए मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- astro vastu remedies1
- हाथरस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन और पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर भ्रामक सूचना फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाथरस में एक युवती से छेड़छाड़ के बाद हत्या का दावा किया था। इस बयान का वीडियो भी सामने आया था, जिसकी पुलिस ने जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के अनुसार जांच में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया और बयान पूरी तरह असत्य पाया गया। पुलिस ने इसे सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा मानते हुए मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- हाथरस चकबंदी की बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण किसानों ने किया चकबंदी का विरोध एंकर - सिकंदराराऊ तहसील के हसायन ब्लॉक की ग्राम पंचायत कार्यालय में चकबंदी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्राम पंचायत कलुपुरा में आयोजित बैठक के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने चकबंदी निरस्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सिकंदराराऊ तहसील के ब्लॉक हसायन के ग्राम पंचायत कलुपुरा स्थित पंचायत कार्यालय में चकबंदी विभाग की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चकबंदी निरस्त करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण अपने हाथों में “चकबंदी निरस्त करो” लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताते नजर आए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वे अपने गांव में चकबंदी नहीं चाहते और इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि चकबंदी का फैसला स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि लखनऊ से होता है। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों के हस्ताक्षर लेकर उनकी मांग को उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। इसी क्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चकबंदी निरस्त करने के समर्थन में हस्ताक्षर किए, जबकि कुछ लोगों ने चकबंदी के पक्ष में भी अपनी सहमति दी। सिकंदराराऊ तहसील के हसायन ब्लॉक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चकबंदी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्राम पंचायत कलुपुरा में आयोजित बैठक के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने चकबंदी निरस्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सिकंदराराऊ तहसील के ब्लॉक हसायन के ग्राम पंचायत कलुपुरा स्थित पंचायत कार्यालय में चकबंदी विभाग की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चकबंदी निरस्त करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण अपने हाथों में “चकबंदी निरस्त करो” लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताते नजर आए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वे अपने गांव में चकबंदी नहीं चाहते और इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि चकबंदी का फैसला स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि लखनऊ से होता है। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों के हस्ताक्षर लेकर उनकी मांग को उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। इसी क्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चकबंदी निरस्त करने के समर्थन में हस्ताक्षर किए, जबकि कुछ लोगों ने चकबंदी के पक्ष में भी अपनी सहमति दी।1
- सासनी। कोतवाली चौराहे के निकट एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने पैदल अपने घर जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 8.30 बजे मोहननगला भोजगढ़ी निवासी इंद्रपाल पुत्र रघुवीर पैदल अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह सासनी कोतवाली चौराहे के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंद्रपाल सड़क पर दूर जा गिरे और उनके शरीर में काफी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही घटना की सूचना घायल के परिजनों को मिली, वे आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और घायल इंद्रपाल को उपचार के लिए तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद चिंताजनक पाया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया।3
- *गभाना, अलीगढ़:* थाना गभाना क्षेत्र के टमकोली निवासी एक महात्मा चन्द्रपाल पुत्र बाबू लाल ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट, लूट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। *घटना का विवरण:* पीड़ित चन्द्रपाल ने बताया कि वह महात्मा है, भिक्षा मांग कर अपना पेट भरता है। घटना के दिन वह सोमना रेलवे स्टेशन के यात्री हॉल में लेटा हुआ था। उसी दौरान बब्बन नाम का युवक, जो खुद को सोमना का निवासी बताता है, अपने कई साथियों के साथ वहां आया। आरोप है कि बब्बन व उसके साथी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपी अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं, और कई बार उससे रुपये भी छीन लेते हैं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे वह बहुत परेशान है। *पुलिस कार्रवाई:* थाना गभाना पुलिस ने दिनांक 23-04-2026 को पीड़ित चन्द्रपाल की तहरीर प्राप्त की है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है। अलीगढ़ पुलिस का कहना है कि कमजोर वर्ग के साथ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।2
- Post by Dev1
- ब्लैक इंफ्राटेक टीम सादाबाद4
- हाथरस में गुरुवार को पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं पोषण पखवाड़ा समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 225 नव-नियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही इन्फेंटोमीटर, स्टेडियोमीटर, जीएमडी किट और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत बेबी किट भी बांटी गई।1