Shuru
Apke Nagar Ki App…
जांजगीर चांपा क्षेत्र के गांव बिर्रा में यात्री बस पलटने से क ई यात्री घायल
Dwarika prasad Yadaw
जांजगीर चांपा क्षेत्र के गांव बिर्रा में यात्री बस पलटने से क ई यात्री घायल
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोरबा जिले के थाना दीपका पुलिस ने कोयला चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 215 टन कोयला और चोरी में इस्तेमाल 3 ट्रेलर व 1 पेलोडर जब्त किया है। मामला 30 अप्रैल 2026 की रात का है, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिरकी मोड़ के पास तीन ट्रेलरों को पकड़ा। जांच में ट्रेलरों में अवैध रूप से कोयला ओवरलोड पाया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।2
- Post by Dhananajy jangde1
- “माँ की मौत के बाद दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के खोंगसरा गांव से यह दर्दनाक मामला सामने आया है… जहां डायरिया यानी उल्टी-दस्त के कारण एक बैगा महिला की मौत हो गई… बताया जा रहा है कि महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका था… ऐसे में अब दोनों छोटे बच्चों के सामने जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है… ग्रामीणों का आरोप है कि बीमारी के दौरान समय पर इलाज नहीं मिला… न डॉक्टर पहुंचे और न ही स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव तक पहुंची… मामला सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव ने परिवार से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की… वहीं उनके प्रतिनिधि गांव पहुंचे और आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई… फिलहाल बच्चों की देखरेख उनकी बड़ी बहन और जीजा कर रहे हैं… लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है… अब सवाल यह है कि क्या इन मासूम बच्चों को मिलेगा सहारा… आजाद भारत न्यूज़।”1
- आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व डिजिटल साक्ष्य जब्त।1
- पेण्ड्रीड़ी के चौक में लंबे समय से चल रहे एक ढाबे अवैध शराब की बिक्री पर आज ग्रामीणों का फूट पड़ा गुस्सा आज रविवार कि साम 6:30 पर पेण्ड्रीड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता रवि यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि संजय परस्ते द्वारा संचालित इस ढाबे में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी, जिससे गांव के लोग काफी परेशान थे। लगातार शिकायत और मना करने के बावजूद जब शराब की बिक्री नहीं रुकी, तो आज रविवार को गांव के सभी लोग एकजुट हो गए और ढाबे पर कार्रवाई कर दी। इस दौरान करीब 15 से 20 पाव शराब की बोतलें बरामद की गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शराब की बोतलों को जब्त करते हुए संजय परस्ते को हिरासत में लेकर थाने ले गई। गांव के सरपंच दाऊ राम केवट और समाजसेवक रवि यादव ने बताया कि यहां लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही थी, जिससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार समझाने के बाद भी जब स्थिति नहीं बदली, तब ग्रामीणों ने मिलकर यह कदम उठाया। आसपास की दुकानों में भी दबिश दी गई परन्तु मौके में शराब नहीं मिलने के कारण चेतावनी दी गई है1
- *BREKING NEWS : सारंगढ़ में हजारों मोबाइल हुआ अचानक हैक || दुकान में मचा बवाल,,,लोग है हैरान सारंगढ़ के प्रतिष्ठित शंकर मोबाइल के द्वारा बेचे गए हजारों मोबाइल अचानक लॉक हो गए है कोई काम नहीं कर रहा सभी ऐप लॉक हो चुके है लगभग हजारों लोगो का मोबाइल ऐसा हुआ है सुबह से दुकान में पहुंच रहे है देखिए पूरी खबर1
- Post by Dwarika prasad Yadaw1
- कोरबा के रक्षित केंद्र में पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों को थानों में आने वाले नागरिकों के साथ सम्मानजनक व संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण में संविधान, BNSS 2023, मानवाधिकार और DK Basu गाइडलाइन की जानकारी दी गई। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग, AI तकनीक और आईटी आधारित कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया गया।अधिकारियों को समझाया गया कि “पुलिस सेवक है, मालिक नहीं” और अच्छा व्यवहार ही विभाग की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जनहितैषी व संवेदनशील पुलिसिंग का संकल्प लिया।1
- ग्राम पेण्डरवा, निपनिया रोड में शमशान घाट मोड पास अनियंत्रित बाइक चालक ने कार को ठोकर मार कर किया क्षतिग्रस्त बिल्हा थाना में मामला दर्ज शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - अविनाश निषाद पिता रामसागर निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन परसदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने शनिवार की साम 6.39 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण - मैं ग्राम परसदा में रहता हूं ड्राइवरी का काम करता हूं कि दिनांक 30/04/2026 को पेण्डरवा मे अपने वाहन के बुकिंग के लोगो को छोडा और अपने वाहन आर्टिगा क्रमांक सी जी 10 बी डब्ल्यू 8412 से घर वापस जाते समय रात्रि करीबन 10/00 बजे जैसे ही ग्राम पेण्डरवा, निपनिया रोड में शमशान घाट मोड पास पहुचे थे कि सामने निपनिया की ओर से आ रहा वाहन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 ए सी 2979 का चालक के द्वारा अपने वाहन मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये रॉग साईड मेरे तरफ लाकर वाहन आर्टिगा को ठोकर मार दिया जिससे मेरा आर्टिगा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मेरे सीना मे दर्द हो रहा था फिर मै अपने भाई पीयन पोर्ते को फोन कर बुलाया तब वह आकर मुझे घर ले गया घटना के बारे मे मनोज राजपूत को बताया हॅू, परिवार से सलाह लेने के उपरांत शनिवार दिनांक 02/05/2026 को रिपोर्ट करने आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 281,125ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1