“माँ की मौत के बाद दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के “माँ की मौत के बाद दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के खोंगसरा गांव से यह दर्दनाक मामला सामने आया है… जहां डायरिया यानी उल्टी-दस्त के कारण एक बैगा महिला की मौत हो गई… बताया जा रहा है कि महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका था… ऐसे में अब दोनों छोटे बच्चों के सामने जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है… ग्रामीणों का आरोप है कि बीमारी के दौरान समय पर इलाज नहीं मिला… न डॉक्टर पहुंचे और न ही स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव तक पहुंची… मामला सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव ने परिवार से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की… वहीं उनके प्रतिनिधि गांव पहुंचे और आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई… फिलहाल बच्चों की देखरेख उनकी बड़ी बहन और जीजा कर रहे हैं… लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है… अब सवाल यह है कि क्या इन मासूम बच्चों को मिलेगा सहारा… आजाद भारत न्यूज़।”
“माँ की मौत के बाद दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के “माँ की मौत के बाद दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के खोंगसरा गांव से यह दर्दनाक मामला सामने आया है… जहां डायरिया यानी उल्टी-दस्त के कारण एक बैगा महिला की मौत हो गई… बताया जा रहा है कि महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका था… ऐसे में अब दोनों छोटे बच्चों के सामने जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है… ग्रामीणों का आरोप है कि बीमारी के दौरान समय पर इलाज नहीं मिला… न डॉक्टर पहुंचे और न ही स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव तक पहुंची… मामला सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव ने परिवार से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की… वहीं उनके प्रतिनिधि गांव पहुंचे और आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई… फिलहाल बच्चों की देखरेख उनकी बड़ी बहन और जीजा कर रहे हैं… लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है… अब सवाल यह है कि क्या इन मासूम बच्चों को मिलेगा सहारा… आजाद भारत न्यूज़।”
- ग्राम पेण्डरवा, निपनिया रोड में शमशान घाट मोड पास अनियंत्रित बाइक चालक ने कार को ठोकर मार कर किया क्षतिग्रस्त बिल्हा थाना में मामला दर्ज शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - अविनाश निषाद पिता रामसागर निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन परसदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने शनिवार की साम 6.39 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण - मैं ग्राम परसदा में रहता हूं ड्राइवरी का काम करता हूं कि दिनांक 30/04/2026 को पेण्डरवा मे अपने वाहन के बुकिंग के लोगो को छोडा और अपने वाहन आर्टिगा क्रमांक सी जी 10 बी डब्ल्यू 8412 से घर वापस जाते समय रात्रि करीबन 10/00 बजे जैसे ही ग्राम पेण्डरवा, निपनिया रोड में शमशान घाट मोड पास पहुचे थे कि सामने निपनिया की ओर से आ रहा वाहन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 ए सी 2979 का चालक के द्वारा अपने वाहन मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये रॉग साईड मेरे तरफ लाकर वाहन आर्टिगा को ठोकर मार दिया जिससे मेरा आर्टिगा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मेरे सीना मे दर्द हो रहा था फिर मै अपने भाई पीयन पोर्ते को फोन कर बुलाया तब वह आकर मुझे घर ले गया घटना के बारे मे मनोज राजपूत को बताया हॅू, परिवार से सलाह लेने के उपरांत शनिवार दिनांक 02/05/2026 को रिपोर्ट करने आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 281,125ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर हुई एक वर्ष पुरानी चोरी का खुलासा करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 4 अन्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी भी पकड़ा गया।आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, सोने का बिस्किट और नगदी सहित लगभग 8 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से घर की सुरक्षा मजबूत रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।2
- Post by हेमा नायक1
- बलौदाबाजार-भाटापारा, 03 मई 2026 — जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा ने रविवार को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की अहम बैठक ली। बैठक में एसपी शर्मा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि हर थाना एवं चौकी प्रभारी प्रतिदिन फील्ड में सक्रिय रहें और विशेष रूप से शाम के समय क्षेत्र में उपस्थित रहकर निगरानी एवं कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने “विजिबल पुलिसिंग” पर जोर देते हुए पुलिस की छवि को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही। एसपी ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा को लेकर भी एसपी सख्त नजर आए। उन्होंने ओवरलोड वाहनों, विशेषकर रेत परिवहन में लगे हाईवा पर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में पुलिस बल को तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक साक्ष्य .एकत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, “सुशासन तिहार” के अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों में प्राप्त पुलिस संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के अंत में एसपी ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए जिले में प्रभावी और भरोसेमंद पुलिसिंग सुनिश्चित करने की बात कही।4
- छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला के सिलतरा Sks स्पात कंपनी में कार्य के दौरान एक मजदूर कि मृत्यु हो गई। परिजनों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना से मांगी समर्थन उचित मुआवजा कंपनी प्रबंधन से दिलवाया गया। दिनांक: 03/05/2026 SKS इस्पात कंपनी में दुर्घटना से मजदूर की मौत, संगठन के हस्तक्षेप से मिला मुआवजा दिनांक 02/05/2026 को SKS इस्पात कंपनी में कार्यरत जिला जांजगीर-चांपा निवासी पुष्पेंद्र साहू की कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक पुष्पेंद्र साहू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के पश्चात मृतक के परिजनों ने न्याय एवं उचित मुआवजे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए धरसीवां खंड के सेनानी अपने संगठन के साथ मृतक परिवार के समर्थन में कंपनी गेट पर पहुंचे और देर रात 12 बजे तक पीड़ित परिवार के साथ डटे रहे। इस दौरान संगठन द्वारा कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजा देने की मांग की गई तथा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि न्याय नहीं मिला तो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। संगठन के दबाव एवं प्रयासों के बाद कंपनी प्रबंधन को मृतक परिवार को 22 लाख 50 हजार रुपये का मुआवजा, बीमा राशि से लगभग 14 लाख रुपये तथा 12 हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने के लिए सहमत होना पड़ा। मृतक के परिजनों ने संगठन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मजदूरों के हक और अधिकार के लिए इस प्रकार की लड़ाई बेहद आवश्यक है और संगठन का यह प्रयास सराहनीय है। संदेश: यह घटना एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। संगठनों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।2
- कवर्धा और बेमेतरा जिला के बिच में बसे गांव चुचरूंगपुर में अनोखा मामला।।रसुखदारो की दादागिरी फोंख नदी को पाटकर समतल और साथ ही बेशकीमती पे़डों की कटाई जैसे सैगोन अकवहा,इमली पुरा मामला दाढ़ी थाना क्षेत्र का है।। Kawardha Bemetra Chhattisgarh News #ktnews #kawardha #छत्तीसगढ़ #reels #reelsinstagram1
- ग्राम घोघरा में जनगणना करने गए शिक्षक को ग्रामीण ने मारा थप्पड़ बिल्हा थाना में मामला दर्ज शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - नेतराम पैकरा पिता स्व हिराऊ सिंग पैकरा उम्र 34 साल साकिन कसडोल जिला बलौदाबाजार हाल मु. दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने शनिवार की साम 19/28 बजे थाना उपस्थित हो कर लिखित आवेदन दिया की मै कसडोल जिला बलौदा बाजार का रहने वाला हुं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उडनताल में शिक्षक पद पर पदस्थ हूं ग्राम दगौरी में किराये के मकान मे रहता हूं मेरी ड्यूटी दिनांक 01/05/20226 से जनगणना ड्यूटी लगी है शनिवार दिनांक 02/05/2026 को सुबह ग्राम घोघरा जनगणना कार्य मे गया था सुबह करीब 10 बजे मकान नम्बर 141 राम करेस चतुर्वेदी के घर जनगणना हेतू पहुचा राम करेस के बेटी से पुछताछ कर रहा था उसी समय घोघरा के निर्मल सतनामी आया और तुम कौन हो क्या करने आये हो तो मैने उसे जानकरी दिया तो मै कैसे मान लू बोला तो मैने अपना आई डी दिखाया तो वह एैसी 10 आई डी बना लूंगा बोलकर शासकीय कार्य मे बांधा पहुचाते हुए मुझे एक झाप्पड गाल मे मार दिया मै सरपंच के पास ग्राम पंचायत भवन गया वहां भी वह पहुच कर मेरा कालर पकड लिया वहां उपस्थित प्रेम प्रंकाश चतुर्वेदी ने बीच बचाव किया मै वापस दगौरी आ रहा था तो वह मेरा पिछा करते हुए मोटर सायकल में चुरा घाट तक आया और वापस चला गया। घटना को राम करेस चतुर्वेदी की बेटी व प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी एवं आस पास के लोग देखे है । निर्मल सतनामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे । कार्यवाही चाहता हु पररथी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 132, 221, 121(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- Post by Dwarika prasad Yadaw1
- कोरबा जिले के थाना दीपका पुलिस ने कोयला चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 215 टन कोयला और चोरी में इस्तेमाल 3 ट्रेलर व 1 पेलोडर जब्त किया है। मामला 30 अप्रैल 2026 की रात का है, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिरकी मोड़ के पास तीन ट्रेलरों को पकड़ा। जांच में ट्रेलरों में अवैध रूप से कोयला ओवरलोड पाया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।2