Shuru
Apke Nagar Ki App…
कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 साल पुरानी चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर हुई एक वर्ष पुरानी चोरी का खुलासा करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 4 अन्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी भी पकड़ा गया।आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, सोने का बिस्किट और नगदी सहित लगभग 8 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से घर की सुरक्षा मजबूत रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
Durgesh maravi
कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 साल पुरानी चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर हुई एक वर्ष पुरानी चोरी का खुलासा करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 4 अन्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी भी पकड़ा गया।आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, सोने का बिस्किट और नगदी सहित लगभग 8 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से घर की सुरक्षा मजबूत रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर हुई एक वर्ष पुरानी चोरी का खुलासा करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 4 अन्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी भी पकड़ा गया।आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, सोने का बिस्किट और नगदी सहित लगभग 8 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से घर की सुरक्षा मजबूत रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।2
- Post by Dwarika prasad Yadaw1
- Post by Dhananajy jangde1
- जांजगीर चांपा में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल, पुलिस जांच में जुटी,1
- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के मीरिगुड़ा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में कथित तौर पर सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराए जाने की जानकारी मिली। क्षेत्र के गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने पर बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने थाना प्रभारी को तत्काल इस आशय की सूचना दी। जिसके बाद धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के साथ मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल पार्षद जानू सिदार और बीजेपी युवा मोर्चा मंडल मंत्री गुलशन जायसवाल वहां गए। स्थानीय पुलिस टीम के पहुंचने के बाद वहां खलबली मच गई। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मीरिगुड़ा गांव के एक घर में कुछ लोग इकट्ठे हुए थे और वहां मौजूद एक शख्स द्वारा कथित तौर पर एक 'प्रार्थना सभा' को संबोधित किया जा रहा था। वहां करीब दो दर्जन से अधिक लोग एकत्रित हुए थे। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी को वहां मौजूद शख्स ने बताया कि वहां पर किसी को भी जबरन या दबाव डालकर नहीं बुलाया गया है। पूरी तस्दीक के बाद थाना प्रभारी द्वारा वहां उपस्थित लोगों को समझाइश दी गई कि गांव में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के बारे में पुलिस को तत्काल सूचना दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक और गोपनीय तरीके से किया जा रहा कोई भी काम संदेह को बढ़ाता है और कई बार इसके विपरीत परिणाम सामने आते हैं, इसलिए ऐसे कार्यों में संलिप्त होने से बचना जरूरी है। थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने हिदायत देते हुए कहा कि आगे ऐसे किसी भी गोपनीय और संदेहास्पद स्थिति की जानकारी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।3
- आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व डिजिटल साक्ष्य जब्त।1
- Post by Hari Sharma Sharma1
- कोरबा जिले के थाना दीपका पुलिस ने कोयला चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 215 टन कोयला और चोरी में इस्तेमाल 3 ट्रेलर व 1 पेलोडर जब्त किया है। मामला 30 अप्रैल 2026 की रात का है, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिरकी मोड़ के पास तीन ट्रेलरों को पकड़ा। जांच में ट्रेलरों में अवैध रूप से कोयला ओवरलोड पाया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।2